सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1936 - 1950 of 2175   Total 145 pages
 
 
		
		
		Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका पाली 
		
				पाली। सबकुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही पाली में भी मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। चिकित्सा निदेशक ने जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव मांगा है। जिला प्रशासन हेमावास गांव क्षेत्र में 94 बीघा भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव तैयार करवा रहा है। 
चिकित्सा निदेशालय जयपुर ने जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भूमि की उपलब्धता का प्रस्ताव मांगा है। बांगड अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी ने जिला प्रशासन के पास भूमि उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भेजा है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने हेमावास गांव में 94 बीघा जमीन उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई है। इसकी अन..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका पाली) 
		
				पाली। सिरीयारी थाना क्षेत्र के निम्बली (माण्डा) गांव में वृद्धा की हत्या कर जेवरात लूटने के मामले का पुलिस ने सोमवार को राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा व साला को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। 
पुलिस अधीक्षक बी.एल. मीणा के अनुसार गत बीस अगस्त की रात निम्बला निवासी पुखीदेवी (60) पत्नी पूखाराम सीरवी की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। गले में पहनी सोने की कंठी व कानों के टॉप्स लूट लिए। आरोपियों ने वृद्धा के हाथ-पांव बांध दिए और मुंह में कपडा ठूंसकर शव घर में छोडकर भाग गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीलकुमार विश्नोई, पु..		
		
		 
		
					
			
			
			
			
 		
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर) 
		
				सोजत रोड, सियाट स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 17 वर्षीय छात्र फुटबाल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होंगी। विद्यालय प्रधानाध्यापक रामराज प्रजापत ने बताया की उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख खुशवीर सिंह होंगे। समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति सोजत प्रधान राजेशसिंह कच्छवाह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी सोजत भागीरथ विश्नोई, उप प्रधान सोजत अभयराम सीरवी, पंचायत समिति सदस्य देवाराम सीरवी, सियाट सरपंच रामलाल भाटी व भामाशाह अशोक नाथ मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता आयोजन को लेकर सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं।
खौड में हैंडबाल प्रतियोगिता आज स..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				पाली, शिवपुरा थाना क्षेत्र के चाड़वास गांव में रविवार की देर शाम को तालाब से भैंस निकालने के फेर में एक किशोर डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से निकाला। पुलिस के अनुसार चाड़वास गांव में रविवार की शाम को अशोक (14) पुत्र कानाराम सीरवी भैंसों को पानी पिलाने तालाब पर ले गया। इस दौरान तालाब की गहराई में गई एक भैंस को निकालने के लिए अशोक पानी में उतर गया। उस समय संतुलन बिगडऩे से वह पानी में डूब गया। वहां मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। 
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 31August 2010 at 9.39 ..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				पाली, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पाली से भीमाराम बावरी का साला धन्नाराम घटना के दो दिन पूर्व निंबली मांडा आ गया था। 
यहां पर इन दोनों ने मिलकर घटना से पहले मृतका के मकान की लोकेशन देखी। घटना वाले दिन दोनों ने पहले घर पर ही शराब पी तथा मांस खाया था। गांव में जागरण भी था, इसलिए दोनों को वारदात करने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं हुई। मृतका का मकान खुला होने के कारण दोनों ने प्रवेश कर पहले वृद्धा को उसके घर में ही पड़ी एक सुतलीनुमा रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने वृद्धा के शरीर पर पहने सोने व चांदी के जेवरात लूट लि..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : गगनदीपसिंह सीरवी +91 9001467503, biggccare@gmail.com> 
		
				निमाज., निमाज में सीरवी नवयुवक बंधुओ द्वारा रामदेव जातरू के लिए भंड़ारा खोला गया है ज्ञात रहे कि राष्टीय राजमार्ग 112 पर इन दिनों पेदल रामदेवरा जाने वाले जातरु की संख्या लाखों में है, आज
जय हो बाबारी जयकारा के साथ ही भंडारा का शुभारम्ब निमाज के पूर्व सरपंच श्री गेपरराम कुमावत के करकमलो से हुआ. भण्डार के संथापक श्री गगनदीप सिंह सीरवी ने seervisamaj.com को बताया । भंडारा के अन्य सुविधा मुवैया  
करगें , जिसमे चाय-पानी, भोजन, मेडिकल, नर्सेज , आदि सुविधा करवाएंगे अमर्जेंसी सुविधा भी शामिल है, यह सुविधा २४ घंटे रहेगी, यह भण्डार 7 दिन यानि भादवी बिज तक चलेगा, इस सेवा के लिए हर वर्ग सामने आरहा ह..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार -राजस्थान पत्रिका पाली 
		
				
पाली। पुलिस के खिलाफ कलक्टरी के बाहर धरने पर बैठे निम्बली माण्डा गांव के बावरी समाज के लोगों का धरना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। उनका आरोप है कि सिरियारी थाना क्षेत्र के निम्बली माण्डा गांव में हुई वृद्धा पुखी देवी की हत्या की जांच में जुटी पुलिस बावरी समाज के युवकों को प्रताडित कर रही है। पुलिस का अत्याचार बंद करने की मांग को लेकर उनका धरना जारी रहा। 
धरनास्थल पर पकाया खाना
धरने पर बैठे लोगों ने रविवार को धरनास्थल पर चूल्हा जलाकर खाना पकाया। महिलाओं ने खाना पकाने का कार्य किया। पुलिस दिनभर उन पर नजर रख रही थी। 
(u..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर) 
		
