सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1051 - 1065 of 2188 Total 146 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Dec 2011, 12:08:40
राणावास । निकटवर्ती गुड़ा सूरसिंह के पूनाराम चौधरी (बेंगलोर) को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश प्रतिनिधि मनोनीत होने ग्रामीणों ने खुशी जताई है। शुक्रवार को चौधरी के राणावास पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जीताराम भायल, गणपत चौधरी, प्रवीण सिंह, चंदन दास, दुर्गाराम, घीसाराम चौधरी, जगदीश चौधरी हरजीराम सीरवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Dec 2011, 12:07:52
फालना,थाना क्षेत्र के बमणिया गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक लेकर आए दो युवकों ने वृद्धा के कान में पहने टोप्स लूट लिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से घबराई वृद्धा ने घर आकर ग्रामीणों को बताया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। छिना-झपटी में वृद्धा के कान पर गहरी चोट भी आई है। पुलिस के अनुसार बमणिया गांव की वरदू देवी (70) पत्नी दौलाराम सीरवी शुक्रवार को गांव के पास अपने खेत में पशु चरा रही थीं। दोपहर में बाइक पर आए दो युवकों ने उससे बमणिया गांव का रास्ता पूछा। गांव जाने के बजाय बाइक से उतर कर दोनों युवक खेत की बाड़ कू..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Dec 2011, 12:07:10
मरीज बनकर आए तीनों युवक पत्नी के चिल्लाने पर भागे, चाकू के वार से डॉक्टर की गर्दन पर सात व पैर में दो टांके आए
बिलाड़ा,मरुधर केसरी रेफरल अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंद्रशेखर आसेरी पर बीती रात तीन युवकों ने चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। उनके गर्दन व पैर पर हमला किया गया। उनके चिल्लाने पर पत्नी आई। इस दौरान शोर सुनकर युवक भाग गए।
गुरुवार रात करीब 12 बजे डॉ. आसेरी के घर पर बेल बजी। डॉक्टर ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने बताया कि उसके सीने में दर्द और घबराहट हो रही है। इस पर डॉक्टर ने उसको बिठाकर पर्ची पर दवा लिखनी शुरू की। इतने में पीछे से एक अन्य युवक ने उनके मुंह को दबाक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Dec 2011, 12:06:31
ओसियां,उपखंड क्षेत्र में रोहिड़ा वृक्ष पर लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। मरु भूमि का सागवान कहा जाने वाला रोहिड़ा अंधाधुंध कटाई के चलते अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के नाम पर कई योजनाएं चला रही है, वहीं दिनों दिन राज्य पुष्प रोहिड़ा के कट रहे वृक्षों को बचाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया रही।
कुछ वर्षों पहले क्षेत्र में रोहिड़ा की बहार थी। वर्षों से रोहिड़ा मरु भूमि की शान रहा है। समय के साथ आधुनिकता पसरती गई और रोहिड़ा के वृक्ष कटते गए। हालत यह है कि वर्तमान में यह मुश्किल से दिखाई देने लगा है।
फर्नीचर के लिए उपयोगी है
रोहिड़े की ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Dec 2011, 12:04:56
साण्डेराव। मौसम में आए अचानक बदलाव और कोहरा छाने से सर्दी ने लोगों को कंपकंपाए रखा। सर्दी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हल्के कोहरें से वाहन चालकों को रास्ता साफ नहीं दिखने से वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ा। सर्दी से लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं स्कूलों में परीक्षा देने गए छात्रों को परेशानी हुई। लोगों ने दिन भर धूप सेंककर व रात में अलाव तापकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश की।
देसूरी/घाणेराव. क्षेत्र में चल रही शीतलहर से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ने लगा है। सर्दी से बाजार देरी से खुलते है तथा शाम ढलते ही बंद हो ज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Dec 2011, 12:17:22
नारलाई, जवाली ग्राम में संचालित श्री आईजी विद्यापीठ के चुनाव संपन्न हुए। कार्यकारिणी में अध्यक्ष नैनाराम होम्बड़, उपाध्यक्ष देवाराम सवराड़, जसाराम राठौड़ किशनपुरा, दलाराम काग जवाली, रूपाराम काग इटंदरा मेड़तिया, पुखराज काग जवाली, चुन्नीलाल काग बिजोवा, सचिव पोमाराम परिहार नारलाई, पुखराज बर्फा नारलाई, कोषाध्यक्ष जगा राम सिंदड़ा ढारिया, उम्मेदराम हाम्बड़ बूसी व सदस्य दानाराम राठौड़ निंबाडा, जगाराम हांबड़ बाली, लच्छाराम निंबाडा, घीसाराम लछेटा बिजोवा, पोमाराम बर्फा पृथ्वीराज गुड़ा को मनोनीत किया गया।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Dec 2011, 12:16:54
नारलाई,सीरवी समाज जागृति संस्था के तत्वावधान में बाली उपखंड मुख्यालय के वेरा गंगा जलिया में 25 दिसंबर को प्रतिभावान विद्यार्थियों का पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह होगा। संस्था के पुखराज बर्फा ने बताया कि समारोह भामाशाह धन्नाराम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री एवं धर्मगुरु माधवसिंह दीवान, चैनाराम चौधरी, पूर्व मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पुखराज सीरवी, कलेक्टर नीरज के.पवन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Dec 2011, 12:16:22
पाली। पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने संसद में पाली से दिल्ली तक के लिए रेल सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशनों का विकास करवाने की मांग की। सांसद जाखड़ ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात कर 21 सांसदों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने बताया कि पाली एक औद्योगिक नगरी है।
यहां के लोगों को जयपुर व दिल्ली के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सप्ताह में एक बार चलाए जाने वाली गाडियों को नियमित, अन्य दूरगामी टे्रनों का ठहराव फालना व मारवाड़ जंक्शन पर करवाने की मांग की।
साभार - पत्रिका..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Dec 2011, 12:15:45
सोजत . सर्दी की ठिठुरन व कड़ाके की ठंड ने क्षेत्रवासियों की धूजणी छुटा दी। शीत लहर के चलते बाजारों का समय भी बदल गया। सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार शाम ढलते ही सूने दिखे। कई लोग रात्रि व प्रात: अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे है।
बिलाड़ा. कस्बें में गुरुवार को दिनभर सर्द हवाएं चलीं। सुबह ग्यारह बजे तक ठंडी हवाएं चलने के कारण सुबह जल्दी दुकान खोलने वाले दुकानदारों व व्यापारियों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए।
निमाज. कस्बे समेत क्षेत्र में गुरूवार सुबह धुंध के बाद चली सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करवा दिया। सूर्यदेव के दर्शन के बाद ही धुंध छितराई। ..
