सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 946 - 960 of 2188   Total 146 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 21:22:37
बिलाड़ा। आईमाता की माही बीज का मेला यहां कस्बे की बडेर में बुधवार को भरेगा तथा विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में जातरू यहां आने लगे है जो मंगलवार की रात्रि होने वाली भजन संख्या में शामिल होंगे तथा बुधवार को आईमाता की प्रतिमा, अखण्ड केशर ज्योत के दर्शन करेंगे तथा आईपंथ के दीवान से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आईपंथ के बांडेरूओं में (जातरू) माही बीज का बड़ा महत्व माना जाता है। संवत 1557 की माघ सुद बीज के दिन शनिवार को आईमातार ने गोपन्ददास को अपने हाथ से तिलक की दीवान पद के लिए गादी पर बिढाया तथा फरमाया कि दीवान जो कहते है, कहेंगे उसे मेरे ही वचन माना जाए। उसी दिन से यहां स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 21:20:00
बिलाड़ा,तिहरे हत्याकांड से गुस्साए ललौगो ने जब राजमार्ग को रोक दिया तो निर्दयी पुलिस ने सैकड़ो बेकसूर लौगो पर आँसू-गैस के गोले छोडे, रबड़ गोलिया दागी तथा घरो, बसो से तथा यहाँ तक कि मंदिरो में किर्तन करते लौगो को पुलिस उठा कर ले गयी और उन्हे जेल भिजवा दिया। एक सप्ताह से जेल में बन्द 41 लौगो को छुड़ाने के लिऐ मारवाड़ के वरीष्ठ अधिवक्ता पी.पी. चौधरी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। जमानत होने में जो सबसे बड़ी मुश्किल थी उसे भी पी.पी. चौधरी ने आज दूर करते हुए दिल्ली के एम्स चिकित्सालय से घायल हरीराम चौधरी के छुट्टी के आदेश मेल द्वारा मंगवाकर जिला सत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया, इस..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 12:34:21
पाली महोत्सव, मीट में लगभग पांच हजार करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले
पाली,करोड़ों के निवेश से पाली के चहुमुंखी औद्योगिक विकास के लिए आयोजित इन्वेस्टर मीट सवाल जवाब सेशन में तब्दील हो गई। विभागीय उपलब्धियों के आंकड़ों के साथ ही यह मीट समस्या समाधान का मंच सा बन गया। फिर भी उत्साह और भविष्य के विकास की आस साफ झलकती दिखाई दी। इन्वेस्टर मीट जिन प्रवासी बंधुओं के लिए रखी गई थी उनकी उपस्थिति तो मीट में लगभग नहीं रही, लेकिन स्थानीय स्तर पर निवेश की जो घोषणाएं हुईं वे काबिले तारीफ थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मीट में लगभग पांच हजार करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 12:33:57
सोजत, खारिया नींव ग्राम में आयोजित श्री गौ गोपाल मूर्ति तथा गणेश, राधाकृष्ण, बाबा रामदेव, शिव परिवार की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां परवान चढऩे लगी हैं। आयोजन समिति के प्रवीण खरतारामजी सिंधड़ा ने बताया कि सोमवार को बैठक हुई, जिसमें विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। शुक्रवार को गणेश पूजन व भूमि पूजा कर समारोह का शुभारंभ किया जायेगा। इसी दिन शाम को विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। शनिवार को पंचकुण्डीय यज्ञ आयोजित होगा। शाम को कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। रविवार को भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होगा। वहीं मुख्य समारोह सोमवार ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 12:33:22
जोधपुर से वाया सरदार समंद व जाडन से मारवाड़ जंक्शन मार्ग टू लेन होगा
पाली,आबादी के साथ लगातार बढ़ रहे परिवहन के साधनों को देखते हुए जिले में सड़कों का एक तरह से जाल बिछने लगा है। जिले से गुजरने वाले तीन नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे से कनेक्टिविटी के लिए संपर्क सड़कों का भी जाल बिछ रहा है। अब वो दिन दूर नहीं है जब पलक झपकते ही लोग दूरी नापेंगे।
