सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1981 - 1995 of 2175   Total 145 pages
 
 
		
		
		Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली 
		
				रायपुर मारवाड। लूनी बांध से नहर के जरिए पानी की चोरी के मामले में शनिवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव चौधरी जांच करने लूनी बांध पहुंचे। इसकी जानकारी पाकर वहां करीब एक दर्जन गांवों के सैकडों किसान पहुंच गए। चौधरी ने नहर का निरीक्षण करने के बाद किसानों की बैठक ली।
जिसमें किसानों ने जमकर आक्रोश जताया। उन्होंने दोषी अधिकारियों व कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। चौधरी ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। 
बांध पर नारेबाजी करते पहुंचे किसानों ने अधीक्षण अभियंता चौधरी को देखते ही खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। चौधरी न..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़,शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गादेवी ने पूर्व पालिका अध्यक्ष मिश्रीलाल सीरवी से अध्यक्ष पद का चार्ज लिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जिस विश्वास से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरुंगी। इस अवसर महापौर रामेश्वर दाधीच, परसराम विश्नोई व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 22August 2010 at 9.47 AM )..		
		
		 
		
					
			
			
			
			
 		
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				जोधपुर. जोधपुर सहित जिले के ओसियां, आसोप, मथानिया, बिलाड़ा, पीपाड़ शहर और भोपालगढ़ में शनिवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।
नागौर सहित कुचामन, डेगाना, मौलासर, परबतसर, हरनावां व मेड़ता में शुक्रवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार दोपहर तक जारी रहा। जिले के पीरजी का नाका बांध पर 15 साल बाद चादर चली। पूर्वी राजस्थान में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी। टोंक की बनास नदी में करीब दस साल बाद बरसाती पानी की आवक। पीपलू गांव में 10 इंच बारिश। कई गांवों में बाढ़ के हालात। कच्चे मकान ढहे, बालिका की मौत। नाले में एक व्यक्ति बहा।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 22 August 2010 at 9.46 AM )
-----..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका, पाली 
		
				
पाली। जिले की सात नगरपालिकाओं में कांग्रेस ने भाजपा की सीटों पर कब्जा कर लिया। पिछले बोर्ड में कांग्रेस के कब्जे में केवल दो ही सीटें थी, इसमें भी एक सीट पर क्रॉस वोटिंग से कब्जा किया था, बाकी पांच सीटों पर भाजपा ही काबिज थी। शुक्रवार को आए परिणामों ने कांग्रेस की बांछें खिला दी। कांग्रेस ने सात में छह सीटों पर अपना पालिकाध्यक्ष बनाया है।
केवल जैतारण में कांग्रेस को हार का सामना करना पडा। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी मदनलाल नाग जीते हैं। पार्षद पद के 140 में से 138 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा का दबदबा बना हुआ है। भाजपा के 64, कांग्रेस के 58 और निर्दलीय 16 प्रत्याशी जीते हैं। दो ..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				जोधपुर. शहर में हुई लगातार बारिश के बाद अब अस्पतालों में आई फ्लू के मरीज आने लगे हैं। एमडीएमएच के नेत्र रोग विभाग और शहर के आई हॉस्पीटल्स में रोजाना आठ से दस आई फ्लू के रोगी आ रहे हैं। होम्योपैथिक चिकित्सकों के पास भी आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि बारिश के बाद पनपने वाले कीड़ों के कारण आंखों में संक्रमण फैलता है। इन दिनों एडिनो नामक वायरस की उपस्थिति सामने आई है। इससे आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जाती है। इससे बचाव का सबसे बेहतर उपाय संक्रमण वाले मरीज के सीधे संपर्क में आने से बचाव है। रोगी के इस्तेमाल किए गए तौलिए, तकिए और रुमाल का उपयोग करने ..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा, कस्बे में भरत सेवा मंडल के द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते गुरुवार को स्थानीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि संसार के दीन-दुखी, रोगी, अपाहिज, निर्धन और विवश प्राणियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। वह सच्चे अर्थों में एक महाव्रत है। इसका पालन बहुत कम लोग कर पाते हैं। भरत सेवा मंडल द्वारा इस कार्य को कार्यकर्ता कर रहे हैं, जो कि सराहनीय है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे परसराम विश्नोई ने कहा कि पुण्य कर्म करने की कामना जिन लोगों के हृदय में हो, उन्हें सबसे पहले समाज के दीन-दुखी लोगों की यथाशक्ति सेवा करने का व्रत लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र परमार ने कहा..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा नगरपालिका चुनाव में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने अपनी विजय पताका लहरा दी। नगरपालिका के 25 वार्डों में से 13 कांग्रेस के तथा 12 भाजपा के पार्षद विजय रहे। नगर में दो दशक बाद कांग्रेस की विजय होने से स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बेहद प्रसन्न हुए। 
शुक्रवार सुबह आठ बजते ही कांग्रेस कार्यकर्ता विश्नोई फार्म हाउस पर एकत्रित हो गए। अध्यक्ष पद का परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने दुर्गादेवी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ता पीसीसी मेंबर परसराम विश्नोई को कंधों पर उठाते हुए विजय प्रत्याशी दुर्गादेव..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : मंगल सैणचा, बेंगलोर 
		
				बिलाड़ा,नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सीरवी निरमा राठौड़ को 74 वोटों से दुर्गा देवी सीरवी  हराया. इस बार भाजपा व कांग्रेस में कड़ा व सीधा मुकाबला था. तथा दोनों प्रत्याशी भी सीरवी महिलाएं ही थीश्री गुणारामजी भाकराणी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 19411 वोट पड़े थे।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 20 August 2010 at 11.12 AM )..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार -राजस्तान पत्रिका, पाली 
		
