सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1711 - 1725 of 2175 Total 145 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Dec 2010, 10:35:50
पाली & पाली— जोधपुर सड़क मार्ग को राजीव पथ के रूप में विकसित करने की योजना की कवायद तेज हो गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए गुरुवार को नगर परिषद के सभापति केवलचंद गुलेच्छा ने अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने और कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। सभापति ने गुरुवार को परिषद के आयुक्त रामसिंह पालावत, अधिशाषी अभियंता आर आर हुड्डा, सहायक अभियंता अरूण व्यास के साथ सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुभाष नगर भटवाड़ा से हाउसिंग बोर्ड व वहां से सुभाष सर्किल तक प्रथम चरण में कार्य शुरू कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Dec 2010, 10:35:35
मारवाड़ जंक्शन. सर्दी तेज होने के साथ चोरों की सक्रियता बढ़ रही है। समीपवर्ती चिरपटिया गांव में एक बंद पड़े मकान में चोर जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार तिलोकराम पूखाजी घांची निवासी चिरपटिया का परिवार घर में ताला लगाकर शादी-विवाह के सिलसिले में कहीं बाहर गया था। इधर, चोरों ने घर में किसी को न पाकर पिछवाड़े से घुसकर गहने एवं अन्य सामान चुरा ले गए एवं अन्य सामान को घर में ही बिखेर दिया। तिलोकराम शाम को गंाव पहुंचा। उसके अनुसार चोर कुछ गहने ले गए हैं, जिसमें गले का तेडिय़ा गायब है। चोरी गए शेष सामान उसके परिजनों के आने के बाद पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जां..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Dec 2010, 10:31:36
नारलाई । समीपवर्ती करणवा गांव में एक युवक पर रीछ ने अचानक पीछे से हमला कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार करणवा निवासी धन्नाराम पुत्र रताजी चौधरी खेत गया था। उसी दौरान ढालोप के रास्ते से गुजर रहे एक रीछ ने उस पर हमला बोल दिया। करीबन पंद्रह मिनट तक संघर्ष के बाद रीछ धन्नाराम की चादर में उलझ गया और घबराकर गांव की तरफ भागा।
रीछ को गांव की तरफ आते देख ग्रामीण लाठियां लेकर घरों से निकले और उसे खदेडऩा शुरू किया। रीछ भागकर
नारलाई सरहद में की ओर गया, जहां सामने गांव के चुन्नीलाल से उलझ गया।
लकड़ी होने की वजह से चुन्नीलाल ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Nov 2010, 10:24:08
पाली पैसे बचाने के लालच में फल विक्रेता आम जन की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। फलों को पकाने के लिए इथलीन (लिक्विड) का उपयोग होना चाहिए, लेकिन उसके महंगे होने के कारण विक्रेता वेल्डिंग के काम आने वाली कैल्सियम कार्बाइट गैस से फलों को पका रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कैल्सियम कार्बाइट गैस किडनी व आंत को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा सेवन व्यक्ति को लकवा से भी ग्रसित कर सकता है। जानकारी के अभाव में पाली में प्रतिदिन हजारों किलों फलों की खरीदी सर्दी के हैल्दी सीजन में शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए लोगों द्वारा की जा रही है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस हकीकत से चिक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Nov 2010, 10:23:47
पाली। प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से दुकानों पर उपयोग हो रहे प्लास्टिक कैरी बैग की जांच करने जिला कलक्टर सोमवार शाम अचानक दुकानों पर पहुंचे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला रसद अधिकारी ने करीब एक दर्जन दुकानों पर कार्रवाई कर करीब तीस किलो थैलियां जब्त की।कलक्टर नीरज के. पवन शाम को सूरजपोल से निकले। इस दौरान उन्होंने दो-तीन दुकानों पर प्लास्टिक की थैली का उपयोग होते देखा। उन्होंने उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की।
इसके बाद जिला रसद अधिकारी रामकिशन सोनी ने टीम के साथ जोधपुर रोड, सूरजपोल, मिल एरिया व नहर पुलिया मार्ग के पास मिष्ठान भण्डार व जनरल मर्चेüट ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Nov 2010, 10:23:21
