सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Feb 2010, 23:59:19

पाली। बसंत पंचमी पर्व निकट आने के साथ ही गुरूवार को मौसम ने भी एकाएक करवट ली। पिछले दिनों कड़कड़ाती सर्दी का सामना कर चुके शहर के वाशिन्दों ने सर्दी से राहत पाई। सूरज की तल्खी के कारण दिन का तापमान एकाएक बढ़ने के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवा दिया। तेज धूप लोगों को चुभने लगी। दोपहर में गर्मी लगने से लोगों को स्वेटर उतारने पड़े। स्थिति यह हो गई कि गर्मी के कारण लोगों ने घरों व कार्यालयों में धीमी रफ्तार पर पंखें भी शुरू कर दिए।
सुबह-शाम को ही सर्दी का अहसास हुआ। पिछले दो दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से 5 डिग्र्री सेल्सिय की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान जहां 27.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गुरूवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
अब तक पूरी बाहों का स्वेटर व जैकेट पहनने वाले लोग बिना स्वेटर या जैकेट या आधी बाहों का स्वेटर पहने नजर आए। शाम ढलने के बाद मौसम में थोड़ी ठण्डक हुई। सर्दी कम होने के कारण रात को भी सड़कों पर देर तक चहल-पहले रही।
साभार- राजस्थान पत्रिका