सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1171 - 1185 of 2188 Total 146 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Nov 2011, 11:06:23
पाली,पाली जिला प्रवासी संस्था की ओर से सांसद बद्रीराम जाखड़ को पत्र भेजकर जोधपुर से देहली वाया पाली होकर नई ट्रेन शुरू करवाने की मांग की है।
संस्था के महासचिव केवलचंद सोलंकी ने ज्ञापन में बताया है कि कई वर्षों से जिलेवासियों की ओर से पाली से दिल्ली वाया, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर व जयपुर होते हुए नई ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक आपकी ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया है कि सांसद की ओर से लोकसभा चुनावों में जनता को ट्रेन चलाने का विश्वास भी दिलाया था, चुनाव के बाद तीसरा रेल बजट आने वाला है, लेकिन लोगों की मांग पूरी नहीं हुई है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Nov 2011, 11:04:58
कंटालिया,सिरियारी थाना क्षेत्र के वोपारी गांव में रविवार की रात को चोरों ने आधा दर्जन मकानों को निशाना बनाते हुए वहां से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
उक्त सभी मकान काफी समय से बंद थे, जिनके मालिक व्यापार के सिलसिले में बाहर रहते है। उनके आने के बाद चोरी हुए सामान का ब्यौरा मिलेगा। सोमवार सुबह घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने इलाके के संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ शुरू की है।
मंदिर को भी बनाया निशाना : वोपारी गांव में चोरों ने जुगराज सीरवी, कालूराम टेलर, मोहनलाल घांची, मांगीलाल वैष्णव, चमन नाथ तथा चौथा राम सीरवी क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 17:25:44
जयपुर.जयपुर की बसावट के 284 साल बाद यह पहला अवसर होगा, जब शहर के प्रमुख बाजारों में एकरूपता लाने का कोई बड़ा प्रयास किया जा रहा है। 90 डिग्री के कोण में कटे यहां के सभी प्रमुख बाजारों के फसाड हवामहल जैसे गुलाबी रंग में रंगे नजर आएंगे।
इसके लिए 15 नवंबर से चारदीवारी के सभी प्रमुख बाजारों के फसाड की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। आमेर डवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से यह पहल गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मंजूर हुए 11.70 करोड़ रुपए की मदद से की जा रही है। अगली दिवाली तक इस कार्य को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
इसमें बाजारों के बरामदे और प्राइवेट मकानों के फसाड की मरम्मत होगी, भले ही वे कितनी ही मं..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 14:47:49
नारलाई. निकटवर्ती आना ग्राम के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के प्रवेश द्वार का लोकार्पण 3 सितम्बर2011 को आना सरपंच फूलीदेवी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। आना ग्राम के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में कोटड़ी निवासी सुरेश कुमार पुत्र हंसाराम सीरवी ने अपनी दादी की स्मृति में स्व. एजी बाई पत्नी रामाजी प्रवेशद्वार का निर्माण करवाया है। शनिवार को एक समारोह में भामाशाह सुरेश कुमार सीरवी सहित कोटड़ी सरपंच हिम्मताराम जाट, आना सरपंच फूलीदेवी चौधरी ने आयुर्वेदिक औषधालय के प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। आना ग्राम के सरपंच व बंशीलाल ने औषधालय में छत पंखे, सुरेश कुमार सीरवी ने बिजली कन..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:27:22
..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:25:39
बेंगलोर, सीरवी सेवा मण्डल (रजि.), मुन्बई द्वारा निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर सुमेरपुर में आगामी 4 व 5 नवम्बर आयोजीत किया गया है। श्री रामलालजी ने सीरवीसमाज डॉट कॉम को बताया कि सीरवी सेवा मण्डल (रजि.), मुन्बई समय समय पर समाज सेवा के लिए राजस्थान के अलग - अलग क्षैत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर गत कई वर्षों से लगा रहे है। श्री नरसिंगरामजी थाना वालों का इस संस्था को बखुबी आगें बढ़ा रहे हैं।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:24:59
बड़वानी। इस समय में आम आदमी पसोपेश में जीवन यापन कर रहा है, क्योंकि हर घड़ी मौसम अपना रूख बदल रहा है। कभी ठंड कभी गर्मी ने सबको परेशान कर रखा है। इस मौसम के कारण जहां एक ओर आम आदमी परेशान है, वहीं इस मौसम से अस्पतालों में भीड़ भी दिखाई दे रही है। प्रत्येक दूसरा व्यक्ति सर्दी खांसी से पीडित है।
इस साल बादलों ने अपना कमाल दिखाया और अच्छी बारिश हुई, वहीं इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठंड भी ज्यादा गिरेगी, लेकिन जैसे-जैसे ठंड का मौसम आता जा रहा है, इस जाने वाली गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए है। दिन में तेज गर्मी व शाम के समय ठंड के हलके झोंके हवा के रूप में चलने लगते हैं, जो ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:24:20
बिलाड़ा,बिजली की लगातार हो रही कटौती इस बार किसानों के लिए बैरन साबित हो रही है। कई महीनों से लगातार हो रही बिजली की कटौती के कारण रबी की बुवाई प्रभावित हो रही है। पहले तो मौसम साफ नहीं हुआ। जब मौसम साफ हुआ तो बिजली की कटौती से किसानों की परेशानी बढ़ गई। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण इस बार कपास की फसल परवान नहीं चढ़ पाई। कपास को पूरी तरह से लेने के लिए किसान उसके सूखने का इंतजार कर रहे हैं। रबी की बुवाई अब तक 10 से 15 प्रतिशत क्षेत्र में ही हो पाई है।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Oct 2011, 10:24:00
