सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 736 - 750 of 2221   Total 149 pages
Posted By : Posted By KAILASH MUKATI VIP MANAWAR on 18 Sep 2012, 20:38:07
मनावर।कुक्षी। सिर्वी समाज द्वारा श्री आईमाताजी का प्रकटोत्सव मनाया गया। प्रातः बेला में नगर के छोटी हतई में निवासरथ सभी सिर्वी समाज के परिवारों द्वारा सामुहीक रूप से माताजी की गादी चढ़ाकर पूजन किया एवं महाआरती की। श्री माताजी मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया था। इस दौरान सप्तदिवसीय श्री मद भागवत पुराण कथा का समापन भी हुआ कथा वाचक आचार्य श्री कन्हैयालालजी (राजस्थान) ने श्रीमद् भागवत पुराण का मार्मिक महत्व बताया।
नगर में निकली भव्य शोभायात्रा- श्री आई माताजी मंदिर प्रांगण से शाम को सिर्वी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भागवत पुराण की पोथी श्री नारà..
Posted By : Posted By kailash mukati manawar on 18 Sep 2012, 20:26:58
मनावर। गंधवानी क्षत्रिय सिर्वी समाज की कुल देवी श्री आई माता ने राजस्थान के पाली जिले के नारलय ग्राम में ज्य¨त जलायी थी ज¨ आज तक प्रज्जवलीत हैं. गंधवानी से क्षत्रिय सिर्वी समाज कें 35 सदस्यों का दल नारलय राजस्थान से अखण्ड ज्य¨त लेकर गंधवानी जिला धार मध्य प्रदेश में करीब 600 किमी की पैदल यात्रा कर अखण्ड ज्य¨त लेकर आए. यह दल 3 सितंबर 12 क¨ गंधवानी से ज्य¨त लेने के लिये रवाना हुआ था 13 सितंबर 12 क¨ रात्री नित्यानंद धाम गंधवानी पंहुचा 14 सितंबर क¨ नगर में प्रस्थान किया जिसका जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गय..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Sep 2012, 09:43:48
भास्कर संवाददाता, बड़वानी सोमवार को शहर में भक्ति की गंगा बही। धार्मिक कार्यक्रमों से शहर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। शहर की सड़कों पर जमकर रंग-गुलाल उड़ा और संगीत की स्वरलहरियों के बीच भक्ति रस में शहरवासी झूम उठे। क्षत्रिय सिर्वी समाज ने भादवी बीज पर मां श्रीआईजी माता का जन्मोत्सव आस्था व हर्षोल्लास से मनाया। धोबडिय़ा हिल्स स्थित श्रीसिद्धिविनायक मंदिर में सोमवार से तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत हुई। उधर, बाबा रामदेव महाराज के जन्मोत्सव एवं समाधि पर्व के नौ दिनी उत्सव की भी धूमधाम से शुरुआत हुई।
सोमवार सुबह 9.30 बजे मां कालिका मंदिर से श्रीसिद्धिविनायक मà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Sep 2012, 09:38:34
भास्कर न्यूज, बिलाड़ा
भादवा सूदी बीज को कस्बे के बढ़ेर चौक स्थित प्राचीन आई माता मंदिर में विशाल मेला भरा। इस अवसर पर सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधोसिंह ने मंदिर में विशेष पूजा कर 536 वर्षों से जल रही केसर ज्योत की बाती बदली। मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा, गुजरात व महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए दीवान माधोसिंह ने कहा कि धर्म की पालना व आई माता के ग्यारह नियमों की पालना से समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी आय से कुछ हिस्सा धर्म व परमार्थ के कार्यों के लिए खर्च à¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Sep 2012, 09:37:51
शोभा यात्रा में गैर नर्तकों ने समा बांधा, झांकियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश,मंगलगीतों से पूरा माहौल हुआ धर्ममय
भास्कर, बाली
भादवा सुदी बीज के अवसर पर सोमवार को नगर में निकाली गई आईमाता की शोभायात्रा से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया। वहीं गेर नर्तकों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में निकाली गई शोभायात्रा में आईमाता के जैकारे गूंजते रहे।
समस्त सीरवी समाज बाली गोडवाड़ व सीरवी आईजी युवा समिति के तत्वावधान में हर साल की तरह आयोजित शोभा यात्रा सोमवार को सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई।..
