सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1021 - 1035 of 2188 Total 146 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Dec 2011, 22:17:01
तुलसाराम राठौड़ अध्यक्ष व मांगीलाल पंवार सचिव बने
बेंगलोर। सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट (रजि.) लिगराजपुरम की विशेष आमसभा गत रविवार को के.एस.एफ.सी.लेआऊट लिगराजपुरम स्थित संघ भवन (बडेर) में सम्पन्न हुई, जिसमें संघ व नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सीरवी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी में श्री तुलसाराम राठौड़ को अध्यक्ष एवं श्री मांगीलाल पंवार को सचिव चुना गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों में श्री केसाराम बर्फा-उपाध्यक्ष, श्री अमरचंद सानपुरा-सहसचिव, श्री सुरेश कुमार चोयल-कोषाध्यक्ष, सलाहकार- श्री प्रभुराम काग, श्री पोकरराम बर्फा, श्री चोलाराम चोयल, श्री लक्ष्मणर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Dec 2011, 09:47:40
मथानिया,निकटवर्ती रामपुरा भाटियान में स्पाइस पार्क में गुरुवार को मशीनों का ट्रायल होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्पाइस बोर्ड के उप निदेशक गोपाल कृष्णन ने बताया कि केंद्रीय वाणिज्यिक मंत्रालय के रामपुरा भाटियान में 100 करोड़ रुपए से मूर्त रूप ले रहे स्पाइस पार्क में तीन चरणों में 60 एकड़ में बनने वाले मसाला संवर्धन केंद्र पर प्रथम चरण में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से जीरा, मैथी, सौंफ, धनिया की ग्रेडिंग और पिसाई की जाएगी। गुरुवार को मशीनों की ट्रायल ली जाएगी, इस अवसर पर स्पाइस बोर्ड कोच्ची के संयुक्त निदेशक जगन्नाथ सहित कई तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
साभार- ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Dec 2011, 09:47:18
सोजत,सीरवी समाज बैंगलोर सोजत क्षेत्र द्वारा मंगलवार आयोजित किये गये निशुल्क नेत्र व शल्य चिकित्सा शिविर के तहत बुधवार को सभी मरीजों को समाज द्वारा कंबल वितरित किये गये। पाली रोड स्थित सीरवी समाज के छात्रावास में रानी से अपनी आंखों की शल्य चिकित्सा संपन्न करवा कर बस में वापस सोजत लौटे मरीजों को आयोजन समिति के फाऊलाल परिहारिया, ओमप्रकाश बर्फा ने कंबल वितरित किये। इस मौके पर भंवरलाल सोलंकी ,हिम्मताराम आगलेचा, छैलाराम काग, दिलीप चौधरी, डावर लाल राठौड़ सहित कई सीरवी समाज के नागरिक उपस्थित थे।
साभार- दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Dec 2011, 09:46:04
बूसी,निकटवर्ती लांबिया ग्राम में संत गुलाराम महाराज के मंदिर पर मेला व सत्संग का कार्यक्रम गुरुवार को होगा। मेला कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि इस उपलक्ष्य में शाम को भक्ति संध्या होगी, जिसमें कलाकार महेन्द्र सिंह, राधेश्याम, तिलकधारी पार्टी दिल्ली, उत्तम प्रजापत तथा जबर सैन अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेला समारोह का उद्घाटन एसपी अजयपाल लांबा करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी सोनाराम सीरवी करेंगे। आयोजन में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, उप जिला प्रमुख भीकाराम सीरवी, प्रधान मल्लाराम सीरवी विषिष्ठ अतिथि होंगे।
साभार- दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Dec 2011, 11:42:32
जोधपुर। जीरे जैसे मसाले के लिए विख्यात मारवाड़ से अब इसका सीधे विदेशों में निर्यात शुरू होगा। शहर के निकट रामपुरा भाटियान गांव में केन्द्रीय वाणिज्यिक मंत्रालय की ओर से करीब 22 करोड़ की लागत से स्थापित स्पाइस पार्क में 29 दिसम्बर से मशीनों की प्रायोगिक शुरूआत होगी। पार्क में जीरे के अलावा सौंफ व मेथी की पिसाई के बाद पैकिंग कर निर्यात किया जाएगा। यह राजस्थान का पहला स्पाइस पार्क है। कोटा में दूसरा पार्क निर्माणाधीन है।
मशीनों से बनेगा मसाला
जोधपुर व आसपास के जिलों में जीरा उत्पादन क्षेत्र होने के कारण पार्क में मुख्यत: जीरा का मसाला तैयार होगा। इसमें पीसा हुआ और साब..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Dec 2011, 08:29:36
धनला. कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई। कोहरे और ठंड के कारण लोगाें की दिनचर्या देर से शुरू हुई।
दिनभर ग्रामीण गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। तापमान में निरतंर आ रही गिरावट के कारण दिन प्रतिदिन ठंड का असर तेज होने से ग्रामीण जनजीवन प्रभावित हैं।
सोजतरोड निसं. कस्बे सहित क्षेत्र में सर्दी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अलसुबह ही कोहरा छाने से दूर-दूर तक धुंध ही दिखाई दे रही थी। धुंध से वाहनचालकों को काफी दिक्कत हुई। वहीं ट्रेन भी सिंग्नल नहीं दिखने से स्टेशन से दूर रहते ही हॉर्न देते धीरे-धीरे स्टेशन तक पहुंची। सर्दी के ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Dec 2011, 08:28:54
सोजत,स्वस्थ आंखों के बगैर दुनिया के रंगीन नजारे फीके नजर आते हैं। ऐसे में अगर चिकित्सकीय प्रणाली से आंखों की रंगत फिर से लौट आए तो वह व्यक्ति जीवन भर दुआएं देता है। दवाओं से ज्यादा असर दुआओं का होता है। यह विचार जिला कलेक्टर नीरज के पवन ने मंगलवार को पाली रोड स्थित सीरवी छात्रावास में सीरवी समाज बैंगलोर सोजत क्षेत्र द्वारा आयोजित किए गए विशाल निशुल्क नैत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पुखराज सीरवी ने शिविर में बैंगलोर की नेत्र चिकित्सा संस्था प्रोजेक्ट दृष्टि व स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:46:04
