सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1246 - 1260 of 2188 Total 146 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Oct 2011, 08:10:10
देवली कलां । कस्बे के पंचायत प्रांगण में ‘कृषि ज्ञान एवं आदान अभियान’ के अंतर्गत क्षेत्र में कृषकों राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को शिविर आयोजित हुआ। शिविर में हौज निर्माण की अनुदान राशि के तहत पचास हजार रुपए का चेक बगदाई पत्नी ओगडऱाम को दिया। साथ ही, किसानों को रबी फसल के किट वितरित किए गए। सहायक कृषि अधिकारी दुर्गाराम ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, मृदा नमी संरक्षित करना, कम समय व कम पानी वाली फसल की किस्मों आदि की जानकारी दी। समारोह उप प्रधान राज कंवर की अध्यक्षता व रतनलाल सीरवी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी अजयपालसिंह, गोवर्धनलाल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Oct 2011, 18:25:41
बेंगलोर, बिलाड़ा श्री आई माताजी की वेबसाइट काफि समय से चल रही है । इस साइट श्री आई माताजी मंदिर, दीवानजी व अन्य विषयों पर रोचक जानकरी उपलब्ध करायी गई है आप भी एक नगर दौड़ाएं ....
http://aaimataji.com/index.html..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Oct 2011, 11:13:14
प्रवीण चौधरी, ब्यावर
विचार आया कि हमारे समाज की एक बुराई यानि बिना श्रम और योग्यता के अपने आपको मात्र डींगे हांककर श्रेष्ट साबित कर जाजम का हक प्राप्त करने की प्रवृत्ति के कारण ही हमारे समाज का प्रबुद्व एवं शिक्षित वर्ग जाजम पर साथ बैठने से कतराता है।यह सत्य है कि पंचायती में जाजम के केन्द्र में और समारोह की अग्रिम पंक्ति में बैठकर अपने आपको समाज का महत्वपूर्ण व्यक्ति बताने की लालसा ही समाज में टांग-खिंचाई का सबसे बडा कारण हैं। यहीं टांग-खिंचाई आपसी वैर-वैमनस्य और समाज को खोखला करने का कार्य कर रही हैं। हकीकत तो यह है वर्तमान में समाज में जो उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्त..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Oct 2011, 10:06:36
सोजत, प्रदेश कांग्रेस सचिव भीकाराम सीरवी का बुधवार को कांग्रेस भवन में सम्मान होगा। कांग्रेस कार्यालय मंत्री सज्जनसिंह चौहान ने बताया कि समारोह में शहर सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीरवी का बहुमान किया जाएगा।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Oct 2011, 10:06:03
पाली, अखिल भारतीय सीरवी समाज जागृति संस्था पाली के तत्वावधान में सीरवी समाज का 12वां प्रतिभावान सम्मान समारोह समाज के भामाशाह धन्नाराम गहलोत की ओर से बाली में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के लिए संस्था की बैठक 6 नवंबर को बाली में रखी गई है। संस्था के सचिव हीराराम चौधरी ने बताया कि समाज की प्रतिभाएं अपनी अंकतालिका व योग्यता प्रमाण पत्र आईजी विद्यापीठ संस्थान, जवाली को 31 अक्टूबर तक भेज सकते हैं।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:17:13
मोबाइल फोन की दुनिया में आज एक जोरदार धमाका होने वाला है। और यह धमाका होगा अमेरिका के छोटे से शहर कूपरटीनो में जहां दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल का हेडक्वार्टर है। दरअसल खबर है कि आईफोन को बनाने वाली जानी मानी अमेरिकी कंपनी ऐप्पल आज बाजार में आईफोन 5 को लांच करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल के नए सीईओ टिम कुक इस मोबाइल को लांच करेंगे।
आपको बता दें कि साल 2010 में जब कंपनी की तरफ से आईफोन 4 को लांच किया गया था तो शुरुआती तीन दिनों में इसके 17 लाख हैंडसेट बिक गए थे। ऐसे में कंपनी आईफोन 5 की भी जबरदस्त बिक्री की उम्मीद कर रही है।
कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि आईफोन 5 के..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:16:49
जोधपुर। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक व राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमरीका (राना) कनाडा व कैलिफॉर्निया के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह को पत्र लिख कर राजस्थानी भाषा को संसद के शीतकालीन सत्र में ही संवैधानिक मान्यता दिलवाने की मांग की है। भंडारी ने गांधी जी का वक्तव्य याद दिलाते हुए पत्र में लिखा है कि देश और राजस्थान प्रदेश में गांधीवादी सरकार है और उन्हें गांधी जी के उन विचारों का सम्मान करना चाहिए, जिसमें उन्होंने बालक को शिक्षा मातृभाभाषा में ही देने पर जोर दिया था। उन्होंने ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:15:43
मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले होंगे 25 फीट के, पुतलों के निर्माण का काम शुरू, भव्य आतिशबाजी भी होगी
बिलाड़ा,दशहरे पर इस बार बिलाड़ा में रावण का पुतला 35 फीट और मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 25-25 फीट के होंगे। नगरपालिका प्रशासन ने पुतले बनाने का काम शुरू करवा दिया है। रावण दहन के बाद भव्य आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। कार्यवाहक ईओ पुरखाराम सीरवी ने बताया कि सीरवी मोतीसिंह स्टेडियम में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर नगरपालिका ने स्टेडियम की सफाई शुरू करवा दी है। शनिवार को इन पुतलों को बनाने वाले कारीगर इनका ढांचा लेकर पहुंच गए और अब यहां इनको अंतिम रूप दिय..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Oct 2011, 09:15:11
चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को जेल भेजा
सोजत रोड, थाना क्षेत्र के मेलावास व मुसालिया गांव में गत दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन गिरोह के तीन आरोपियों को सोमवार को स्थानीय पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यह चोरियां अधिकतर प्रवासी सीरवियों के खाली पड़े मकानों में हूई थी। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने मुसालिया से चोरी किए गए जेवरात के खरीदार के आरोपी अशोक सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी निवासी सियाट हाल निवास सोजत रोड क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Oct 2011, 19:18:19
बेंगलोर, अखिल भारतीय सीरवी महासभा के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री पुखराजजी सीरवी ने सीरवीसमाज डॉट कॉम को बताया कि अब समय आ गया है महासभा के चुनाव हो जाने चाहिए । इस बाबत् आपने नेनारामजी व भुरारामजी से विचार विमर्श किया है तथा एक - डेढ़ महिने में चुनाव हो ऐसा माहोल तैयार किया जा रहा है ।
गत दिनों सीरवी छात्रावास ब्यावर में भी एक बैठक आयोजन की गई व गत 2 अक्टूबर को सोजत सीरवी छात्रावास समाज के एक सम्मेलन में इस बाबत् विचार विमर्श किया है । सीरवीसमाज डॉट कॉम समाज के जागरुक लोगों में एक अभियान चलाकर एक जिम्मेदार मीडिया की भू..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Oct 2011, 08:50:23
बेंगलोर, सरल स्वभाव व मृदुभाषी समाजसेवी दानदाता श्री पुखराजजी पंवार अब नही रहें 65 वर्षीय पंवार का स्वर्गवास कल 2 अक्टुबर को बेंगलोर में हो गया व शवयात्रा आज आप के बसवेश्वरनगर निवास स्थान से दोपहर 12.15 बजे प्राम्भ होगी। आप आम आदमी से बड़ी आत्मीयता से मिलते थे उनके समर्पण तथा नि:स्वार्थ सेवा के कारण सभी उनका आदर व सम्मान करते थे । राजस्थान में आप केलवाद के रहने वाले थे 70 के दशक में आप ने हीरा इलेक्ट्रिकल नामक दुकान की शुभारम्भ किया संभवता यह सीरवी समाज की इलेक्ट्रिकल पहली दुकान थी इनसे प्रेरणा लेकर आज समाज में हजारों इलेक्ट्रिकल की दुकाने हैं । सीरवीसमाज डॉट कॉम परिवार आप को..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Oct 2011, 08:49:30
सोजत. स्थानीय सीरवी छात्रावास में रविवार को पूर्व काबिना मंत्री दीवान माधवसिंह एवं राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष पुखराज सीरवी के आतिथ्य में नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री दीवान ने कहां की दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता हैं। उन्होंने विभिन्न मादक व नशीले पदार्थों का शरीर के लिए घातक बताते हुए कहां कि इससे नुकसान ही नुकसान हैं फायदा कुछ भी नहीं। नशे से जहां व्यक्ति का शारीरिक नुकसान होता हैं वही उसका परिवार आर्थिक पिछड़ेपन के साथ मानसिक रूप से भी परेशान रहता हैं। उन्होंने कहां कि नशा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Oct 2011, 11:49:09
बिलाड़ा, किसानों ने आठ घंटे बिजली की मांग को लेकर सोमवार को डिस्कॉम कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व किसानों ने इस संबंध में तहसीलदार कार्यालय में रीडर किशनाराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बिजली कटौती को कम कर किसानो को नियमित आठ घंटे बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर मांगें नहीं मानी गई तो सोमवार से डिस्कॉम कार्यालय बिलाड़ा के समक्ष धरना दिया जाएगा। मंडलअध्यक्ष बाबूलाल राठौड़ ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो किसानों को मजबूरी में आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। ज्ञापन स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:11:38
बिलाड़ा, हर्ष गांव में सदियों पूर्व बना ऐतिहासिक हर्षा देवल मंदिर देखरेख के अभाव में खंडहर हो रहा है। पुरातत्व विभाग ने इस मंदिर का अधिग्रहण तो कर लिया ,लेकिन इसके जीर्णोद्धार के नाम पर दो दशक में एक कौड़ी भी खर्च नहीं की। ऐसे में यह दिनों दिन जर्जर होता जा रहा है।
शिल्प व स्थापत्य की बेजोड़ मिसाल हर्षा देवल की ओर पुरातत्व विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इस मंदिर को देखते के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु आते हैं। यहां की बारीक कारीगरी दर्शनीय है। अपने समय में वैभवशाली रहा मंदिर वर्षों से रखरखाव नहीं होने की वजह से खंडहर में तब्दील हो रहा है। कस्बेवासियों व जागरूक लोगों ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Oct 2011, 11:10:58
पाली/बिसलपुर। जिले में इन दिनों अच्छी संख्या में नजर आ रहे दुर्लभ स्टार कछुए के आवास को संरक्षित करने की दिशा में वन विभाग ने एक कदम बढ़ाया है। स्थानीय अधिकारी इनके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटे हैं, जिससे भारतीय स्टार कछुए को यहां का बेहतर माहौल लगातार रास आता रहे और वे मानवीय गतिविधियों-छेड़छाड़ से दूर रहें। राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रकाशित किए गए सिलसिलेवार समाचारों के बाद वन विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए एक प्रोजेक्ट तैयार करने की कवायाद शुरू की है।
जवाई बांध, पेरवा, सेवाड़ी के मीठड़ी बांध व बीजापुर-राणकपुर वन्य क्षेत्र में इन कछु..