सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : 08 Jan 2026, 13:44:47सीरवी गोविंद सिंह पंवार रोबड़ी

सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा द्वारा आयोजित होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह : बिलाड़ा के बाला ग्राम में सजेगा सीरवी समाज की प्रतिभाओं का संगम

बिलाड़ा- सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति, बिलाड़ा के तत्वाधान में आगामी 18 जनवरी 2026, रविवार को एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन' आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन राठौड़ फार्म हाउस हुंनगांव रोड गांव बाला बिलाड़ा के पावन प्रांगण में प्रातः 9:15 बजे से शुरू होगा।

इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि इसमें सत्र 2025-2026 का प्रतिभा सम्मान समारोह ओर वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिलाड़ा परगना में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की यह सराहनीय परंपरा काफी समय से चलती आ रही है!

प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति
समारोह अखिल भारतीय सीरवी महासभा अध्यक्ष श्री मान पी पी चौधरी, विधायक श्री केसाराम चौधरी सहित सम्मानित गणमान्यो के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए समाज के प्रशासनिक गौरव अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, इसके साथ ही नवीन चयनित अधिकारी प्रतिभाओं से रूबरू होंगे!

सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा अध्यक्ष श्री लोकेश चौधरी एवं समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बिलाड़ा परगना की शैक्षणिक, खेल और अन्य क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है। समाज के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों की उपस्थिति युवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

प्रतिभाओं के लिए विशेष सूचना
प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं के लिए निम्नानुसार शैक्षणिक मानदण्ड तय किये गये (CBSE बोर्ड / राजस्थान बोर्ड)

शैक्षणिक योग्यता

कक्षा - 10 (छात्र-छात्रा) ग्रामीण क्षेत्र में 75% एवं शहरी क्षेत्र में 80%
कक्षा - 12 (छात्र-छात्रा) ग्रामीण क्षेत्र में 70% एवं शहरी क्षेत्र में 75%
स्नातक, उच्च शैक्षणिक स्तर (स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समकक्ष स्तर) 70% एवं अधिक
B.ed/BSTC - 80%
खेल, स्काउट एवं अन्य राज्य स्तर एवं नव चयनित सरकारी कर्मचारी: कोई भी क्षेत्र में चयनित प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा!

प्रस्तुति : सीरवी गोविंद सिंह पंवार रोबड़ी
सह संपादक - सीरवी समाज डॉट कॉम/ चेत बंधे पत्रिका