सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1 - 15 of 2219 Total 148 pages
Posted By : 16 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू कोयंबत्तूर
*सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा सुश्री पूजा सोलंकी बनीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर - Accenture में चयन पर समाज में हर्ष*
*जाजमखेड़ी(मनावर), जिला धार(म.प्र.)*
सीरवी समाज की प्रतिभाशाली *सुश्री पूजा सोलंकी* ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में *Accenture, इंदौर* में चयनित होकर समाज का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर समाज में हर्ष का माहौल है।
*संक्षिप्त परिचय:*
*सुश्री पूजा सोलंकी*
*सुपुत्री श्री सोहनलाल जी*
*श्रीमती ज्योति (सीरवी)*
*मूलतःनिवास-ग्राम जाजमखेड़ी(मनावर),जिला धार,मध्यप्रदेश*
*शिक्षा -B.Sc (CS),M.Sc (Physics)*
*वर्तमान कार्यरत - Software Engineer,Accenture, Indore*
..
Posted By : 14 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*सीरवी समाज के उभरते युवा भजन गायक मयुर सीरवी — भक्ति सुरों से बना रहे अपनी पहचान*
कोणदा/कुक्षी।
*सीरवी समाज के उभरते युवा भजन गायक मयुर सीरवी (भायल) अपनी मधुर आवाज,भक्ति भाव और मनमोहक गायकी के माध्यम से समाज के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। कम उम्र में संगीत के क्षेत्र में कदम रखने वाले मयुर सीरवी आज निरंतर मेहनत और रियाज के बल पर अपनी गायकी को निखारने में जुटे हुए हैं*।
*संक्षिप्त परिचय*
मयुर भायल सुपुत्र श्री जगदीशजी भायल
श्रीमती लक्ष्मी देवी सीरवी।
मूल निवास:ग्राम कोणदा, तहसील कुक्षी,जिला धार (मध्यप्रदेश)
संगीत शिक्षा:गान्धर्व यू..
Posted By : 14 Sep 2026 दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*संस्कृति को मंच पर सजाया : प्रथम रनर-अप रही अंजू सीरवी ने जीता दिल*
*मुंबई (कल्याण)।*
_"अंजू परमार ने कहा कि मेरा उद्देश्य फैशन शो में प्रथम स्थान प्राप्त करना नहीं था,मैं केवल इसमें भाग लेकर एक नया अनुभव प्राप्त करना चाहती थी और इस मंच के माध्यम से अपनी सीरवी समाज की व सनातन संस्कृति,परंपरा तथा पारंपरिक वेशभूषा को प्रस्तुत करना चाहती थी।"_
ये शब्द हैं सीरवी समाज की होनहार बिटिया *अंजू परमार* के,जिन्होंने फैशन शो में अपनी सादगी,संस्कृति और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में यद्यपि वे प्रथम विजेता नहीं बन पाईं और *प्रथम उपविजेता (First Runner-Up)* रही, फिर भी यह अनुभ..
Posted By : 11 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका
*सीरवी समाज के उभरते युवा भजन गायक नरेश परमार - भक्ति और सेवा से बढ़ा रहे समाज का मान*
*गुड़ा मेहराम, रानी, जिला पाली (राजस्थान)।*
सीरवी समाज के उभरते युवा भजन गायक *श्री नरेश परमार (सीरवी)* आज भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से समाज में एक अलग पहचान बना रहे हैं।
*संक्षिप्त परिचय:*
*सुपुत्र - श्री वजाराम जी एवं श्रीमती हंजा देवी परमार*
*मूल निवास - गांव गुड़ा मेहराम, तहसील रानी, जिला पाली (राजस्थान)*
*शिक्षा - 12वीं (कॉमर्स)*
*व्यवसाय - आत्मीय हार्डवेयर और सेनेटरीवेयर, रानी, पाली*
सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में वे पिछले *15 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से ..
Posted By : 09 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए जनशिक्षक तेजालाल पंवार (सीरवी) - बाकानेर का गौरव बढ़ाया*
*बाकानेर, जिला धार (म.प्र.)।*
शासकीय सेवा में *"चरैवेति-चरैवेति"* के भाव को आत्मसात कर सतत, निर्बाध रूप से समर्पण,निष्ठा एवं सुचिता के साथ कार्य करने वाले *जनशिक्षक श्री तेजालाल पंवार पिता श्री हरजीलाल पंवार* को *राष्ट्रीय गौरव सम्मान* से सम्मानित किया गया है।
*सम्मान श्रेणी - माध्यमिक शिक्षक (जनशिक्षक)*
*संस्था - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकानेर,जिला धार*
यह सम्मान *दैनिक विनय उजाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, उज्जैन* में प्रदान किया गया। स..