सार्वजनिक निर्माण विभाग इस साल सड़कों के निर्माण पर करीब 390 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इनमें जोधपुर से वाया सरदार समंद व जाडन से मारवाड़ जंक्शन वाला मार्ग टू लेन में तब्दिल होगा। पाली शहर के रिंग रोड के रूप में बनने वाले जोधपुर -सोजत बाइप..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 10:16:55
बिलाड़ा, तहसील क्षेत्र में मकर संक्रांति के बाद भी सर्दी का असर कम नहीं होने के कारण इन दिनों खेतों में खड़ी रायड़ा की फसल चमकने लगी है । ऐसा लग रहा है कि पीले फूलों की चादर बिछाई हुई है। इसी प्रकार इन दिनों खेतों में खड़ी गेहूं एवं सौंफ की फसलों को भी फायदा हुआ है। सर्दी बढ़ रही है, उसके साथ ही अब पाले की चिंता भी किसानों को सता रही है। इस बार खरीफ की फसल अच्छी होने के आसार है। खेतों में खड़े रायड़े में पीले फूल के बाद फलियों में दाने बनने लगे हैं। इन दाने के वजन से रायड़े की डालियां झुकने लगी हंै । जिन किसानों ने देरी से जीरे की बुवाई की, उनमें फायदा होने लगा है। खेतों में सौंफ क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 10:16:09
पंचायत समिति की 14 बैठकों से गायब रहे ब्लॉक सीएमओ
जोधपुर,पंचायत समितियों की बैठकों से लगातार गायब रहने पर बिलाड़ा ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को गैर जिम्मेदारी व लापरवाही के आरोप में चार्जशीट देने की अनुशंसा की गई है।
जिला परिषद के एसीईओ सुरेश कुमार नवल ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग के अधीन बिलाड़ा ब्लॉक सीएमओ 9 सितंबर 2010 से पंचायत समिति की बैठकों में नहीं आ रहे हैं। वे पिछली 14 बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहे हैं। इससे न तो जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी मिल पा रही है और न ही लक्ष्य पूरे ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 10:15:29
बिलाड़ा,इस्लामिया इस्लाहुल मुस्लेमीन मदरसा में बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी हाजी फकीर मोहम्मद कबाड़ी ने बताया कि बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने कस्बे में हुए तिहरे हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा, इसकी सराहना की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर पार्षद शहाबुद्दीन, सदर हाजी अकबर, अय्यूब खां, जिला देहात कांग्रेस कमेटी के सदस्य कलसूम बानो, सलीम अहमद, रसीद अहमद, सयैद अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 10:15:08
बिलाड़ा,कस्बे के राठौड़ों का नया बेरा क्षेत्र में मंगलाराम सीरवी के फार्म हाउस पर हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपियों, सलीम, घेवरराम व दिनेश को सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जांच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक राजेश बेनीवाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट संदीप शर्मा ने तीनों आरोपियों को 27 जनवरी तक पीसी रिमांड पर सौंपा है। इस मामले में गिरफ्तार राजू व दिनेश सोनी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए हैं।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Jan 2012, 09:25:23
धनला, गांव में दिनों दिन चोरी कि वारदाते बढऩे लगी हैं। रविवार रात्रि चोरों ने आईमाता की पुरानी वडेर के ताले तोड़ कर हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन गश्त में आए कांस्टेबल मानसिंह कविया ने मौके पर चोरों को देख लिया। कांस्टेबल ने चोरों को पकडऩे कि कोशिश की, परन्तु चोर फरार हो गए। 18 जनवरी को भी चोरों ने पटवारी भीखाराम प्रजापत के घर से नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। अभी तक चोरों का पता नहीं चलने के कारण ग्रामीणों ने सिरयारी थाना प्रभारी सवाईसिंह की मौजूदगी में बैठक रखी। इसमें थाना प्रभारी ने रात्रि गश्त में एक कर्मचारी को रखने का जिम्मा लिया व चोरी पर अंकुश लगाने का ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jan 2012, 21:58:02