पाली,जिले में पेयजल व सिंचाई के लिए क्षमता से अधिक भूजल जल दोहन से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप पानी की क्वालिटी में भी गिरावट आ रही है। पिछले दो वर्षों में अच्छी बारिश के बाद भूजल स्तर में सुधार तो हुआ, लेकिन दोहन के कारण क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ है। जिले की दस पंचायत समितियों में १२६३०.८४ वर्ग किलोमीटर भूजल क्षेत्र में से १०२५१.२५ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ही पानी की क्वालिटी और मात्रा के लिहाज से बेहतर है। शेष 2379.59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के भूजल की क्वालिटी खराब होने के साथ मात्रा भी कम है। जो पानी उपलब्ध है उसकी क्वालिटी भी लगातार दोहन से बिगड़ती जा रही ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 11:01:27
ब्यावरा। रेल बजट में मंजूर हुई बहुप्रतीक्षित इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस रेलगाड़ी तीन नवंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन नवंबर को इंदौर से इस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए उसमें बैठकर ब्यावरा-गुना तक आएंगे। क्षेत्रीय सांसद नारायण सिंह आमलाबे के आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यहां होंगे स्टापेज
उक्त ट्रेन के इंदौर के बाद मक्सी, ब्यावरा, गुना, अशोक नगर और बीना में स्टापेज बनाए गए हैं। इस टे्रन से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। हालांकि रेलवे प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से स्टापेजों पर ट्रेन के आने-जाने का ट..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:59:50
बिलाड़ा. कपड़ा वस्त्र व्यापार मंडल बिलाड़ा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह शुक्रवार को अजमेर रोड पर छींपा समाज भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आई माता मंदिर के दीवान माधोसिंह का व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर माधोसिंह दीवान व गोपासिंह का साफा बांधकर स्वागत किया गया। माधोसिंह ने कहा कि दुकानदारों को एकता व सच्चाई से कार्य करते रहना चाहिए। हर व्यवसाय का आधार सच्चाई एवं मेहनत है। इस मौके पर अध्यक्ष शेषाराम सीरवी, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव सुराराम, कोषाध्यक्ष किसनाराम सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:58:53
जोधपुर,दीपावली के बाद सावों के कारण ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सुधरेंगे हालात
जोधपुर, दीपावली के बाद धूम सावों के चलते नवंबर माह में दक्षिण की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने के कारण ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है। पूरे नवंबर माह में मुंबई, बेंगलुरू व चेन्नई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची इतनी लंबी है कि यात्रा वाले दिन तक आरक्षित सीट उपलब्ध होना काफी मुश्किल है। साप्ताहिक ट्रेनों में तो स्थिति और भी विकट है। रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में क्षमता के अनुरूप कोच लगा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद या..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:57:58
बड़वानी। पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बाद अनेक चार पहिया वाहन मालिकों ने अपने वाहनों में सीएनजी किट लगवा लिए हैं। बड़वानी जिले में एक भी सीएनजी पंप नहीं होने से अनेक चार पहिया वाहन स्वामी मजबूरी में घरेलू गैस का उपयोग वाहनों में ईधन के रूप में कर रहे हैं। बड़वानी का वैन चालक संघ व ऑटो चालक संघ ने प्रशासन से शहर में सीएनजी पंप खुलवाने की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक शहर में सीएनजी पंप की दरकार बनी हुई है। क्षेत्र में सीएनजी पंप हो जाने से वाहन चालकों को सुविधा के साथ आम जनों को घरेलू गैस की उपलब्धता आसानी से हो जाएगी।
पेट्रोल से किफायती
वैन चालकों ने "पत्रिका" स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:57:23
बड़वानी। इस वर्ष बारिश अच्छी होने के बाद भी किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही किसानों के सिर पर रबी का सीजन खड़ा है और बिजली नहीं मिलने से किसान त्रस्त हंै। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा घोषित नए शेड्यूल के अनुसार भी किसानों को बिजली नहीं मिली रही है। बिजली नहीं मिलने से किसान न तो कपास व अन्य फसलों को पानी दे पा रहे हैं और न ही रबी की बुआई की तैयारी कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी बदतर बने हुए हैं, जहां किसानों को बिजली मात्र 5 या 6 घंटे ही दी जा रही है। इसमें भी लोड शेड करने के नाम पर विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली के झटकों में किसान अटके हुए हैं..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Oct 2011, 10:56:36
बड़वानी. समर्थन मूल्य पर मक्का, ज्वार तथा बाजरा खरीदने के लिए जिले में बनाए गए 16 खरीदी केन्द्र 1 नवम्बर से प्रारंभ होंगे। इन केन्द्रों पर 31 जनवरी तक किसानों से 980 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर उक्त अनाज खरीदा जाएगा।
यहां बनाए हैं खरीदी केन्द्र
जिले में किसानों से मक्का, ज्वार तथा बाजरा खरीदने के लिए बड़वानी, सिलावद, बोरलाय, तलवाडा, पाटी, अंजड़, दवाना, ठीकरी, राजपुर, पलसुद, ओझर, सेंधवा, धनोरा, बलवाड़ी, निवाली,पानसेमल में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए कलेक्टर रेनू तिवारी ने निर्देशित किया है कि सभी खरीदी केन्द्रों पर एक बैनर लगाया जाए इसमें समर्थन मूल्..