सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1561 - 1575 of 2175 Total 145 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Feb 2010, 00:04:03
बड़वानी। मप्र सहित बड़वानी में भी 40 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं और करीब 40 प्रतिशत लोग सार्वजनिक स्थानों पर निष्क्रिय धूम्र्रपान का शिकार होते हैं। यदि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंध कानून का पालन किया जाए तो हम जिले की जनता को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। साथ ही जिले को नशा मुक्त बनाने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
कलेक्टर संतोष मिश्र ने मप्र वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा बड़वानी सहित इंदौर संभाग के समस्त आठ जिलों को धूम्रपान मुक्त बनाने की पहल का स्वागत कर इसमें आम जनता के साथ-साथ विभिन्न अधिकारियों- कर्मचारियों को भी सहयोग देने क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Feb 2010, 00:03:30
पाली,जिले में हो रहे ऐसे अतिक्रमण जो आगे चलकर किसी विवाद या फिर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के कारक बन सकते है, उन्हें चिह्नित कर प्रशासन की ओर से शीघ्र ही हटाए जाएंगे। इस दौरान प्रशासन की उन अतिक्रमणों पर विशेष निगाह रहेगी जो धार्मिक स्थलों के आसपास किए गए है।
जानकारी के मुताबिक जिले में प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों द्वारा काफी संख्या में अतिक्रमण किए जाते है, जिनको हटाने में बाद में प्रशासन को काफी मशक्कत उठानी पड़ती है। स्थिति तब विकट हो जाती है जब अतिक्रमण किसी धार्मिक आस्था के करीब हो। ऐसे में धार्मिक भावनाओं को आधार बनाकर नागरिक अतिक्रमण हटाने के विरोध म..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Feb 2010, 00:02:43
बगड़ी नगर. स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को रेल मंत्रालय द्वारा अवाप्त भूमि की राशि के चेक वितरित किए गए। पश्चिमी माल-भाड़ा कॉरीडोर रेल परियोजना के प्रबंधक वीके शर्मा ने बताया कि बगड़ी नगर द्वितीय चक में आने वाले 217 भूमि मालिकों को करीब एक करोड़ तीन लाख रुपए के चेक सरपंच मंगलाराम देवासी ने दिए। प्रथम चक के भूमि मालिकों को शुक्रवार को चेक वितरित किए जाएंगे। इस दौरान सहायक प्रबंधक (वित्तीय) केसी मालू, उपसरपंच अब्दुल हमीद भी उपस्थित थे।
साभार- दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Feb 2010, 00:00:13
रानी,समीपवर्ती रानी गांव में सीरवी गुमानिंग पीर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को होगी। सुजाराम चौधरी ने बताया कि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भंवर महाराज नारलाई के सानिध्य में होगी। इसके तहत शुक्रवार को कलशयात्रा, हवन व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। इस मौके पर उमाशंकर भारती, दीवान भारती, निर्भयनाथ सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होंगे।
साभार- दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Feb 2010, 23:59:43
सोजत,मेहंदी नगरी सोजत गुरुवार को आध्यात्मिकता में सरोबार हो गई। सजे धजे हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ बैंड बाजों एवं ढोल की थाप पर नृत्य करते गैरिए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। खुली जीप में सवार धर्मगुरु माधवसिंह दीवान, संत कैलाश नाथ महाराज पलासनी, काननाथ महाराज, सोमनाथ महाराज जोधपुर सात ट्रैक्टरों पर सजाई गई शिव परिवार एवं अन्य देवी देवता की नयनाभिराम झांकियों के साथ चल रहे थे। शहनाई की मधुर धुन पर मंगल कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं चल रही थीं। इन सबके बीच पूरे दिन शहर में बाबा रामदेव की जयकार गूंजती रही।
पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन : कलश यात्रा बस स्टैंड स्थित जैन दादावाड..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Feb 2010, 23:59:19
पाली। बसंत पंचमी पर्व निकट आने के साथ ही गुरूवार को मौसम ने भी एकाएक करवट ली। पिछले दिनों कड़कड़ाती सर्दी का सामना कर चुके शहर के वाशिन्दों ने सर्दी से राहत पाई। सूरज की तल्खी के कारण दिन का तापमान एकाएक बढ़ने के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवा दिया। तेज धूप लोगों को चुभने लगी। दोपहर में गर्मी लगने से लोगों को स्वेटर उतारने पड़े। स्थिति यह हो गई कि गर्मी के कारण लोगों ने घरों व कार्यालयों में धीमी रफ्तार पर पंखें भी शुरू कर दिए।
सुबह-शाम को ही सर्दी का अहसास हुआ। पिछले दो दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से 5 डिग्र्री सेल्सिय की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले अधिक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Feb 2010, 23:49:25
जोधपुर। राजमाता विजयाराजे सिंघिया कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) प्रदेश की पहली पोललेस (बिजली के खंभे रहित) मण्डी बनेगी। यह कार्य तीन करोड़ 13 लाख की लागत से पूरा होगा। इससे ट्रक-ट्रोलों के विद्युत तार से टकराने और शॉर्ट-सर्किट होने की घटनाओं से निजात मिल सकेगी।
अनाज मण्डी परियोजना के अन्तर्गत मण्डी परिसर की दुकानों में सर्विस कनेक्शन एवं रोड कटिंग कार्य के लिए निविदाएं जारी कर दी गई है। परियोजना के तहत मण्डी अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट से सजी दिखाई देगी। वर्तमान में मण्डी के अधिकांश ब्लॉकों में विद्युत पोल अव्यवस्थित लगे होने से आए दिन करंट फैलने की घटनाएं हो रही है। इसके ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Feb 2010, 23:48:43
बिलाड़ा,जसवंत सागर बांध (पिचीयाक) से क्षेत्र के तेरह गांवों की हजारों बीघा कमांड क्षेत्र की जमीन में सिंचाई हुआ करती थी, लेकिन बांध के भराव क्षेत्र में गैर खातेदारों ने दर्जनों नलकूप एवं कुएं खोद कर भारी मात्रा में जलदोहन करना प्रारंभ कर दिया। इन नलकूपों के कारण बांध में बारिश का पानी भी नहीं ठहरता। बांध में आने वाला पानी इन नलकूपों के जरिए भूमिगत होने लगा, इससे कमांड क्षेत्र की जमीन बरसों से खेती के बिना पड़ी है।
जसवंत सागर बांध कमांड क्षेत्र के तेरह गांवों के किसानों ने उच्च न्यायालयके आदेशों को नहीं मानने वाले किसानों एवं अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करने की तैया..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Feb 2010, 22:19:17
सोजत रोड.सीरवी समाज पैदल यात्रा संघ बुधवार दोपहर को भैसाणा गांव पहुंचा। यहां स्थित आई माता गोशाला में ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। आईजी युवा समिति बाली के तत्वावधान में 210 श्रद्धालुओं का यह संघ 29 जनवरी को बाली से रवाना हुआ। संघ नारलाई धाम, डायलाना,देवली, आउवा, मारवाड़ जंक्शन, दूदौड़ होते हुए बुधवार को भैंसाणा पहुंचा। संघ के भैंसाणा पहुंचने पर गोकुलराम देवासी, सुरेश कुमार मालवीय, चंपालाल सेन आदि ने अगवानी कर स्वागत किया। श्रद्धालु आई माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए साथ चल रही थी। पैदल यात्रा संघ में कई युवा तो बुजुर्ग..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Feb 2010, 00:21:16
रेलवे बोर्ड ने बदली व्यवस्था इस माह से लागू होगी
