सीरवी समाज - मुख्य समाचार

देवी कृपा ग्रुप द्वारा आईमाता जी के प्रकटोत्सव पर मरिजो को फल वितरण किये
Posted By : Posted By कैलाष मूकाती मनावर on 17 Sep 2012, 14:25:57
कुक्षी। सिर्वी समाज की आराध्य देवी श्रीआई माता जी के प्रकटोत्सव पर सोमवार को देवी कृपा (डी) ग्रुप द्वारा प्रातः बेला मे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ग्रुप के अध्यक्ष विजय भायल के नेतृत्व एवं नगर भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र सेप्टा, बीएमओ, के.के. सोनी, युवा मोर्चा नगर महामंत्री लोकेष चैहान, हिरालाल सिर्वी की उपस्थिती मे सदस्यो द्वारा मरीजो को फल एवं बिस्कीट वितरण किये गये। ग्रुप के सहसचिव संजय राठौर ने इस अवसर पर कहा कि ग्रुप द्वारा फल वितरण के साथ माता जी का जन्मोत्सव उत्साह पुर्वक मनाया जावेगा। ग्रुप ने माही बिज पर्व पर धर्म गुरू की उपस्थिती मे 67 युनिट रक्तदान भी किया था। नगर भाजपा अध्यक्ष श्री सेप्टा ने माता जी की जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रुप द्वारा सामाजिक सेवा मे सराहनिय कार्य किया जा रहा है। समाज द्वारा माताजी का जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया जावेगा। इस अवसर पर ग्रुप के सरक्षक सुनिल सोलंकी, उपाध्यक्ष दिलीप हम्मड़, कोषाध्यक्ष युवराज सेप्टा, संगठन मंत्री किषोर सेप्टा, सचिव लोकेष बरफा सहित परसराम सिद्ध, मोतीलाल काग, शेलेन्द्र बरफा, राजेष बरफा, किषोर बरफा, ओमप्रकाष भायल, जगदीष सेप्टा, अंतिम सेप्टा, गोवर्धन मुलेवा, राजेष सोलंकी, महेष हम्मड़, विनोद सिद्ध, हरिष भायल, मनिष भायल, हितेष पटेल, अरूण गेहलोत आदि ने फल वितरण के साथ मरिजो के षिघ्र स्वस्थ्य होने के कामना की। हिरालाल जी हाम्मड कापसी