सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : -

पाली। सर्द हवा से मारवाड-गोडवाड क्षेत्र ठिठुरन की जकड में आ गया है। माउण्ट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पाली में रात का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शनिवार सुबह हवा के कारण लोगों को ठण्ड का अहसास हुआ। धूप निकलने के बाद थोडी राहत मिली।
पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहंुच गया। लोगों को तीखी सर्दी का सामना करना पडा। अघिकतम तापमान में 4 डिग्री बढकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। छतों पर धूप सेंकते भी दिखे। ऊनी कपडों की दुकानों पर भी ग्राहक दिखने लगे हैं। पाली में न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
साभार - राजस्थान पत्रिका
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 21 Nov. 2010 at 10.53AM )