फूलों की नगरी बेंगलोर में चेत-बंदे न्यास परिवार के अध्यक्ष श्री थानाराम गेहलोत के नूतन निवास "लक्ष्मी विला" के मंगल गृह प्रवेश के शुभअवसर पर दीवान श्री माधवसिंहजी का बधावा
बेंगलूरू। आईमाताजी ने लगभग पाँच सौ वर्ष पूर्व आईपंथ की स्थापना कर अपने अनुयायियों को यह उपदेश दिया था कि इहलोक सुधारोगे तो परलोक अपने आप सुधर जायेगा। मानव जीवन के कल्याण हेतु बेल के ग्यारह नियमों का अनमोल मंत्र दिया, जिसका नियमित रूप से पालन कर कोई भी सुखी जीवन जी सकता है। प्रत्येक आईभक्त के घर में प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह-शाम घी का दीपक जलाकर माताजी की आरती जरूर होनी चाहिए। इससे घर का वातावरण शु..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jan 2012, 18:50:15
लोहारी/कुक्षी। बिलाड़ा राजस्थान क्षेत्र में बाग ढाणी के पास पिछले दिनों अज्ञात बदमाशों ने सिर्वी समाज के एक घर में घुसकर तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी तथा सोना-चाँदी, नकदी सहित चार पहिया वाहन भी ले उड़े थे। अब तक उन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। दर्दनाक घटना की सिर्वी समाज तहसील अध्यक्ष कांतिलाल गहलोत, सिर्वी समाज पत्रिका के संपादक महेन्द्र कोटवाल, वरिष्ठ समाजजन, डॉ. राज बर्फा, टीकमचंद पवार, खेमराज बर्फा, डॉ. यूके भायल, हीरालाल हम्मड़ आदि ने घटना पर रोष व्यक्त कर अपराधियों को शीघ्र पकड़ने की माँग की।
साभार - नईदुनिया..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jan 2012, 17:42:35
जोधपुर, बिलाड़ा तिहरे हत्याकांड व लूट की वारदात के बाद जन आक्रौष व आंदोलन में पुलिस द्वारा पकड़े गये सभी 41 लोगों की जमानत अर्जी आज जोधपुर जिला न्यायालय में पेश कर दी गई है । वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.पी. चौधरी ने हमे बताया कि आज सभी दस्तावेज तैयार कर सभी 41 लोगों की जमानत अर्जी जिला न्यायालय में पेश कर दी है तथा कल से इस पर बहस शुरु होगी । वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.पी. चौधरी इस सम्पूर्ण बहस की कोई शुल्क नहीं लेंगे । आप ने अपने मित्रों के साथ बहुत ही अनुभवी वकिलों का एक पैनल बनाया है जिसमें आप स्वयं तो है साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महेश बोड़ा, पूर्व अतिरिक्त महा अधिवक्ता श्री के.एल...
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jan 2012, 13:57:56
बिलाड़ा। आईमाता के प्रति लोगों में आस्था का द्वार उमड़ता ही जा रहा है। और रविवार के दिन बडेर क्षेत्र में पैर रखने तक को जगह नहीं बची। तडक़े से ही महिला श्रद्धालुओं का शैलाब उमड़ पड़ा और माताजी के दर्शनों के लिए लम्बी कतारें लग गई।
पिछले छ: माह से प्रत्येक रविवार को मारवड़ भर से देवासी समाज की महिलाऐं यहां माताजी के दर्शनों के लिए आने लगी और हर रविवार को इस संख्या में बढोत्तरी होने लगी लेकिन इस रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे रिकोर्ड तोड़ डाले और लगभग 10 हजार से भी अधिक महिलाओं ने आईमाता, केसर ज्योत के दर्शन किए तथा अपने व्रत का उद्यापन कर यहीं उपवास खोलों।
निरन्त..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jan 2012, 12:36:50
बिलाड़ा. राजस्थान पुलिस की अंतरराट्रीय मडीया जगत में जमकर फजीहत हो रही पहले भंवरी कांड फिर जयपुर साहित्य सम्मेलन को लेकर बीबीसी व अन्य मीडिया जगत राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर जमकर खबरे प्रकाशीत की जा रही है।
गत सप्ताह स्वयं पुलिस महानिदेशक हरीशचन्द्र मीणा ने माना कि राजस्थान पुलिस में आईपीएस के करीब बीस पद खाली है तथा अन्य पदों के लिए नई भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने राज्य में तुलात्मक अपराध तथा अन्य कई मुद्दों के पूछे गए सवालों के जवाब पत्रकारों को नहीं दिए। उन्होंने पुलिस की तारीफ के पुल बांध दिए। भंवरी प्रकरण तथा बिलाड़ा के तिहरे हत्याकाण्ड में सराहनीय कार..