सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1531 - 1545 of 2175 Total 145 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Feb 2010, 11:51:46
बिलाड़ा,निकटवर्ती भावी ग्राम में आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषक कुनाराम सीरवी के चना प्रदर्शन क्षेत्र पर किसान मेले का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित सैकड़ों किसानों को मानाराम चौधरी संयुक्त निदेशक कृषि, जोधपुर ने विभाग द्वारा देय अनुदानित योजनाओं की जानकारी दी। अधिक उत्पादन के तहत कृषक क्रियाओं से कटाई एवं मंडी यार्ड तक उत्पादन के विक्रय के लिए तकनीकी जानकारी दी।
के के मंगल सहायक निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर ने किसानों को संबोधित कर बताया कि तकनीकी साधनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी देकर उन्नत खेती कैसे की जाए। इसके लिए किसानों से रुबरु होकर आ रही समस्याओं क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Feb 2010, 11:51:04
बिलाड़ा, पिचियाक से खारिया मीठापुर तक के बीच सात किलोमीटर की दूरी में चार लेन के बाईपास निर्माण कार्य के शुरू होने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। कार्य पर १७ करोड़ की राशि खर्च होनें का अनुमान है। राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) के द्वारा कराए जा रहे इस कार्य से बिलाड़ा मुख्य बस स्टैंड से होकर गुजरने वाले ट्रक भारी वाहनों एवं ट्रोलों का आवागमन बाईपास से होकर गुजरेगा। सात किलोमीटर की दूरी में चार लेन तथा डिवाईडर बनाने का कार्य जोरों से शुरू हो चुका है। रात दिन जेसीबी मशीन से इन मार्ग में उगी झाडिय़ां तथा पेड़ों को हटाया जा रहा है। इस कार्य की गुणवत्ता बनाए..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Feb 2010, 11:50:32
सोजत.देवनगरी ग्राम अटबड़ा में आगेलचा परिवार द्वारा भगवान भैरूजी मंदिर सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि को आयोजित भक्ति संध्या में ग्रामवासी रातभर भजनों व लोकगीतों का आनंद लेते रहे।
भगवान भैरूजी के साथ ही भगवान देवनारायण, गजानन, केसरिया कंवर, कालिका माता, दुर्गा माता के साथ ही चारों दिशा के देवताओं की नवनिर्मित प्रतिमाओं की आचार्य पंडित अश्विनी कुमार, पंडित भुवनेश्वर जोधपुर, पंडित धरणीधर पारीक व नेमीचंद पारीक अटबड़ा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत प्राण प्र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Feb 2010, 09:46:10
हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद
सिर्वी समाज द्वारा आयोजित समारोह की पूर्णाहुति पर नगर चौरासी का आयोजन
दलपुरा स्थित सिर्वी समाज के आई माता मंदिर में बुधवार को शुभ मुहूर्त में जयकारों की गूँज एवं विधिविधान के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आई पंथ के धर्मगुरु दीवान माधोसिंह राठौर बिलाड़ा द्वारा प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्ना हुआ। प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात नगर चौरासी (भंडारा) के आयोजन में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लेकर महाप्रसादी का लाभ लिया।
प्रातः भग्गाजी जमादारी के घर से दीवान साहब का बंधावा का चल समारोह प्रारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Feb 2010, 09:45:37
राजगढ़। सिर्वी समाज के आईजी माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को निकली शोभायात्रा का कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। दलपुरा में महाराणा प्रताप राजपूत समाज ने संतरे की व्यवस्था की थी। यहाँ साँईंराम मित्र मंडल ने भी स्वागत किया। चबूतरा चौक पर जय भोले मित्र मंडल व स्वर्णकार समाज, मेन चौपाटी पर भाजपा, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ व आईजी विद्यापीठ ने स्वागत किया। साँवरिया फ्रेन्ड्स ग्रुप ने पानी के पाउच की व्यवस्था की थी। गुरुराज विद्या साख सहकारिता मर्यादित के अध्यक्ष व सदस्यों ने दीवान साहब को श्रीफल भेंटकर बधाया। श्री..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Feb 2010, 22:17:27