Posted By : Posted By Lalaram Kag on 23 Dec 2010, 11:51:19
अखिल भारतीय सीरवी समाज जागृति संस्था पाली मारवाड़ के 12वें प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों की समिक्षा के लिए दिनांक 22 दिसम्बर 2011 को बेरा गंगाजलिया बाली में आयोजित समिक्षा बैठक में आयोजन की सम्पूर्ण समिक्षा की गई। सचिव श्री हीराराम गेहलोत ने बताया कि इस बार लगभग 350 प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है।
देरी से प्राप्त अंक तालिकाओं पर विचार विमर्श करके उन्हें भी सम्मान हेतु स्वीकार कर लिया गया है।
सम्मान समारोह की समस्त कक्षाओं और क्ष्ेणियों की अन्तिम रूप से तैयार सूचियों का प्रकाशन seerviacademy.com पर कर दिया गया है।
सम्मान समारोह सथल पर पहुंचने के लिए देसूरी तथा फाल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Dec 2011, 22:32:58
मारवाड़ जंक्शन । राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर द्वारा पंजीकृत कक्षा दस तथा बारह के लिए स्थानीय राउमावि में 25 से 8 जनवरी तक पंद्रह दिवसीय व्यक्तिगत संपर्क शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें संदर्भ केन्द्र मारवाड़ जंक्शन में पंजीकृत विद्यार्थी भाग लेंगे। यह जानकारी स्थानीय केन्द्र प्रभारी तथा प्राचार्य भैरूसिंह सांदू ने दी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Dec 2011, 22:32:35
रानी । पाली जिले के विभिन्न गांवों में दृष्टि बेंगलूर कर्नाटक के तत्वावधान में समाजसेवी संगठनों द्वारा 25 से 28 दिसंबर तक निशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। दृष्टि के राजस्थान संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष उम्मेदसिंह कच्छवाह व समाज सेवी पीर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि 25 दिसम्बर को आईमाता सीरवी छात्रावास राणावास में ,26 को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गुडा एंदला, 27 को सोजत सिटी सिरवी छात्रावास में एवं 28 को रानी के सिरवी छात्रावास में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. नरपत सोलंकी आंखों की जांच कर चश्में दिए जाएंगे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Dec 2011, 22:32:18
लांबिया । जैतारण पंचायत समिति में विकास अधिकारी सहित अधिकतर कार्मिकों, कर्मचारियों के पद रिक्त होने से आवश्यक कार्यों का समय पर निष्पादन नहीं हो रहा है। कर्मचारियों के अभाव में कई विभागीय कार्य अटके पड़े हैं जिसे आमजन सहित सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैतारण प्रधान मल्लाराम सीरवी, उपप्रधान नगराज राव ने समिति में रिक्त पदों के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया। जिला प्रभारी मंत्री सैनी को भी ज्ञापन भेजकर बताया कि पंचायत समिति में विकास अधिकारी सहित अधिकतर कर्मचारियों के पद रिक्त होने से विभागीय कार्यों का समय पर निष्पादन नहीं हो रहा ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Dec 2011, 22:31:49
मारवाड़ जंक्शन । अजमेर रेलवे मंडल के एडीआरएम एम.एस.खींची ने बुधवार को मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार भी उपस्थित थे। खींची सवेरे हरिद्वार-अहमदाबाद मेल से आए तथा आते ही उन्होंने रनिंग रूम, जीआरपी बैरक, बुकिंग आफिस का निरीक्षण कर स्टेशन की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में स्टाफ की मीटिंग लेकर जानकारी प्राप्त की एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात एडीआरएम ने रेलवे प्लेटफार्म, शौचालय, प्रतीक्षालय कक्ष, स्टेशन मास्टर कक्ष, लॉबी इत्यादि का निरीक्षण कर निर्देश दिए। इस दौरान एस..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Dec 2011, 22:30:40
रात में कॉल पर ड्यूटी करने वाले सरकारी डॉक्टर एमएच चौधरी के घर सुबह होते ही पुलिस पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ जाने से उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को भी बिठाया गया है। इस घटना की सभी डाक्टर्स ने निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमपी सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर्स सुबह 9 बजे सामूहिक अवकाश पर जाने वाले थे, जबकि डॉ. चौधरी रात में कॉल पर ही थे। इसके बावजूद सुबह 6 बजे से उनके निवास पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया तथा उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई, जो गलत है। इसको सीएमएचओ डॉ. युद्धवीरसिंह राठौड़ तथ..