सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1786 - 1800 of 2175 Total 145 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:06:15
जोधपुर। मारवाड़ के अधिकांश इलाकों में लगातार तीसरे दिन रविवार को रात का पारा गिरने से तेज ठण्ड पड़नी शुरू हो गई। माउंट आबू में शीतलहर से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया। घना कोहरा रहने से वाहन चालकों को लाइटें लगाकर वाहन चलाने पड़े। वहीं पाली में रात का पारा पारा 10.7 और जोधपुर में 11.4 डिग्री रहने से खुले स्थानों पर लोग रात को अलाव तापते नजर आए।
सूर्यनगरी में मौसम खुलने के बाद पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, हालांकि अधिकतम तापमान के स्थिर रहने से दिन और रात के पारे में करीब बीस डिग्री का अंतर आ गया है। इसलिए दिन में गर्म कपड़ों में थो..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:05:55
जयपुर। पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी का मानना है कि बच्चों को उनकी मिट्टी से जोड़ना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज की शिक्षा उन्हें नौकरी तो दे रही है, लेकिन जीवन, उसके उद्देश्यों और उसकी प्रकृति के बारे में कुछ नही बता रही। उनके जीवन में विज्ञान के कारण गति तो है, लेकिन धर्म और संस्कृति के अभाव के कारण दिशा नहीं है। कोठारी रविवार को यहां पत्रिका मुख्यालय केसरगढ़ में रोटरी क्लब के अमरीका से आए सदस्यों के एक समूह को सम्बोघित कर रहे थे। यह समूह सेंट एंटोनियो के रोटरी क्लब अध्यक्ष एलफ्रेडो मुनिस के नेतृत्व में भारत के दौरे पर आया है। समूह में अमरीका के पांच डिस्ट्र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:05:34
जोधपुर/बिलाड़ा। जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में खारिया मार्ग पर एक महिला ने अधेड़ महिला को नशीली चाय पिलाकर सोने के सवा चार तोला आभूषण लूट लिए।
पुलिस के अनुसार निम्बाज (पाली) निवासी केकीदेवी (55) पत्नी भंवरलाल दो दिन पूर्व बिलाड़ा में आलोक विद्यालय के पास रहने वाली अपनी भतीजी शान्तिदेवी पत्नी भोमाराम पटेल के यहां आई। आज सुबह शान्तिदेवी अपनी भुआ को निम्बाज जाने के लिए बस स्टैण्ड छोड़कर आई। कुछ देर बाद उसे भुआ केकीदेवी के खारिया मार्ग स्थित एक फैक्ट्री के पास बेहोशी की हालत में मिलने का पता चला। इस पर वह परिजनों के साथ तुरन्त घटनास्थल पहुंची तथा भुआ को बिलाड़ा के रेफरल अस्प..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:05:08
नारलाई,इंग्लैंड में संचालित रैंबलर ग्रुप के 16 सदस्यों ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरों काकर पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ समय बिताया। उन्होंने छात्र—छात्राओं से रूबरू होकर उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए उनके बीच कॉपी, पेन, स्टेशनरी सहित सहायक सामग्री का वितरण किया। मार्गदर्शक अर्जुनसिंह के साथ पहुंचे इंग्लैंड के इन सदस्यों का संस्था प्रधान मोहनलाल सुथार ने गुलाब का फूल देकर अभिवादन कर उन्हें विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य मिशन से जुड़े मिस्टर जेन एंड
जॉन ने विद्यालय के छात्र—छात्राओं से विद्याल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:04:47