जोधपुर। रेलवे के कम्प्यूटरीकृत आरक्षण टिकट पर यात्रियों को पुराने नियम और गलत जानकारी दी जा रही है। तत्काल के लिए पहचान पत्र का नियम बदल चुका है तो प्रतीक्षा सूची के यात्री पीएनआर की जानकारी 135 नम्बर से ले या 139 से, इसको लेकर गफलत बनी हुई है।
रेलवे के आरक्षण केन्द्रों से यात्रियों को दिए जा रहे टिकटों के पीछे यात्रियों के लिए कई बिंदुओं पर सूचना दी गई है। इस सूचना के तहत यात्रियों को कहा गया है कि तत्काल सेवा में जिस पहचान पत्र पर टिकट खरीदा गया है, केवल वही पहचान पत्र यात्रा के समय अपने साथ रखे। जबकि रेलवे ने खुद इस नियम को बदल दिया है और अब तत्काल के लिए किसी पहचान पत्र की ज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Nov 2010, 09:33:22
बेंगलोर। सीरवी समाज सियाट कर्नाटक का प्रथम दीपावली स्नेह मिलन रविवार दिनांक 5 दिसम्बर 2010 को प्रात: 9.30 बजे से बेंगलोर गोरक्षण शाला (दोड्डनिकुंदी गौशाला) में आयोजित किया गया हैं। समाज के अध्यक्ष श्री देवारामजी गेहलोत एवं सचिव श्री हिम्मताराम आगलेचा ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस स्नेह मिलन समारोह में कर्नाटक के विभिन्न शहरों में रह रहे सियाट के प्रवासी सीरवी बन्धु सम्मिलित होंगें। दिन भर चलने वाले समारोह की शुरुआत प्रात: 9.30 बजे श्री आईमाताजी की स्तुति, पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ होगीं। इसके पश्चात आमसभा व जनरल बाडी मीठिंग में समाज से संबंधित विभिन्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 11:15:28
जोधपुर। स्वाइन फ्लू वायरस एच-1एन-1 के फरवरी में फिर सक्रिय होने की आशंका है लेकिन यह पहले वाले अपने वायरस से सीवियर होगा या माइल्ड कहना मुश्किल है। इस तीसरे फेज में यदि वायरस की प्रकृति सीवियर हुई तो स्वाइन फ्लू का वर्तमान टीका भी उतना असरकारक नहीं रहेगा। यह कहना है मुम्बई के डॉ. विक्रम साराभाई का।
वे यहां डॉ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में प्लमोनरी मेडिसिन विषय पर चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "नेप्कॉन:10" के तीसरे दिन रविवार को एच-1एन-1 विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल स्वाइन फ्लू के प्रथम फेज के समय वायरस बहुत सीवियर था जिससे कई लोग मारे गए, लेक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 11:15:05
बिलाड़ा गांव-गरीब व किसानों की कुशलता का ख्याल रखने वाली सरकार ही लोकप्रिय सरकार होती है। गरीब को गणेश मानकर कांग्रेस सरकार ने कृषि कार्य के दौरान मरने वाले परिजनों को दी जाने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी। राज्य सरकार ने अनुकरणीय कार्य किया है।
ये विचार रविवार को कृषि उपज मंडी में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बद्रीराम जाखड़ ने व्यक्त किए। सांसद ने राजीव गांधी कृषक योजना के तहत तीन जरूरत मंद परिवार के परिजनों को चेकवितरित किए। जाखड़ ने मंडी अध्यक्ष ढगली देवी, परसराम विश्नोई एवं पालिका अध्यक्ष दुर्गादेवी राठौड़ की मौजूदग..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 11:14:40
नोवी। नोवी व आस-पास के गांवों में लगातार छह सात दिनों से बारिश होने से खेतों में पडी फसले खराब हो गई। भाग्य बिना तोडा फल खाया नहीं जाता.. बिना नसीब कुछ भी पाया नहीं जाता..वाली कहावत क्षेत्र के गांव आस-पास के क्षेत्रों में किसानों पर इन दिनों चरितार्थ हो रही है। क्षेत्र के नोवी, भारुन्दा, केराल, रोवाडा, जाणा, बाकंली, रुपनगर एवम् पलासिया आदि गांवो मे पिछले छह-सात दिन हुई बारिश ने खेतों में कुटी हुई फसल जिनमे ग्वार, बाजरा, मूंग आदि खराब हो गई हैं। हालांकि अच्छी फसल देखकर किसानों ने अच्छी आमदनी की कल्पना की थी, लेकिन उनके नसीब में यह नही लिखी थी। क्योंकि किसानों ने तिल की फसले काटकर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 11:13:59