Posted By : 09 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*सीरवी समाज के गौरव श्री कैलाश जी सीरवी का SI से TI पद पर प्रमोशन - समाज में हर्ष की लहर*
*कंकराज,बदनावर (जिला धार)।*
सीरवी समाज के लिए गर्व और सम्मान का क्षण। ग्राम कंकराज, तहसील बदनावर, जिला धार निवासी *श्री कैलाश जी सीरवी* का *उप निरीक्षक (SI) से निरीक्षक (TI) पद* पर प्रमोशन हुआ है।
यह उपलब्धि केवल कैलाश जी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे सीरवी समाज के लिए आन, बान और शान का विषय है।
अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, मेहनत और समर्पण से उन्होंने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। TI जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पद पर पहुंचकर उन्होंने अपने परिवार, ग..
Posted By : 08 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
सेवा निवृत डॉक्टर गोपाल जी चोयल मध्यप्रदेश की विशेष कवरेज
*36 वर्ष की अनवरत चिकित्सा सेवा को नमन - डॉ. जी.एस. चोयल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न*
*पेटलावद, जिला धार (म.प्र.)।* सिविल अस्पताल पेटलावद के प्रभारी एवं वरिष्ठ शल्य विशेषज्ञ *डॉ. जी.एस. चोयल* की 36 वर्षों की गौरवपूर्ण, समर्पित एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवा के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह रविवार, 06 सितंबर को प्रेमसागर गार्डन,थांदला रोड, पेटलावद में गरिमामय, हर्षोल्लास एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में चिकित्सा जगत से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकगण, स्वास..
Posted By : 07 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*गौरव का क्षण: इटन्दरा चारणान के लाल रतनलाल भायल बने उप निरीक्षक (SI) - CRPF*
*आबूराज/ग्राम इटन्दरा चारणान,स्टेशन रानी,जिला पाली निवासी श्री रतनलाल सीरवी* ने अपने परिवार,गांव और समाज का मान बढ़ाया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल *(CRPF) की आंतरिक सुरक्षा अकाडमी,आबूराज (Internal Security Academy, Abu Road)* में कार्यरत श्री रतनलाल सीरवी का *सहायक उप निरीक्षक (ASI) से उप निरीक्षक (SI) के पद पर प्रमोशन* हुआ है।
यह पदोन्नति उनके वर्षों की कड़ी मेहनत,अनुशासन, ईमानदारी और देश सेवा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। CRPF जैसे देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में अधिकारी बनना हर युवा का सपना होता है,जिसे श्री रतनलाल जी ने अप..
Posted By : 07 Sep 2026 दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू कोयंबत्तूर
प्रेरणा दायक संदेश सीरवी समाज के गौरव श्री धर्मीचंद मुलेवा की विशेष कवरेज
*मारवाड़ की मिट्टी से सिंगापुर तक*
*भारत की अंडर-19 और रणजी ट्रॉफी टीम के क्रिकेटर से लेकर SEA Games के स्वर्ण पदक विजेता और SportyGo के संस्थापक तक — श्री धर्मीचंद मुलेवा की प्रेरणादायक यात्रा*
को चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रस्तुति:दुर्गाराम पंवार, वरिष्ठ सहायक संपादक,चेत बांदे पत्रिका
मारवाड़ की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल जगत तक पहुंचना किसी भी युवा के लिए आसान नहीं होता। लेकिन जब जुनून, अनुशासन और दृढ़ संकल्प एक साथ मिलते हैं, तो सीमाएं धीरे-धीरे समाप..
Posted By : 05 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*सुश्री रजनी चोयल कृषि अधिकारी सोजत।*
सुश्री रजनी सिरवी, कृषि अधिकारी सोजत, को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, पंत कृषि भवन जयपुर में श्रेष्ठ कार्मिक पुरस्कृत किया गया हैं।
*संघर्ष से शिखर तक : किसान की चारों संतानें बनीं कामयाब, बागावास का बढ़ाया मान*
*बागावास, सोजत (पाली)*
कहते हैं कि शिक्षा ही वह पूंजी है जो कभी खत्म नहीं होती। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है बागावास निवासी किसान श्री नारायण लाल जी सीरवी एवं धर्मपत्नी श्रीमती हस्तु देवी चोयल ने।
सीमित कृषि आय और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद श्री नारायण लाल जी ने संकल्प लिया था कि चाहे खेत में कितनी भी मेहनत ..
Posted By : 17 Aug 2026, दुर्गाराम पंवार
*बेंगलूर/बिलाड़ा/गांव पिचियाक:_
5* - पूरे बिलाड़ा व बेंगलूर प्रवासियों के लिए गर्व का पल ??