				
रायपुर मारवाड । कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में बुधवार शाम को एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इससे कुछ ही पल में चारों ओर पानी हो गया। तेज बारिश से सडकों पर वेग से पानी बहने लगा। वहीं जलाशयों के जलस्तर में भी बढोतरी हुई। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। 
धनला. क्षेत्र में बुधवार को इंद्रदेव की मेहर से अच्छी बारिश हुई, जिससे सडकों पर पानी बहने लगा। वहीं जोजावर में आधा घंटे तक बादल जमकर बरसे। बुधवार को हुई बारिश से पानी बहने लगा। 
पिलोवनी. पिलोवनी क्षेत्र के विभिन्न गांवो में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दिनभर रूक-रूक कर जारी रहा। 
राणावास. र..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				
सादड़ी,राणकपुर बांध के बुधवार को ओवरफ्लो होने के बाद चादर चलने से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हंै। बांध के भरनेे से जहां एक ओर पेयजल समस्या का संकट समाप्त हो गया है, वहीं बांध के पानी से ५ हजार बीघा नहरी भूमि की सिंचाई होगी तथा करीब ४ करोड़ की खरीफ की फसल की पैदावार होने की भी संभावना है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जल संसााधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण मुरारी व्यास ने बताया कि बांध १६ साल में केवल पांच बार ही भरा है।
राणावास. कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। वहीं मगरा क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने से फुलाद बांध में मंगलवार रात..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				
बिलाड़ा में मतदान को लेकर सुबह 10 बजे तक तो जोश देखने को मिला, लेकिन बाद में गति धीमी हो गई। पीपाड़ की तुलना में यहां मतदाताओं में उत्साह कम देखने को मिला और मतदान प्रतिशत भी कम रहा। सुबह मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह होने के कारण पहले तीन घंटों में यहां लगभग 24 प्रतिशत वोट पड़े। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ होने से पूर्व कई मतदान केंद्रों पर लोग कतारें लगाकर खड़े हो गए। सुबह 10 बजे तक महिलाओं व पुरुषों मे मतदान करने की होड़ सी लगी रही, लेकिन इसके बाद पूरे दिन मतदान धीमी गति से चलता रहा। कस्बे में 12 बजे तक 43.20, दोपहर दो बजे तक 58.21 तथा तीन बजे तक 65 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाले। शाम प..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				
बिलाड़ा, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा बिलाड़ा में संघ के कर्मठ शिक्षक नेता दिवंगत बाबूलाल सीरवी के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन गोपाल जोशी, जिलाध्यक्ष नत्थाराम रिणवा, भंवरलाल टाक, बीईईओ ओमप्रकाश चौहान, आईदानराम चौधरी एवं सैकड़ों शिक्षकों ने संघ कार्यालय में दिवंगत शिक्षक नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर किशनगोपाल जोशी ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी कर्मठ कार्यकर्ता, ईमानदार, जनहितेषी शिक्षक नेता की कमी अपूरणीय है। शिक्षक संघ राष्ट्रीय एवं शिक्षा जगत ने एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता को खो दिया है। संचाल..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				सोजत रोड,समीप के सवराड़, माण्डा व वोपारी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से आमजन के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह खेतों में पानी भर गया। कस्बे में सायं चार बजे काली घनघोर घटाएं छा गई। दिन में सांझ का एहसास होने लगा, लेकिन मात्र बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा।
लांबिया, निकटवर्ती कुड़की, धनेरिया, मानपुरा, बख्तावरपुरा व सेवरिया में मंगलवार को एक घंटे तेज बरसात होने से तालाब, बांध व नाडी ओवरफ्लो हो गए। वहीं मीरां सागर बांध पर चादर चलने लगी। बारिश से धनेरिया ग्राम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पानी घुस गया। बाद में ग्रामीणों ने अपन..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा,राउमावि, बिलाड़ा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के स्वयंपाठी छात्रों के आवेदन फार्म नहीं पहुंचे। सोमवार को आवेदन भरने की अंतिम तिथि थी। फार्म नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने स्कूल प्रांगण में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावकों ने प्राचार्य से वार्ता की, तब प्राचार्य भंवरलाल टाक ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आवेदन फार्म नहीं भेजने की बात बताई। यह भी बताया कि प्रधान डाकघर बिलाड़ा से भी पता करने पर मालूम हुआ कि यहां ऐसी कोई डाक नहीं आई है। इसके बाद भास्कर द्वारा विभिन्न स्कूलों में पता करने पर सामने आया कि बिलाड़ा पंच..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा. नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सीरवी निरमा राठौड़ ने सोमवार को समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। उनका जनसंपर्क व वार्डों की बैठकों का अभियान सोमवार को जारी रहा। भाजपा प्रत्याशी निरमा राठौड़ सहित अन्य प्रत्याशियों ने सोमवार को गलियों में घूम-घूमकर वोट मांगे। 
कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगा मत और समर्थन
बिलाड़ा. कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गा देवी सीरवी ने सोजती गेट, सब्जी मंडी, सुभाष मार्ग, वार्ड 17, 10, 9, 8, 16 क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर मत और समर्थन मांगा। उनके साथ उद्योग मंत्री राजेंद्र पारीक, महापौर रामेश्वर दाधीच, परसराम विश्नोई, कालूराम आर्य, कन्..