सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Feb 2010, 11:51:46

बिलाड़ा,निकटवर्ती भावी ग्राम में आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषक कुनाराम सीरवी के चना प्रदर्शन क्षेत्र पर किसान मेले का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित सैकड़ों किसानों को मानाराम चौधरी संयुक्त निदेशक कृषि, जोधपुर ने विभाग द्वारा देय अनुदानित योजनाओं की जानकारी दी। अधिक उत्पादन के तहत कृषक क्रियाओं से कटाई एवं मंडी यार्ड तक उत्पादन के विक्रय के लिए तकनीकी जानकारी दी।
के के मंगल सहायक निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर ने किसानों को संबोधित कर बताया कि तकनीकी साधनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी देकर उन्नत खेती कैसे की जाए। इसके लिए किसानों से रुबरु होकर आ रही समस्याओं का निराकरण किया।
प्लांट मैनेजर राजस्थान सीड्स कॉरपोरेशन योगिता गुप्ता ने किसानों को बीज उत्पादन के तहत तकनीकी जानकारी दी तथा अधिक अधिक कृषक बीज उत्पादन की भागीदारी समझें ताकि उन्नत बीजों की समस्याओं से निजात मिल सकें।
इस मेले मे परंपरागत खेती के अंतर्गत जैविक खेती को प्राथमिकता देने की बात कही ताकि पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित आ रही समस्या का निराकरण करने में सार्थक प्रयास साबित होंवे। मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक क्षमता को बढ़ावें।
सत्यनारायण जोशी ने जीरे व रबी की फसलों पर तकनीकी जानकारी दी। सभी अधिकारियों ने बूंद-बूंद पद्धति से सिंचाई कर उन्नत खेती के साथ पानी के जल स्तर पर भी विचार-विमर्श किया। इसमें क्षेत्र के सभी कृषि अधिकारियों के साथ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
साभार - दैनिक भास्कर