उमड़ा उत्साह का सैलाब
१५ हजार श्रद्धालु शामिल,प्रतिमा प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह आज
राजगढ़ (धार)। श्री क्षत्रिय सिर्वी समाज छोटा बिलाड़ा दलपुरा में आयोजित ७ दिवसीय आईजी माताजी प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव के छठे दिन अभूतपूर्व उत्साह एवं श्रद्धा के साथ माताजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आईपंथ के धर्मगुरु दीवान माधवसिंहजी राठौर बिलाड़ा सहित करीब १५ हजार धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। सिर्वी समाज के विभिन्ना ग्रामों के श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने ग्राम की झाँकियों का प्रदर्शन इसमें किया। चल समारोह का कारवाँ डेढ़-दो किमी लंबा था। बुधवार को शुभ मुहूर्त में प्रतिमा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Feb 2010, 15:08:00
नगर भ्रमण आज, यज्ञस्थल पर गंगा माता स्थापित
राजगढ़ (धार)। सिर्वी समाज की शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। मंगलवार को शोभायात्रा योगमाया मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाली सभी प्रतिमाओं को चाँदी के रथ में बिठाकर नगर भ्रमण कराया जाएगा। रथ को विशेष रूप से मोहनखेड़ा तीर्थ से बुलवाया गया है। शोभायात्रा का यह विशेष आकर्षण होगा।
महोत्सव के तहत सोमवार को यज्ञस्थल पर गंगा माता को स्थापित किया गया है। दिनभर इसकी पूजा-अर्चना की गई। पं. शंकरलाल व्यास द्वारा स्थापित देवी-देवताओं का पूजन-हवन एवं पंचामृताधिवास की विधि पूर्ण कराई गई। रा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Feb 2010, 14:53:11
कुक्षी। श्री आईमाताजी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 4 से 10 फरवरी के लिए नगर का सिर्वी मोहल्ला सजधज कर पलक पावड़े बिछाए अपने अतिथियों की राह तक रहा है। शुक्रवार से प्रारंभ महोत्सव का श्री आईमाताजी सहित देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति के साथ 10 फरवरी को विशाल नगर चौरासी भंडारे की महाप्रसादी के साथ समापन होगा। सिर्वी समाज के प्रेरणा पुरुष धर्मगुरु श्री माधवसिंह राठौर (बिलाड़ा) जतीश्री भगाबाबाजी व श्री भंवरजी महाराज (नारलाई) के पावन सान्निध्य में इन्हीं की सद्प्रेरणा से क्षत्रिय सिर्वी समाज सकल पंच एवं आई सेवा समिति के पदाधिकारी स्वजातिय बंधुओं के दि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2010, 14:46:07
बड़वानी। भादवी बीज महोत्सव पर क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा योगमाया मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान माता की गादी पाठ और अखंड जोत का आकर्षक श्ृंगार किया गया। योगमाया मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा लक्ष्मी गेस्ट हाउस रोड, झंडा चौक, रणजीत चौक, जैन मंदिर चौराहा, सिर्वी मोहल्ला होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरूष व बच्चों ने भाग लिया। युवा वर्ग डीजे पर चल रहे भजनों पर नाचते चल रहे थे। महिलाओं द्वारा किया गया गरबा आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यार्थियों का सम्मान
योगमाया मंदिर में सिर्वी समाज के 76 प्रतिभावान विद्यार्थियों का ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2010, 14:44:46
पाली। पिछले साल जिले में अच्छा पानी बरसा। नदी-नालों में कलकल की ध्वनि के साथ तेज प्रवाह के साथ पानी बहा। जिले में पिछले दो साल से सूखे बांधों में पानी की आवक हुई, लेकिन इनमें से रबी की फसल बोने पर महज 17 बांध ही काम आए। इसके अलावा अन्य बांधों में पानी की आवक कम हुई या पेयजल के लिए आपूर्ति करने योग्य ही हुई। नतीजतन सिंचाई विभाग की ओर से रबी में सिंचाई के लिए पाण नहीं दी जा सकी। सबसे अधिक सिंचित क्षेत्र जवाई बांध का रहा। जवाई में अन्तिम गेज 4487 एमसीएफटी रहा।
इन से दिया सिंचाई का पानी
