सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 811 - 825 of 2197   Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Apr 2012, 10:54:41
सोजत (पाली) जिलें में अकेली महिला को देख लूटपाट करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्व में जिले में हुई वारदात में दो बदमाश बताए जाते थे, जो बाइक पर आए थे। इसी तरह की घटना शनिवार को दिनदहाड़े सोजत थाना क्षेत्र के अटबड़ा गांव में हुई। प्याऊ पर पानी पिलाने वाली वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूट की वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले रायपुर थाना क्षेत्र में अकेली महिला को देख बाइक पर आए दो बदमाश सोने के जेवरात लूट कर भाग गए। इससे पहले फालना, सादड़ी र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Apr 2012, 01:07:45
राजस्थान के मरूस्थलीय इलाकों में लू का प्रकोप बढने के साथ धूलभारी आंधी भी चलने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में बीकानेर तथा कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तथा राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। सीमावर्ती बाडमेर में शुक्रवार को सबसे अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में बीती रात छितराये हुए बादल छाये रहने के बावजूद तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.9 डिग्री तथा दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.8 डिग्री रहा वहीं लू चलने से लोग बेहाल रहे। मरूस्थलीय इलाके में स्थित चूर में 41.8 डिग्री, सीमावर्ती बाडमेर में 41.7 डिग्र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Apr 2012, 01:05:08
अन्ना की आंधी बहे एक साल हो गये. हम देख रहे हैं कि अन्ना की आंधी आई और चली गई. भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल के नाम पर शुरू हुई मुहिम औंधे मुंह गिर पड़ी बताई जा रही है, लेकिन ऐसा है नहीं. अन्ना की आंधी आई और राजनीति ने अपनी तिकड़मों से उसके असर को तितर बितर करने की कोशिश भी की लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाई है. अन्ना आंदोलन के एक साल बीत जाने पर बजरंगमुनि मान रहे हैं कि आंधी आई लेकिन गई नहीं. आज भी जनमानस में गुस्सा जस का तस है और अब अन्ना हजारे को सहभागी लोकतंत्र की ओर अपना आंदोलन मोड़ देना चाहिए.

तानाशाही हमेशा ही घातक होती है चाहे वह व्यक्ति की हो या गु्रप की, अथवा संसदीय। लोक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Apr 2012, 01:04:55
हमारे देश में चमत्कार होना आम बात है लेकिन चमत्कार कि हकीक़त से भी सभी लोग वाक़िफ़ हैं। पीले सोने में गजब की आकर्षण क्षमता होती है,लेकिन चमत्कार की क्षमता नहीं। फिर यह चमत्कार कैसे हो रहा है की सोना दिन दुगनी और रात चौगुनी की तेज रफ्तार से बढ रहा है वह भी तब जब की मंदी का दौर है। यह सब खेल है पीले सोने के सहारे ब्लैक को व्हाइट करने का।
बात थोड़ी अजीब है लेकिन सोलह आने सच है। इस बात को समझने के लिए सोने के विषय में कानूनी स्थिति पर जरा नजर डालिए। भारत में शादीशुदा महीला 500ग्राम तक सोने रख सकती है और भारत सरकार का आयकर विभाग इतना सोने के विषय में पुछ ताछ नहीं करता क्योंकि ऐसा माना ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Apr 2012, 21:49:49
आपके पीछे कौन है यह जानने के लिए अब आपको गर्दन घुमाने की जरूरत नहीं। आप जहां खड़े हैं वह स्थान कौन-सा है और उसके आस-पास कौन से भवन तथा इलाके हैं, यह भी किसी से पूछने की जरूरत नहीं क्योंकि गूगल का चश्मा बताएगा सब कुछ। ईमेल, मैसेज और अन्य इंटरनेट संबंधी फीचर्स का हल भी इसी चश्मे में ही रहेगा।
गूगल प्लस पर कंपनी की ओर से भेज मैसेज के मुताबिक, चश्मा बनाने वाली कंपनी टाइटन ऐसा चश्मा बनाने पर काम कर रही है। इस चश्मे की मदद से ऑनलाइन वर्ल्ड को वास्तविक दुनिया में मर्ज किया जा सकेगा।
यह बात सुनने में विज्ञान कथाओं में कल्पना की उड़ान जैसी लगाती होगी, लेकिन सर्च इंजन कंपनी गूगल इलेक..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Apr 2012, 10:29:15
पाली। मारवाड़ गोडवाड़ अंचल में गर्मी के तेवर दिनोंदिन तल्ख होते जा रहे हैं। इससे पाली जिले का तापमान लगातार तीसरे दिन 41 डिग्री के पार रहा। सुबह से ही गर्मी से पसीना छूटने लगा। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लू का अहसास हुआ। पर्यटन स्थल माउंट आबू में तड़के हल्की ठण्डक का अहसास रहा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी लगने लगी।
