सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Feb 2010, 22:17:27
उमड़ा उत्साह का सैलाब
१५ हजार श्रद्धालु शामिल,प्रतिमा प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह आज
राजगढ़ (धार)। श्री क्षत्रिय सिर्वी समाज छोटा बिलाड़ा दलपुरा में आयोजित ७ दिवसीय आईजी माताजी प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव के छठे दिन अभूतपूर्व उत्साह एवं श्रद्धा के साथ माताजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आईपंथ के धर्मगुरु दीवान माधवसिंहजी राठौर बिलाड़ा सहित करीब १५ हजार धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। सिर्वी समाज के विभिन्ना ग्रामों के श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने ग्राम की झाँकियों का प्रदर्शन इसमें किया। चल समारोह का कारवाँ डेढ़-दो किमी लंबा था। बुधवार को शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी दिन नगर में १६वीं बार नगर चौरासी का आयोजन होगा।
नगर के इतिहास में मंगलवार का दिन स्मरणीय बन गया है। चहुँओर जनसैलाब दिखाई दे रहा था। दलपुरा क्षेत्र से दोपहर १२.३० बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई। मोहनखेड़ा तीर्थ से बुलाए विशेष स्वर्ण शताब्दी रथ में आईमाताजी की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया था। बैंड-बाजों, ढोल-ताशों की धुन पर अनेक स्थानों से आए कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में विभिन्ना मंडलों एवं ग्रुपों की महिलाएँ एक समान वेशभूषा में नृत्य करते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा का नगर के विभिन्ना मार्गों पर विभिन्ना सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार होकर युवक धर्मध्वजा लिए बैठे थे। इसके पीछे हाथी पर श्रद्धालु महिला पुष्पवर्षा कर रही थीं। पश्चात कतारबद्ध महिलाएँ गरबा नृत्य करते हुए चल रही थीं। इसमें नगर सहित रिंगनोद, रतनपुरा, गुमानपुरा, अमोदिया, धुलेट, छड़ावद, सेमल्या सहित विभिन्ना ग्रामों के युवकों की गेरें निकलीं। सभी स्थानों के युवक अलग अलग परिधानों में सज्जित थे।
रथ विशेष आकर्षण
बिलाड़ा (राजस्थान) से लाया गया बैल रथ विशेष आकर्षण का केन्द्र था। इसके साथ ही आसपास के ग्रामों के समाजजनों द्वारा बैल रथ तैयार किए गए थे। गेर मंडल बिलाड़ा के सदस्य भी आकर्षक वेशभूषा में नृत्य करते चल रहे थे। भक्तिगीतों पर समूह नृत्य ने सभी को मोहित किया। साथ ही जीजीसा मित्र मंडल रतनपुरा का बैल रथ, जागृति ग्रुप छड़ावद, आईजी नवयुवक मंडल धुलेट, हरिओम युवा मंडल राजपुरा की झाँकी, नवदुर्गा मंडल पिपरनी के युवाओं का नृत्य भी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र थे। रिंगनोद, टिमायची सहित अन्य ग्रामों के समाजजन भी समान वेशभूषा में थे।
४ घंटे तक चला कारवाँ
शोभायात्रा दलपुरा क्षेत्र से जवाहर मार्ग, तिलक मार्ग, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सुभाष मार्ग, महात्मी गाँधी मार्ग से होकर गुजरी। पुष्पवर्षा के साथ-साथ अनेक स्थानों पर पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। समापन संध्या ५ बजे आईजी मंदिर पर हुआ।
इन्होंने किया संचालन
शोभायात्रा के संचालन में श्री साँईं फ्रेंड्स ग्रुप, अंबिका युवा मंच एवं सिद्धी विनायक फ्रेंड्स ग्रुप के युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा। गु्रप एवं मंच के सदस्यों ने संपूर्ण शोभायात्रा के दौरान सराहनीय व्यवस्था संभाली।
गंगाजल यात्रा निकली
शोभायात्रा के पूर्व आईजी माताजी मंदिर से प्रातः ८ बजे गंगाजल यात्रा निकाली गई, जिसमें उत्साह के साथ युवतियाँ कलश लेकर सम्मिलित हुईं।
भजनों से श्रोता मुग्ध
मंदिर परिसर में भक्तिनिशा में देवेश जैन एंड पार्टी के कलाकारों ने सुंदरतम प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। देवश जैन के साथ ही माँगीलाल बारोड़, प्रेरणा भटनागर, मदन परमार एवं सुरेश जालोरी के भक्तिगीतों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
सात दिवसीय आयोजन को आचार्यत्व रिंगनोद के पं. शकरलाल व्यास के साथ इंदौर से आए आचार्यों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। आयोजन में दीवान साहब के साथ ही जतिभगा बाबाजी बिलाड़ा एवं भँवरजी महाराज नारलाई, अभा सिर्वी समाज ट्रस्ट उज्जैन के अध्यक्ष शंकरलाल पड़ियार भी विशेष रूप से उपस्थित थे।-निप्र ङ"ख११ऋ
बालिकाएँ भी आकर्षक वेशभूषा में नृत्य करती हुई चल रही थीं।