Posted By : Posted By कैलाष मूकाती मनावर on 17 Sep 2012, 14:25:57
कुक्षी। सिर्वी समाज की आराध्य देवी श्रीआई माता जी के प्रकटोत्सव पर सोमवार को देवी कृपा (डी) ग्रुप द्वारा प्रातः बेला मे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ग्रुप के अध्यक्ष विजय भायल के नेतृत्व एवं नगर भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र सेप्टा, बीएमओ, के.के. सोनी, युवा मोर्चा नगर महामंत्री लोकेष चैहान, हिरालाल सिर्वी की उपस्थिती मे सदस्यो द्वारा मरीजो को फल एवं बिस्कीट वितरण किये गये। ग्रुप के सहसचिव संजय राठौर ने इस अवसर पर कहा कि ग्रुप द्वारा फल वितरण के साथ माता जी का जन्मोत्सव उत्साह पुर्वक मनाया जावेगा। ग्रुप ने माही बिज पर्व पर धर्म गुरू की उपस्थिती मे 67 युनिट रक्तदान भी..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Sep 2012, 08:57:41
बिलाड़ा के बढ़ेर चौक स्थित आई माता मंदिर में बीज का मेला सोमवार को भरेगा। मंदिर ट्रस्ट के गोपालसिंह ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, गुजरात सहित कई जगहों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इस अवसर पर मंदिर में जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में रविवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को बीज के दिन आई पंथ के दीवान माधवसिंह पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न मार्गों से आई रथ की सवारी निकाली जाएगी। आई रथ यात्रा शाम को 6 बजे आई माता मंदिर में प्रवेश करेगी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Sep 2012, 08:57:21
गांव की हथाई पर आयोजित सम्मेलन होगा
सोजत, महानरेगा योजना के अंतर्गत जलसंरक्षण के लिए बनाए गए बेस फ्लो को यथावत रखने के लिए सोमवार को किसानों की पंचायत बुलाई गई है। सरपंच कानाराम सीरवी ने बताया कि महानरेगा योजना के तहत क्षेत्र में आने वाले नलकूपों को रिचार्ज करने के लिए बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर बिलावास सहित धिनावास, अजीतपुरा, गागुड़ा, संडारडा, धाकड़ी, लुंडावास, रूपावास, बुटेलाव, बरियाला, बीरावास, हिंगावास, चाड़वास, नयागांव, चौपड़ा, रेपड़ावास, सुरायता आदि ग्रामों के ग्रामवासियों का सम्मेलन बिलावास गांव की हथाई पर ह..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Sep 2012, 15:21:25
प्रथम दिन भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, दूसरे दिन वरघोड़ा निकाला जाएगा
बाली. स्थानीय नगर में आईमाताजी का दो दिवसीय धार्मिक मेला रविवार से प्रारंभ होगा। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह मंगला आरती के साथ शुरू होने वाले मेले में शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा,जिसमें कई ख्यातनाम भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।
सोमवार को मुख्य मेले के दौरान सुबह विभिन्न आयोजनों की बोलियां लगाई जाएगी। इसके बाद माताजी की शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गोँ से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हजारों सीरवी समाजबंधु शिरकत करेंà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Sep 2012, 15:21:04
भावी, भावी में महादेव समिति संस्थान की ओर से शुक्रवार को एक शाम गो माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार कालूराम बिखरणियां व मोहितराज एंड पार्टी ने गुरु वंदना के साथ भजन संध्या का श्रीगणेश किया। इस पापी युग में गो माता का कौन बने रखवाला., घुमादे म्हारा बाला जी म्हाने घुमड़ घोट., अरे तेजा जी लेवो नी पाछो अवतार.., जय जय आई माता आदी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य कलाकार सुरेश सैन व लवली ने देश भक्ति, नाग-नागिन के रोमांचक नृत्य से श्रद्धालुओं को मन मोहा। भजन संध्या में ग्रामीणों ने महादेव संस्थान के अध्यक्ष ओमà¤..