मुंडारा/ पाली, फालना थाना क्षेत्र के बमणिया गांव तथा मुंडारा गांव के पास वृद्धा व युवती से जेवरात लूट की वारदात में लिप्त बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किए हैं। सोमवार को पुलिस ने मुंडारा में हुई वारदात का मौका मुआयना किया, जबकि पीडि़त वृद्धा व युवती से बदमाशों के हुलिए के बारे में पूछताछ की। पुलिस को पता लगा है कि दोनों ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही है, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। ज्ञात रहे कि गत 23 दिसंबर बमणिया गांव की वरदू देवी (70) पत्नी दौलाराम सीरवी से लूटपाट कर दो बदमाश कान की टोप्स ले गए। बाइक पर आए दोनों युवक वारदात के बाद मौके से फरा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:45:36
खिवाड़ा । स्थानीय कस्बे में श्री बालाजी वालीबॉल क्लब एवं भामाशाह ताराराम चौधरी के तत्वाधान में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार का हुआ। जिसमें जिलेभर से वालीबॉल की 18 टीमों ने भाग लिया। आयोजनकर्ता महावीरसिंह एवं भंवरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें अतिथि रानी कृषि मंडी चेयरमेन गिरधारीसिंह मेड़तिया,गजनीपुरा पूर्व सरपंच आशाराम चौधरी, खिवाड़ा उपसरपंच अचला राम चौधरी, खिवाड़ा बालाजी मेला अध्यक्ष जसवंत सिंह उदावत, भाजपा नेता तेजाराम चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खिवाड़ा नरपतसिंह कुंपावत, फतेहचंद जैन, चिमनारा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2010, 11:45:04
रानी, एएसजी नेत्र चिकित्सालय पाली एवं न्यू चौधरी मेडिकल रानी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सह संयोजक मांगीलाल चौधरी ने बताया कि शिविर में दिल्ली एम्स के पूर्व वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. गौतम सिन्हा ने 166 मरीजों के आंखों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में 32 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में देवाराम, कानाराम सहित एएसजी नेत्र चिकित्सालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:44:37
रायपुर मारवाड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायपुर में नारायणसिंह मोहरा, गफ्फार खां जी, भंवरलाल गहलोत, लीलादेवी व ताराराम सीरवी को उपाध्यक्ष व रमजानखां, कानसिंह, प्रेमसिंह चौधरी, सरोज परमार व उदयराज पालडिय़ा को महामंत्री बनाया गया है।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:44:04
मारवाड़ जंक्शन । भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरालाल खांडपा ने जिला अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गणपत मेघवाल तथा विधायक केसाराम चौधरी के निर्देशानुसार मोर्चे की मंडल कार्यकारिणी सोमवार को घोषित की। जिसमें रमेश नायक, जितेन्द्र जावा, मीठालाल हीरागर, पारसमल, चम्पालाल हीरागर, अशोक सागर को मंडल उपाध्यक्ष, भीमा राम एडवोकेट को मंडल महामंत्री, गणपत मेघवाल, सोहनलाल, राकेश खींची को मंडल मंत्री, छोगा राम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रकाश रेगर, जोरा राम, लादुराम, ढगला राम, नारायणराव, गुलाब मेघवाल, गोविंद रेगर, हेमाराम, खरताराम, ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:43:33
सोजत, सीरवी समाज बैंगलोर व सोजत सिटी क्षेत्र के तत्वावधान में बैंगलूर की संस्था प्रोजेक्ट दृष्टि मंगलवार को निशुल्क जांच का शिविर सीरवी समाज के छात्रावास में लगाएगी। इसमें नैत्र विशेषज्ञ डा. नरपत सोलंकी व उनकी टीम के अनुभवी सदस्यों सहित पाली जिला अंधता निवारण समिति के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। शिविर आयोजक ओमप्रकाश बर्फा व फाउलाल परिहारिया ने बताया कि शल्य चिकित्सा में चुने गए मरीजों के लिए ठहरने की व्यवस्था तथा चश्में व दवाइयां भी निशुल्क होगी।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:43:03
बूसी. लांबिया गांव के संत गुलाराम महाराज की समाधि पर मेला एवं सत्संग का आयोजन 29 दिसंबर को होगा। मेला कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कलेक्टर नीरज के.पवन, एसपी अजयपाल लांबा, विधायक केशाराम चौधरी, समाजसेवी सोना राम सीरवी, उप जिला प्रमुख भीकाराम सीरवी एवं मल्लाराम सीरवी प्रधान जैतारण सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
साभार - दैनिक भास्कर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Dec 2011, 11:42:30
सीरवी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, 350 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बिलाड़ा,सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा की ओर से अजमेर रोड स्थित आईजी विद्या मंदिर कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व आईजी पुखराज सीरवी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही तरक्की प्राप्त कर मंजिल हासिल कर सकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी चौधरी ने कहा कि समाज को बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया। नगर पालिका बिलाड़ा की चेयरमैन दुर्गा देवी ने कहा कि बालिका श..