कंटालिया,ग्राम पंचायत कंटालिया क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला की हरियाली खतरे में है। इस क्षेत्र के जंगलों में हरे-भरे पेड़ों पर रोजाना सैंकड़ों कुल्हाडिय़ां चल रही हैं। स्थिति यह है कि जिन पहाडिय़ों पर हरे पेड़ नजर आते थे, वहां अब पेड़ों के ठंूठ कुल्हाड़ी के चोटों की कहानी बयां करते हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कोई और नहीं आसपास के ग्रामीण घरेलू निस्तार के नाम बे-रोक-टोक कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वनकर्मी तैनात नहीं है। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार इस बार हुई अच्छी बारिश से कंटालिया प..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:04:23
पाली,शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान आजीविका मिशन के सहयोग से बांगड़ स्कूल मैदान में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में हजारों बेरोजगारों की रोजगार पाने की मुराद पूरी होगी। जिला रोजगार अधिकारी पी.आर. नागौरा ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू होने वाला यह शिविर भर्ती प्रक्रिया होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक कोई भी बेरोजगार भाग ले सकता है। यह शिविर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:03:51
पाली,श्रमिकों की मिट्टी में दबने से हुई मौत। कलेक्ट्रेट व कचहरी परिसर के आस पास स्थित दुकानदारों की माने तो सीवरेज का कार्य कराने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण कलेक्ट्रेट के पास दो लोग मिट्टी में दबकर काल का ग्रास बन गए। रविवार सुबह जब सीवरेज के लिए खुदाई चल रही थी उस समय मौके पर मात्र चार मजदूर और जेसीबी चालक ही था। यहां फर्म का न कोई अधिकारी और न ही कोई तकनीकी कर्मचारी मौजूद था। जेसीबी चालक खुदाई कर मिट्टी को दुकानों की तरफ ही डाल रहा था। इस स्थिति में खड्डे के एक तरफ मिट्टी का पहाड़ सा खड़ा हो गया। दुकानदार बार—बार यह कहकर चेताते रहे कि मिट्टी को खड्डे के चारों तरफ डालो..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:03:28
जोजावर. कस्बे के सुराणा विद्यालय परिसर में सोमवार को मतदाता फोटो परिचय पत्र से वंचित मतदाताओं की वीडियोग्राफी की जाएगी। सरपंच सोहनप्रकाश गादिया ने बताया कि मतदाता फोटो परिचय पत्र के लिए उन लोगों की फोटोग्राफी की जाएगी जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या ऐसे मतदाता जिनकी वीडियोग्राफी नहीं हो पाई है।
साभार- दैनिक भास्कर
..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 11:02:59
पाली, एमजीबी ग्रामीण बैंक एंव नाबार्ड के तत्वावधान में जिले का प्रथम महिला किसान क्लब का उद्घाटन सोमवार को सारण में होगा। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पी.के. पारीक ने बताया कि क्लब का उद्घाटन दोपहर 1 बजे बैंक के अध्यक्ष प्रकाश आसुदानी करेंगे। पारीक ने बताया कि समारोह के दौरान धनला, सिरियारी, आउवा, राणावास एवं मारवाड़ जंक्शन शाखा की ओर से स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरित किए जाएंगे।
साभार- दैनिक भास्कर
..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Nov 2010, 10:59:07
जैतारण. जैतारण पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रशासन गांवों के संग राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर प्रभारी एसडीएम हरफूलसिंह यादव ने बताया कि 22 नवंबर को राउप्रा विद्यालय केकिंदड़ा, 23 नवंबर को रामावि आगेवा, 24 को रामावि पाटवा, 25 को राबडिय़ावास, 26 को रामावि डिगरना, 29 को रामावि बेडकलां, 30 को रामावि फूलमाल, एक दिसंबर को रामावि बिरोल, दो दिसंबर को राउमावि लांबिया, तीन को रामावि लौटोति, 6 को रामावि आसरलाई, 7 को रामावि टूंकड़ा, 8 को रामावि भूंबलिया, 9 को रामावि रामावास व 10 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमाज में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 13 को र..