इसके बावजूद सैलानियों ने सैर-सपाटे का लुत्फ उठाया। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। बीते चौबीस घंटों में माउंट का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की कमी के साथ 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 34 डिग्री सेल्सियस प..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Apr 2012, 10:29:00
बिलाड़ा नगरपालिका चेयरमैन व नागरिकों ने कस्बे के राजकीय मरुधर केसरी सामुदायिक चिकित्सालय व आईजी महिला चिकित्सालय में डॉक्टर लगाने की मांग की है।
रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जोधपुर यात्रा के दौरान नगरपालिका चेयरमैन दुर्गादेवी राठौड़, पार्षद शहाबुद्दीन, बंशीलाल चौहान, मोतीलाल, शफीक पठान, हाजी हबीब खान, गिरधारीलाल सीरवी सहित कई लोगों ने उनसे से मुलाकात कर उनको कस्बे में हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। कस्बे से गंदे पानी की निकासी के लिए प्रोजेक्ट स्वीकृत कर राशि जारी करने की मांग भी की गई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Mar 2012, 04:28:48
बेंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक फैसले में शुक्रवार को शंकर बिदारी की प्रदेश पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक पद पर नियुक्ति को रद्द कर दिया। जंगलदस्यु वीरप्पन की खोज के दौरान उनकी अगुवाई वाली एसटीएफ की कथित यातनाओं के लिए उन्हें "सद्दाम हुसैन और मुअम्मर कज्जाफी से भी बदतर" बताया।
कैट के आदेश को चुनौती देने वाली सरकार और बिदारी की याचिकाओं को खारिज करते हुए न्यायाधीश एन कुमार की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उनकी नियुक्ति को अवैध करार दिया। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखते हुए अदालत ने कहा कि मामले के तथ्यों के आलोक में हम ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Mar 2012, 04:05:25
नींद में सो रहे दंपती पर तीन बदमाशों ने किया हमला, सोने की कंठी व बोर लूटा
मारवाड़ जंक्शन (पाली) मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बिठुड़ा कलां गांव के निकट एक कृषि फार्म पर सो रहे वृद्ध दंपति को चाकू दिखा कर बुधवार की रात को तीन बदमाश सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना के समय वृद्ध नींद से जाग गया, लेकिन आरोपियों ने उसे मारपीट कर एक तरफ पटक दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना देर रात की है, जिसकी सूचना पुलिस को गुरुवार सुबह मिली। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीडि़त दंपती से घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार बिठुड़ा कलां गांव स..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Mar 2012, 02:37:51
पाली में पारा 40 डिग्री पार
प्रदेश के विभिन्न अंचलों सेत्न तापमान के उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को पाली सबसे गर्म रहा। वहां पारा उछल कर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। दूसरी ओर राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। जैसलमेर के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में 36.6 डिग्री से गिर कर पारा 35.3 डिग्री पर पहुंच गया। माउंटआबू के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को पाली के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Mar 2012, 20:15:57
Prof. P.C.Kotwal, ( Seerv i) M.Sc.,Ph.D.,D.Sc. ( Bhopal )
यह लेख हमे भोपाल से सीरवी प्रोफेसर प्रेमचंद कोटवाल जी ने प्रेषित किया है जिसकी मूल प्रति को हम हूबहू अपलोड कर रहे है । आप भी अपनी प्रतिक्रिया हमें देने की कृपा करे ( हो सकता है मैं आपके विचारों से सहमत न हो पाऊ फिर भी वितार प्रकट करने के आपके अधिकारों की रक्षा करुंगा - वाल्वेयर )
All India Seerwi Samaj is the ramification of Rajputs and came into existence from Raja Kaanhad Dev of jaalore, Marwaad in the Vikram Samwat 1368 and has 24 Gotra. The group initially depended on agriculture on barter/sharing basis along river Khaari and therefore also called as Khaaradia Seerwi. Thereafter they gradually spread in the country and many have changed the livelihood from agriculture to business and other.
