सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

बिलाड़ा नगरपालिका चुनाव में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने अपनी विजय पताका लहरा दी। नगरपालिका के 25 वार्डों में से 13 कांग्रेस के तथा 12 भाजपा के पार्षद विजय रहे। नगर में दो दशक बाद कांग्रेस की विजय होने से स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बेहद प्रसन्न हुए।
शुक्रवार सुबह आठ बजते ही कांग्रेस कार्यकर्ता विश्नोई फार्म हाउस पर एकत्रित हो गए। अध्यक्ष पद का परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने दुर्गादेवी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ता पीसीसी मेंबर परसराम विश्नोई को कंधों पर उठाते हुए विजय प्रत्याशी दुर्गादेवी के घर गए। घर जाकर कार्यकर्ताओं ने विजय प्रत्याशी को बधाइयां दी। इस अवसर पर जोधपुर महापौर रामेश्वर दाधीच भी उपस्थित थे। नगर में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस बढेर चौक, सोजती गेट, अंबेडकर चौराहा से होते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर ढगलाराम सागर, कालूराम आर्य,त्रिलोक नेणीवाल, प्रमोद तातेड़, अनिल कटारिया, लक्ष्मण लखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 21 August 2010 at 11.12 AM )