पाली। नगर परिषद बोर्ड के शनिवार को एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्षदों, शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत कई गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद सभापति केवलचंद गुलेच्छा के आवास पर जाकर उनका माला एवं मुंह मीठा करा शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही गुलेच्छा के निवास पर बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। इस मौके पर सभापति ने कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य हुए हैं, यह सभी के सहयोग से संभव है। शहर में आगे भी इसी तरह विकास कार्य होते रहेंगे।
फल-बिस्किट वितरित
नगर परिषद बोर्ड का एक वर्ष पूर्ण होने पर सभापति गुलेच्छा व उप सभापति श्रीमती शमीम मोतीवाला ने नेत्रहीन बच्चों व कुष्ठरोगियों तथा ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 11:12:37
पाली। बेमौसम बरसात से फसलों को हुए नुकसान के लिए बीसूका जिला उपाध्यक्ष अजीज दर्द ने सरकार को पत्र भेज कर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। दर्द ने बताया कि पूरे जिले में बीते दिनों लगातार तीन दिनों तक हुई बेमौसम की बारिश से किसानों की रबी की फसल को भारी तादाद में नुकसान पहुंचने से किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर किसानों के खेत-खलिहानों में खड़ी खरीफ की फसल व कटा हुआ चारा भी बारिश की भेंट चढ़ पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा जिले में कई स्थानों पर पशुधनों को भी बारिश का कोप सहना पड़ा है। जिसके चलते किसानों की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा गई है। दर्द ने राज्य के मुख..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 10:10:16
वेल्लूर (तमिलनाडू) आगामी 1 व 2 दिसम्बर को वेल्लूर (तमिलनाडू) में आई माता जी की तस्वीर स्थापना समारोह का आयोजन रखा गया हैं। समारोह में आई पंथ के धर्मगुरु दीवान श्री माधवसिंह जी व जती भगाबाबाजी पधार रहे है। दो दिवशीय इस धार्मिक कार्यक्रम में बुधवार 1 दिसम्बर को 2010 को रात्रि जागरण व भजन संध्या का अयोजन होगा व गुरुवार को दीवान साहब का बधावना, तस्वीर स्थापना,प्रवचन व महाप्रसादी रहेगी । भजन संध्या में मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली अपनी सुरीली आवाज में समा बांधेगें। इस धार्मिक समारोह सीरवी समाज वेल्लूर ने दक्षिण भारत की सभी सीरवी समाज की संस्थावों को आमंत्रित किया है..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Nov 2010, 10:42:38
पाली। जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल में इन दिनों मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों का रैला सा उमड़ने लगा है। अस्पताल के आउटडोर पर नज़र डालें तो काफी दिनों से यहां बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। शुक्रवार के दिन भी बांगड़ अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें दिखाई दीं, लेकिन चिकित्सक नाम मात्र के। शुरू से ही अस्पताल में मरीजों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है क्योंकि जब तक उनका नम्बर आता है तब तक अस्पताल बंद होने के कगार पर होता है।
करते रहे इंतज़ार शुक्रवार के दिन भी बांगड़ अस्पताल में कई चिकित्सक अपने कक्ष से नदारद रहे..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Nov 2010, 10:42:17
पाली। जोधपुर रेलवे मंडल के डीआरएम जी.सी. अग्रवाल शुक्रवार को पाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की जगह का निरीक्षण कर मॉडर्न रेलवे स्टेशन की भी जानकारी ली। अग्रवाल सुबह अपनी टीम के साथ पाली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए फाटक नम्बर 27 तथा सर्वोदय नगर फाटक समेत कई मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के मॉर्डन रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर उसकी कायापलट करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 88.05 मीटर में आरओबी का निर्माण होगा। जिसके लिए पैसा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण मे..