In Vikram samwat 1472, a divine daughter Jiji Bai was born at Bikaji Daabi in Ambapur of Gujrat State who was incarnation of Godess Durga. She started the “Aai Panth” and spread in Gujrat and Marwaad. The Seerwi became her disciples and followed the Aai Panth tying the white ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Mar 2012, 12:54:19
बिलाड़ा नगर पालिका ने की अखबारों में विज्ञापन देकर जनता को जागरुक किया
कहीं चांदी तो कहीं नेनो कार फ्री देने का लालच
भू-माफियां हुऐ सक्रिय
यहां क्षेत्र में एक बार फिर भू-माफियां गिरोह सक्रिय हो गया है तथा कृषि भूमि को महंगे दामों पर बेचने के लिए आसान किश्तों के साथ कहीं एक किालो चांदी तो कहीं नेनो कार फ्री देने का प्रचार किया जा रहा है, जबकि उक्त जमीन वर्तमान में कृषि भूमि की किस्म में दर्ज है तथा राज्य सरकार द्वारा भी 90 बी पर रोक लगाकर 90 अ के अधिकार विधानसभा में पारित नहीं करवाऐं गए है।
राजस्व विभाग एवं स्वायत्तता विभाग के अधिकारी भी कई दिनों से पट्टा सुदा प्रस्तावि..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Mar 2012, 20:29:19
ए भाई! जरा देखके चलो
रेड लाइट... यलो लाइट... ग्रीन लाइट... यानी रुको, देखो और जाओ... बचपन से सुनने और जानने के बावजूद ज्यादातर लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर देते हैं। ऐसा कर हम खुद के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ट्रैफिक से जुड़े कायदों और उनकी अनदेखी पर मिलनेवाली सजा के बारे में बता रहे हैं प्रशांत सोनी ...
चालान कैसे-कैसे
ट्रैफिक चालान आमतौर पर तीन तरह के होते हैं - ऑन द स्पॉट चालान, नोटिस चालान और कोर्ट के चालान।
ऑन द स्पॉट चालान
ये ऐसे चालान होते हैं, जिनमें ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस आरोपी को मौके पर ही पकड़ लेती है और वहीं पर उसका चाल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Mar 2012, 09:32:03
बिलाड़ा.कस्बे के बढ़ेर चौक स्थित आई माता मंदिर में रविवार को विशाल मेला भरा। इस अवसर पर महिलाओं ने आई माता के दर्शन किए व मंदिर परिसर के आस-पास बैठकर व्रत खोला। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस व मंदिर प्रशासन ने दर्शनों के लिए बेरिकेड्स लगाकर दर्शनों की विशेष व्यवस्था की।
मंदिर ट्रस्ट के गोपाल सिंह ने बताया कि मंदिर में पिछले दो दिनों से हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की। कस्बे में शनिवार को बीज का मेला भरा था। मेले में लगी दुकानों से स्थानीय लोगों ने जमकर खरीददारी की। कस्बे के मोती सिंह स्टेडियम में लगे झूलों का भी बच्च..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 24 Mar 2012, 18:21:36
बिलाड़ा, कृषि उपज मंडी के निकट हनुमान राम, प्यारेलाल एण्ड कम्पनी की जिनिग फेक्ट्री में रखे कपास में एकाएक आग लग जाने से फर्म को करीब 6 लाख रूपये का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना पर नगरपालिका की फायरब्रिगेड के वाहन घटना स्थल पर पहुंच गए तथा आस-पास की फेक्ट्रियों के संचालक भी अपने ट्रेक्टर ट्रेंकरों में पानी भर कर लाए तथा आग पर काबू पाया गया। फर्म के प्रोपईटर चुनाराम चौधरी ने बताया कि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं हो सकी है तथा घटना की सूचना इंशोरेंश कम्पनी को दी जा चुकी है।..