सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Feb 2010, 00:20:38
आउवा. बाली से बिलाड़ा के लिए रवाना हुए पैदल यात्रियों के मंगलवार को आउवा पहुंचने पर देवली सरपंच हरिसिंह चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पदयात्रियों के आउवा पेट्रोल पंप पहुंचने पर जसाराम, नत्थाराम, जोगाराम, सोहनलाल, नारायणलाल सहित गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नृत्य भी किया। रामलाल काग ने बताया कि आउवा से पदयात्री आई माता के जयकारों के साथ मारवाड़ जंक्शन के लिए रवाना हुए। 225 यात्रियों का यह जत्था शनिवार को बिलाड़ा पहुंचेगा।
साभार - दैनिक भास्कर