सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर 
	
	
बिलाड़ा,नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गादेवी सीरवी ने कहा कि बिलाड़ा शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। शहरवासियों ने जिस उत्साह से उन्हे जीताकर अध्यक्ष की कुर्सी दी है वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। अध्यक्ष रविवार को वार्ड संख्या एक पार्षद के अभिनंदन समारोह संबोधित करते हुए यह बात कही। पीसीसी मेंबर परसराम विश्नोई ने कहा कि कांगे्रस का बोर्ड भ्रष्टाचार मुक्त बोर्ड साबित होगा। उन्होने कहा कि शहर के विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी। उपजिला प्रमुख हीरालाल मुंडेल ने कहा कि पार्षद नगरपालिका की गरिमा बनाएं रखे और जनता के विश्वास पर खरा उतरें। पूर्व चिकित्सा मंत्री माधोसिंह दीवान ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर आइदान राम जाखड़, ललित चौधरी, जितेंद्रसिंह राठौड़, श्याम लौहार, पेमाराम लेरचा, मोहनीदेवी, त्रिलोक नेणीवाल सहित नवनिर्वाचित पार्षद व पूर्व पार्षद उपस्थित थे।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 30August 2010 at 11.45 AM )