सिंचाई के लिए पाली ब्लॉक के हेमावास व बाणियावास, रोहट के खाड़ा, सोजत के गजनई, मारवाड़ जंक्शन के सि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2010, 13:14:37
धर्मगुरु ने किया सिर्वी समाज की धर्मशाला का भूमिपूजन
कुक्षी। निरंतर चलते रहने वाला मंजिल तक पहुँचता है। धरती केवल देने वाली है। ग्रहण करने वाले पर निर्भर करता है कि वह उसे किस रूप में ले रहा है। ज्योति की महिमा अपार है। ज्योति केवल दीप का ही नहीं देवी स्वरूप का प्रतीक है। आई माताजी की आरती जीवन का चरित्र है। जिस कौम की धर्म के प्रति आस्था है उसके विकास को कोई रोक नहीं सकता।
उक्त उद्गार धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी राठौर बिलाड़ा ने गुरुवार को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आईधाम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि माता-पिता व गुरुजनों के प्रति समर्पण भाव रखें। परिश्रम पूर्व..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2010, 13:12:51
बिलाड़ा,शुद्ध व मीठे पानी की कीमत क्या होती है इसका अंदाजा बिलाड़ा क्षेत्र के गांवों में आने से पता चल जाता है। समूचे क्षेत्र में खारे पानी की समस्या है और हिमालय का मीठा पानी पहुंचाने की सरकारी योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। ऐसे में समीपवर्ती बैड़ कला गांव स्थित मरुधर केसरी रूपसुकन गौशाला में खुदवाए गए नलकूप से मीठा पानी निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसलिए यहां मीठे पानी के लिए लोगों का तांता लगा रहता है। लोग इसे संत महात्माओं की कृपा दृष्टि व गौ सेवा से जोड़कर देख रहे हैं। यहां आने वाला हर शख्स परमार्थ से निकली इन अमृत की बूंदों की पूजा कर रहा है तो कोई नलकूप पर पुष..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Feb 2010, 19:00:02
माही बीज पर्व उत्साह से मनाया
राजगढ़। सिर्वी समाज द्वारा माही बीज पर्व नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। आईजी माताजी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की। समीपस्थ ग्राम धुलेट में योगमाया मंदिर से निकली शोभायात्रा में बैलरथ के साथ, बैंडबाजों की धुन पर युवक- युवतियाँ गरबा नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा का स्वागत अनेक स्थानों पर किया गया। समापन पर मंदिर में आईजी माता को पाट गादी चढ़ाई गई। पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई। आईमाता नवयुवक मंडल सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Feb 2010, 18:52:58
करीब २५ हजार लोगों की भागीदारी, गेर मंडलों की प्रभावी प्रस्तुति
नृत्य करते राजस्थान का दल।शोभायात्रा में समान वेशभूषा में नृत्य करती हुई चली महिलाएँशोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी राठौर विराजित थे। दूसरे रथ पर जती श्री भगा बाबाजी व नारलाई धाम के पुजारी भॅंवरजी महाराज मौजूद थे। शोभायात्रा में विठोड़ा के दीवान साहब भँवरसिंहजी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी राठौर विराजित थे। दूसरे रथ पर जती श्री भगा बाबाजी व नारलाई धाम के पुजारी भॅंवरजी महाराज मौजूद थे। शोभायात्रा में विठोड़..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Feb 2010, 12:49:10
टांडा। यहाँ क्षत्रिय सिर्वी समाज के नवनिर्मित आई माता मंदिर में २१ से २५ फरवरी तक आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव में अखंड ज्योत स्थापना की जाएगी। इसके लिए शंभूदासजी महाराज (श्यामू बाबा) के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ज्योत लेने गए समाज के २० सदस्यीय दल का गत दिवस नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रातः १० बजे ग्रिड पर समाज द्वारा अखंड ज्योत व यात्रियों की अगवानी की गई। बैंडबाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिर्वी मोहल्ला हताई चौक तक चल समारोह निकला। इसमें आगे-आगे महिलाएँ व बालिकाएँ गरबा नृत्य करते हुए चल रहे थे। शंभूदासजी महाराज अखंड ज्योत लेकर चल रहे थे। नवयु..