सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

बिलाड़ा, कस्बे में भरत सेवा मंडल के द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते गुरुवार को स्थानीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि संसार के दीन-दुखी, रोगी, अपाहिज, निर्धन और विवश प्राणियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। वह सच्चे अर्थों में एक महाव्रत है। इसका पालन बहुत कम लोग कर पाते हैं। भरत सेवा मंडल द्वारा इस कार्य को कार्यकर्ता कर रहे हैं, जो कि सराहनीय है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे परसराम विश्नोई ने कहा कि पुण्य कर्म करने की कामना जिन लोगों के हृदय में हो, उन्हें सबसे पहले समाज के दीन-दुखी लोगों की यथाशक्ति सेवा करने का व्रत लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र परमार ने कहा कि जिएं तो औरों के लिए जिएं, अपने लिए जीना भी कोई जीना है। उन्होंने कहा कि भरत सेवा मंडल जो कार्य कर रहा है, उसे देखते हुए हर कस्बेवासियों को सेवा क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भरत सेवा मंडल द्वारा प्रकाशित पुस्तक सुप्रभात का विमोचन किया गया। लोगों ने जैतारण गोपालद्वार के महंत भगनीराम का स्वागत किया। डेयरी अध्यक्ष पेमाराम लेरचा आईदानराम चौधरी ने संस्था के संस्थापक अमरदास वैष्णव के परिवार के उन सात लोगों को दो मिनट का मौन रखकर पुष्पाजंलि अर्पित की। जिनकी स्मृति में इस संस्था का प्रार्दूभाव हुआ। संस्था के सचिव रूपसिंह परिहार ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा तथा कोषाध्यक्ष रमेश माहेश्वरी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर परसराम विश्नोई, अर्जुनलाल गर्ग सहित कई लोगों ने संस्था की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 21 August 2010 at 11.13 AM )