सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Nov 2010, 11:15:05

बिलाड़ा गांव-गरीब व किसानों की कुशलता का ख्याल रखने वाली सरकार ही लोकप्रिय सरकार होती है। गरीब को गणेश मानकर कांग्रेस सरकार ने कृषि कार्य के दौरान मरने वाले परिजनों को दी जाने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी। राज्य सरकार ने अनुकरणीय कार्य किया है।
ये विचार रविवार को कृषि उपज मंडी में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बद्रीराम जाखड़ ने व्यक्त किए। सांसद ने राजीव गांधी कृषक योजना के तहत तीन जरूरत मंद परिवार के परिजनों को चेकवितरित किए। जाखड़ ने मंडी अध्यक्ष ढगली देवी, परसराम विश्नोई एवं पालिका अध्यक्ष दुर्गादेवी राठौड़ की मौजूदगी में चेक वितरित किए। भावी के तेजाराम की कृषि कार्य करने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई। इस पर पत्नी मोकली देवी को 1 लाख रुपए का चेक दिया। इसी तरह कृषि कार्य के दौरान थ्रेसर मशीन में महिला कृषक प्रेम देवी के बाल आने से उसका इलाज करवाने के लिए 25 हजार का चेक दिया। बरना गांव के माणकलल की अंगुलियां कटने पर 10 हजार रुपए का
चेक दिया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष नरपतराम मेघवाल, गिरधारी सीरवी,
बंशीलाल चौहान, शहाबुद्दीन, कुरैशी, पूनाराम फौजी, जयंती लाल पगारिया सहित कई लोग मौजूद थे।
साभार दैनिक भास्कर