जोधपुर। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा वर्ष 1997 में तत्काल टिकट की सुविधा शुरू होने के बाद इस सुविधा में बढ़ती धांधली की शिकायत के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने इस माह से तत्काल टिकट पर यात्रा के दौरान यात्री को पहचान पत्र दिखाने की व्यवस्था शुरू करने संबंधी आदेश सोमवार को जारी कर दिए। 11 फरवरी के बाद पहचान पत्र नहीं दिखाने पर यात्री को बिना टिकट मानते हुए उससे जुर्माना व किराया वसूल किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के पास निरंतर पहुंची शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है।
अब तक केवल यात्रा के दौ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Feb 2010, 00:20:55
पाली। नसबंदी में पिछड़ी स्थिति से उबरने के लिए जिले का चिकित्सा महकमे ने एक नई स्कीम बनाई है। पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए अब पुरूष नसबंदी कराने वाले व पांच पुरूष नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने वाले को उपहार स्वरूप एक मोबाइल दिया जाएगा।
अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के. पामेचा ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर 8 फरवरी को मेगा नसबंदी शिविर बांगड़ अस्पताल परिसर में ही करने का निर्णय किया गया। बैठक में उपखण्ड अधिकारी खान मोहम्मद खान ने..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Feb 2010, 00:20:38
आउवा. बाली से बिलाड़ा के लिए रवाना हुए पैदल यात्रियों के मंगलवार को आउवा पहुंचने पर देवली सरपंच हरिसिंह चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पदयात्रियों के आउवा पेट्रोल पंप पहुंचने पर जसाराम, नत्थाराम, जोगाराम, सोहनलाल, नारायणलाल सहित गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नृत्य भी किया। रामलाल काग ने बताया कि आउवा से पदयात्री आई माता के जयकारों के साथ मारवाड़ जंक्शन के लिए रवाना हुए। 225 यात्रियों का यह जत्था शनिवार को बिलाड़ा पहुंचेगा।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Feb 2010, 00:18:59
पाली, ब्यावर से पिंडवाड़ा (सिरोही) तक स्वीकृत फोरलेन निर्माण का टेंडर लेने की इच्छुक देश की कई नामी निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पाली में डेरा डाल दिया है। कंपनियों के कर्मचारी एनएच=14 पर सड़क निर्माण के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा सड़कों पर ही कैमरों से सर्वे कर अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं, ताकि अपनी कंपनी की तरफ से टेंडर डालने से पहले पूरी वस्तुस्थिति समझ सके। टेंडर डालने की अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की गई है। इसके बाद कंपनियों की छंटनी कर क्वालीफाई करने वाली फर्मों के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार करीब 25 सौ करोड..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Jan 2010, 23:22:38
बेंगलोर, आई पंथ का गुरु गुरुग्रंथ साहिब उल्लेख हैं मिल रहा हैं
http://searchgurbani.com/sri_guru_granth_darpan/page/81
आई पंथी, सगल जमाती, मनि जीतै जगु जीतु ॥
आदेसु, तिसैआदेसु॥
आदि अनीलु अनादि अनाहति, जुगु जुगु एको वेसु ॥२८॥
पद अरथ आई पंथु-जोगीआं दे १२ फ़िरके हन, उहनां विचों सब तों उॱचा आई पंथ
गिणिआ जांदा है। पंथी-आई पंथ वाला, आई पंथ नाल संबंध रॱखण वाला। सगल-सारे जीव।
जमाती-इको ही पाठशाला विच, इको ही श्रेणी विच पड़्हन वाले, इक थां मिल बैठण वाले मिॱतर
सॱजण। मनि जीतै-मन जितिआं, जे मन जितिआ जाए। इहो जिहे वाकंश स्री गुरू ग्रंथ साहिब जी ।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Jan 2010, 22:59:38
सोजत, कस्बे के आई माता महाविद्यालय सोजत के नियमित एवं स्वयंपाठी छात्रों की भूगोल विषयक की प्रायोगिक परीक्षा प्रथम वर्ष की ४ फरवरी, द्वितीय वर्ष की ५ फरवरी व तृतीय वर्ष की ७ फरवरी को होगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. दलवीर राणावत ने दी।
साभार - दैनिक भास्कर..