*? बेंगलुरु/ SSB दो बार पास कर All India Rank (AIR) 6 प्राप्त कर भारतीय सेना में खुशबू बर्फा बेटी बनी लेफ्टिनेंट*
* *गाँव पिचियाक,बेरा खारचिया,SDM ऑफिस के पास,तहसील बिलाड़ा, जोधपुर ,वर्तमान हनुमानथ नगर,बेंगलुरू* की बेटी ने देश सेवा का संकल्प पूरा कर सीरवी समाज व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह बेहद ही गर्व और कृतज्ञता का क्षण है।
*बेंगलुरु* में जन्मी और पली-बढ़ी बेटी ने शुरुआत में डॉक्टर बनने का सपना देखा, फिर *ECE से ग्रेजुएशन* कर *Synamedia* में *DevOps Engineer* के रूप में काम किया। लेकिन दिल में देश सेवा का जज्बा हम..
Posted By : 13 Aug 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक
*बिराटिया खुर्द के लिए गर्व का पल है।डॉ. चेतन पंवार* ने शिक्षा और अनुसंधान में पूरे समाज का नाम ऊँचा किया है।
*? बिराटिया खुर्द के डॉ. चेतन पंवार ने SRIHER से की Ph.D,37 रिसर्च पेपर प्रकाशित,स्पेन में किया भारत का प्रतिनिधित्व*
*ब्यावर/चेन्नई।* शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में दृढ़ संकल्प और परिश्रम का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है।
प्रतिभा का संक्षिप्त परिचय
गाँव *बिराटिया खुर्द,बेरा लाकेटिया,तहसील रायपुर, ब्यावर* निवासी *श्री अशोक कुमार/सरनेम (ढगलाराम जी)* के सुपुत्र *डॉ. चेतन पंवार* ने प्रतिष्ठित *'श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च - SRIHER'* से *फार..
Posted By : 05 Aug 2026, दुर्गाराम पंवार
*सीरवी समाज की बेटी ने रचा इतिहास* ?✨
*गर्व का पल | नारी शक्ति का सम्मान*
*चेन्नई में आयोजित A2N ELITE 2026 में हैदराबाद की श्रीमती मीना आगलेचा ने जीता दोहरा ताज*
*Mrs. South India 2026 एवं Mrs. Telangana 2026 का खिताब अपने नाम किया*
*चेन्नई /हैदराबाद/*
सीरवी समाज के लिए गर्व का क्षण। *2 अगस्त 2026* को चेन्नई में आयोजित प्रतिष्ठित *A2N ELITE Mrs. South India & Mrs. Telangana 2026* प्रतियोगिता में हैदराबाद की होनहार प्रतिभा *श्रीमती मीना आगलेचा धर्मपत्नी श्री प्रकाश सीरवी* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *दोनों प्रतिष्ठित ताज* अपने नाम कर लिए।
*संक्षिप्त परिचय*
-श्रीमती मीना धर्मपत्नी श्री प्रकाश सीरवी।वर्तमान
व्यवसाय:जगदम्बा ज्वेलर..
Posted By : 31 Jul 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*सीरवी समाज के लिए गौरव का पल* ✈️??
*होनहार प्रतिभा मनोज काग बने INDIGO के Commercial Pilot*
*बिलाड़ा / चिकमंगलूर।* सीरवी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि *मूल निवासी - बेरा बडला वाला मगरी, बिलाड़ा,जिला जोधपुर* के सपूत *मनोज काग सीरवी* ने आसमान में उड़ान भरने का सपना साकार कर लिया है।
अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन के दम पर मनोज सा का चयन *वर्ष 2026* में देश की अग्रणी विमानन कंपनी *INDIGO* में *Commercial Pilot* के रूप में हुआ है।
*शिक्षा एवं प्रशिक्षण*
मनोज सा ने अपनी प्रारंभिक से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा *चिकमंगलूर, कर्नाटक* में पूर्ण की।
पायलट की ट्रेनिंग उन्होंने *न्यूजीलैंड* में प्राप्त की। इसके पश..
Posted By : 31 Jul 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू
*सीरवी समाज के लिए गौरव का पल* ✈️??
*होनहार प्रतिभा सुनील हाम्बड़ बना इंडिगो का पायलट*
*आगेवा/बेंगलुरु के सपूत सुनील हाम्बड़ सीरवी Commercial Pilot*
*Indigo में पायलट के रूप में चयन,देश-विदेश में लहराएंगे परचम।*
*मूलनिवासी बेरा रूपारेल,गांव आगेवा, जैतारण,ब्यावर का युवा सुनील हाम्बड़* ने अपनी मेहनत और लगन से आसमान में उड़ान भरने का सपना साकार कर लिया है।
*सुनिल सीरवी* का चयन *वर्ष 2026* में देश की प्रमुख विमानन कंपनी *INDIGO* में *Commercial Pilot* के रूप में हुआ है। उन्होंने अपनी फ्लाइंग ट्रेनिंग प्रतिष्ठित *GARG AVIATION LTD* से पूर्ण की।
*संक्षिप्त परिचय*
सुनील हाम्बड़ डी सुपुत्र श्री
श्री धर्माराम जी ..