Posted By : Mangal Senacha : Posted on :2010-11-21 11:13:26
जोधपुर। मारवाड में सर्दी अब रंग दिखाने लगी है। सम्भाग में अधिकांश स्थानों पर शनिवार को न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई। सिरोही स्थित प्रदेश क एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस ही रह गया। सम्भाग मुख्यालय जोधपुर में भी पिछले दो दिनों में पारा लगभग सात डिग्र्री गिर गया। अचानक बढी ठण्ड के कारण लोग जल्दी घर पहुंच कर रजाइयों में दुबकने लगे हैं। इधर सुबह सुबह छाए रहने वाले कोहरे का असर रेल यातायात पर पडने लगा है। इस वजह से लम्बी दूरी की मरूधर एक्सप्रेस व गुवाहाटी एक्सप्रेस गाडियां निर्धारित समय से छह से आठ घंटे देरी से पहुं..
Posted By : Mangal Sencha 2010-11-21 11:11:08.000000
सुमेरपुर। शनिवार को आयोजित जवाई कमाण्ड क्षेत्र के किसानों की बैठक में जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों ने बारिश के मद्देनजर दूसरी पाण सिंचाई के लिए जवाई की नहर 25 नवम्बर की जगह 10 दिसम्बर को खोलने का प्रस्ताव पारित किया।
मण्डी समिति में किसान संघर्ष समिति व जवाई कमाण्ड किसान यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें उपखण्ड अघिकारी नरेन्द्र बंसल, तहसीलदार शक्तिसिंह, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप रूस्तगी, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों समेत कमाण्ड क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। बैठक में पहली पाण की सिंचाई आई परेशानी, इलाके में हुई पर्याप्..
Posted By : -
पाली। सर्द हवा से मारवाड-गोडवाड क्षेत्र ठिठुरन की जकड में आ गया है। माउण्ट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पाली में रात का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शनिवार सुबह हवा के कारण लोगों को ठण्ड का अहसास हुआ। धूप निकलने के बाद थोडी राहत मिली।
पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहंुच गया। लोगों को तीखी सर्दी का सामना करना पडा। अघिकतम तापमान में 4 डिग्री बढकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। छतों पर धूप सेंकते भी दिखे। ऊनी कपडों की दुकानों प..
Posted By : -
पाली। कृषि भूमि पर बिना भूमि रूपांतरण कराए कॉलोनी काटने वालों पर शनिवार को जिला प्रशासन की गाज गिरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक के दोनों तरफ 132 फीट के हिस्से में किए गए अतिक्रमण हटाए गए। मौके पर नगर परिषद ने बगैर अनुमादित कॉलोनी में भूखण्ड क्रय व विक्रय करना अवैध होने संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाया। जिला कलक्टर के निर्देश पर आठ कॉलोनी प्लानरों के खिलाफ हुई कार्रवाई से उनमें हडकम्प मच गया।
'कृपया भूखण्ड नहीं खरीदें'
नगर परिषद ने आठों कॉलोनी के पास चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इनमें लिखा है कि ' बिना अनुमोदित प्लान के भूखण्ड क्रय, विक्रय अवैध है, कृपया भूखण्ड न खरीदें।'
यहां ..
Posted By : -
जोधपुर. ड्रग कंट्रोलर जनरल (इंडिया) ने देश में डायबिटीज के मरीजों के उपचार में काम आने वाली दवाइयों के एक फार्मूले को प्रतिबंधित कर दिया है।
रोजिग्लिटेजोन नामक इस फार्मूले से देश में 12 दवा कंपनियां एंटी डायबिटीज दवाई बना रही हैं। डीसीजीआई ने इस संदर्भ में 12 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस फार्मूले से बनी दवाइयां जोखिम भरी हो सकती हैं। फार्मूले के परिणाम सही नहीं आने पर अमेरिका व यूरोप के बाजारों में इस फार्मूले पर सितम्बर में ही रोक लग गई। इसके बाद भारत में इस फार्मूले के परिणामों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर इस फार्मूले के आयात व निर्माण प..