Posted By : Posted By कैलाश मुकाती मनावर on 15 Sep 2012, 18:43:04
श्री आई माताजी जन्मोत्सव
17 सितंबर 2012,भादवा सुदी-2;बीजद्धसोमवार
भाव भरा हार्दिक आमंत्रण
आदरणीय स्वजातीय बन्धुओं,
जय माता जी।
अत्यन्त हर्षोल्लास,उत्साह तथा अपील के साथ आपको आमंत्रित व सूचित किया जाता हैं कि श्री आई माताजी का जन्मोत्सव समारोह विगत कुछ वर्षो से सफलतम भव्यतम तथा पारम्परिक रिवाजों से मनाया जाता हैं।बुजुर्गगणों के आशींवचनों, प्रबद्वजनों के वरदहस्तों एवं अनुभवोंयुक्त श्रद्वेय उम्रदराज व्यक्तित्वों द्वारा देखे गये प्लाट रूपी ख्वाब को वास्तविक धरातल पर आज साकार कर दिया हैं। निःसन्देश इस महानतम उपलब्धि पहाड जैसी उॅचाई व महासागर जैसी विशालता रूपà..
Posted By : Posted By कैलाश मुकाती मनावर on 15 Sep 2012, 18:39:42
श्री नवदूर्गा योगमाया मंदिर-उज्जैन, श्री आई माताजी जन्मोत्सव
17 सितंबर 2012 भादवा सुदी-2;बीजद्धसोमवार
भाव भरा हार्दिक आमंत्रण
आदरणीय स्वजातीय बन्धुओं,
जय माता जी।
देश भर में विभिन्न राज्यों में स्थित श्री आई जी माॅ के सहस्त्र धामों में से एक प्रमुख धाम श्री नवदूर्गा योगमाया मंदिर-उज्जैन, सीरवी समाज का गौरव हैं। यहाॅ ट्रस्ट द्वारा वर्षभर विभिन्न अवसरों पर समाजजन के लिए सेवाएॅ प्रतिपादित की जाती हैं। बडे गर्व हर्ष की बात हैं कि समाजजन के अमुल्य सहयोग से यह प्रमुख धाम निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं, सभी बंधु साधुवाद के पात्र हैं। हमारी संस्कृति,सामाजिक एवं धार्à¤..
Posted By : Posted By कैलाश मुकाती मनावर on 11 Sep 2012, 19:50:25
सिर्वी मदनलाल जी मुलेवा बने अध्यक्ष
क्षत्रिय सिर्वी समाज संगठन गंधवानी द्वारा बैठक रखकर निर्वाचन की प्रक्रिया को मूलरूप दिया। समाजजनों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मदनलाल जी मुलेवा को चुना।उपाध्यक्ष पद पर औंकार जी पंवार व मोतीलाल जी राठौर, कोषाध्यक्ष नारायण जी बर्फा, सचिव मदनलाल जी मुकाती,संगठन मंत्री महेश जी मुलेवा व बाबूलाल जी राठौर चुने गयें। स्नेहजनों नें बधाॅई दी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Sep 2012, 17:54:30
1. उत्तर प्रदेश
2. दिल्ली
3. राजस्थान
4. हरियाणा
5.मध्य प्रदेश
6. बिहार नई दिल्ली । 9 सितंबर (ब्यूरो)
महिलाओं के खिलाफ हिंसा रुकने के बजाय निरंतर बढ.ती जा रही है. इसमें पिछले तीन वर्षों में तेजी दर्ज की गई है. अमूमन महिलाओं के खिलाफ हर राज्य में हिंसा हो रही है, लेकिन इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है.
महिला और बाल विकास मंत्रालय से मिली ताजा जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 से लेकर इस वर्ष तीन सितंबर तक राष्ट्रीय महिला आयोग में कुल 58359 शिकायतें दर्ज कराई गईं. इनमें से 44083 शिकायतें विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं. 2009 में कुल 115566 शिकायतें दर्ज की गईं. 2010 में 15700, 2011 में 1587..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Sep 2012, 17:53:03
आज विश्‍व आत्महत्या रोकथाम दिवस, सालाना 10 लाख लोग उठाते हैं आत्मघाती कदम
मनोवैज्ञानिक डॉ. लीना ने बताया कि थोड सतर्कता से जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि खुदकुशी की घटनाएं तभी रोकी जा सकती हैं जब हताशा के शिकार इंसान को भरपूर भावनात्मक सर्मथन मिले. उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति अवसाद में हो तो उस पर नजर रखी जानी चाहिए और उसे जल्द से जल्द मनोवैज्ञानिक परार्मश दिलाना चाहिए. हताशा के शिकार व्यक्ति से बात करनी चाहिए और जितना मुमकिन हो सके उसे अपने दिल की बात कहने देना चाहिए. इससे उसका मन हल्का होगा और संभव है कि वह धीरे-धीरे हताशा से बाहर निकल आए. नई दिल्ली । 9 सि..