				सोजत, 55वीं जिला स्तरीय बालिका माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता 31 अगस्त को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय अटपड़ा में आरंभ होगी। यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक व संस्था प्रधान धन्नाराम ने दी।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 30August 2010 at 11.52 AM )..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				कंटालिया, कस्बे के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते फैली गंदगी से ग्रामीण त्रस्त हैं। बस स्टैंड की नालियां गंदगी व कचरे से अटी पड़ी हैं, वहीं सड़क पर नालियों का गंदा पानी और कचरा फैला हुआ है। मुख्य बाजार में नंदीनाथ मंदिर मार्ग पर मुख्य नाली जाम हो जाने से गंदा पानी सड़क पर फैलकर बदबू फैला रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इस स्थिति के चलते कस्बे में कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई हैं। 
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 30August 2010 at 11.51 AM )..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				पाली, जिले में रविवार को अलग—अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक महिला समेत दो जनों की मृत्यु हो गई,इनमें महिला की करंट से मौत हो गई तो दूसरा बाइक चलाते वक्त गाय की चपेट में आने से काल—कवलित हो गया। शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में अणदी देवी पत्नी पोकरराम अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थी,इस दौरान तारबंदी में करंट आने से उसकी मौके पर ही झुलस कर मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर शिवपुरा थाना प्रभारी मदनलाल चौधरी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शेष&पेज 1७
पुलिस का कहना है कि खेत के चारों तरफ की गई तार..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				पाली, सिरियारी थाना क्षेत्र के निंबली मांडा गांव के पपली देवी चौधरी हत्याकांड के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई है। संभवत: सोमवार को इस मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस की मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ के प्रयास रंग लाए है। एसपी डा. बीएल मीणा ने बताया कि निंबली मांडा निवासी पपली देवी (60) पत्नी पकाराम सीरवी की शुक्रवार रात को की गई हत्या व लूट के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच पुलिस दलों को गठन कर उनको अलग—अलग एंगल से जांच करने के लिए निर्देशित किया था। वहीं एएसपी सुनिल कुमार विश्नोई की अगुवाई में अलग—अलग दल गठित कर सोजत के डीएसपी सुमित गोय..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				पाली जिले के रानी व सोजत शहर सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को अच्छी बारिश हुई। सुमेरपुर तथा सेवाड़ी में भी बूंदाबांदी के से मौसम ठंडा हो गया। रविवार सुबह सूर्य की तेज किरणों से आमजन काफी परेशान रहा। दोपहर बाद छाए बादलों ने सोजत व रानी में करीब एक घंटे तक पानी बरसाया। सोजत में शनिवार को हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश से खेतों में पानी गया। सुमेरपुर व सेवाड़ी में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। पाली शहर में दोपहर तक तेज गर्मी ने शहरवासियों को परेशान किया। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों से कुछ राहम मिली, लेकिन शहरवासी बारिश के लिए तरसते रहे। 
<..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा, पंचायत समिति क्षेत्र में निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए 16 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया है। प्रधान कुसुम विश्नोई की मौजूदगी में विकास अधिकारी, सरपंचों व जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित निर्मल ग्राम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 16 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया। जिसमें तिलवासनी,पटेल नगर, सिंधीपुरा, लांबा, खारिया मीठापुर, भावी, चिरढाणी, कापरड़ा, उदलियावास, बुचकला, हरियाढाणा, सिलारी, खेजड़ला, कालाउना, मादलिया को चिह्नित किया है। प्रधान विश्रोई ने बताया कि देश के आजाद होने के 64 वर्ष बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा,नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गादेवी सीरवी ने कहा कि बिलाड़ा शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। शहरवासियों ने जिस उत्साह से उन्हे जीताकर अध्यक्ष की कुर्सी दी है वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। अध्यक्ष रविवार को वार्ड संख्या एक पार्षद के अभिनंदन समारोह संबोधित करते हुए यह बात कही। पीसीसी मेंबर परसराम विश्नोई ने कहा कि कांगे्रस का बोर्ड भ्रष्टाचार मुक्त बोर्ड साबित होगा। उन्होने कहा कि शहर के विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी। उपजिला प्रमुख हीरालाल मुंडेल ने कहा कि पार्षद नगरपालिका की गरिमा बनाएं रखे और जनता के विश्वास पर खरा उतरें। पूर्व चिकित्सा म..		
		
		 
		
				
		
		Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
		
				बिलाड़ा, कस्बे के निकट पिचियाक गांव में स्थित राजा बलि मंदिर में रविवार को बिलाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंचों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहम्मति से सरपंच ओमप्रकाश सीरवी जेतीवास को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं खारिया मीठापुर सरंपच राजूराम गुर्जर, कापरड़ा सरपंच चंदनसिंह राठौड़, बरना सरपंच पुष्पादेवी व चिराड़ी सरपंच पूनीदेवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। महासचिव ओमप्रकाश मालकोसनी व दलाराम ओलवी को बनाया गया। सरपंच संघ के अध्यक्ष सीरवी ने बताया कि 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच 31 अगस्त को जयपुर जाएंगे। वहीं एक सितंबर को विधानसभा का ..