सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 1546 - 1560 of 2219   Total 148 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 06 Mar 2010, 08:29:56
धर्मगुरु के आगमन पर डीजे व ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा आज
कोणदा/सुसारी। समाज में जब तक कुरीतियों बनी रहेगी तब तक समाज की उन्नाति संभव नहीं है। फिजूलखर्ची व दिखावे से दूर रहने पर ही स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते है। यह बात दीवान माधवसिंहजी ने शुक्रवार को कोणदा में धर्मसभा में कही। इस मौके पर सुबह विद्यालय परिसर से ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई। एक सजे वाहन पर धर्मगुरु दीवानसा. विराजमान थे। ढोल व डीजे की धुन पर युवक, युवतियाँ नृत्य कर रहे थे। विधायक मुकामसिंह किराड़े भी समाजजनों के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में आईमाताजी द्वारा निर्मित ५०० वर्ष पुराना धर्मरथ (बैल), जतिश्..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Mar 2010, 09:57:39
सिंघाना (धार)। छोटे से छोटे व्यक्ति की बात को भी हमें गंभीरता से सुनना चाहिए। कभी-कभी इसमें भी अच्छी बात छिपी रहती है। यह बात यहाँ क्षत्रिय सिर्वी समाज के धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंह ने पत्रकारों से विशेष चर्चा में कही। उन्होंने धर्मसभा में कहा कि फिजूलखर्च बंद कर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को भी समाप्त करना चाहिए। उन्होंने शराब, सिगरेट आदि व्यसन त्यागने का भी संकल्प दिलाया।
इसके पूर्व धर्मगुरु व समाज की कुलदेवी श्री आईमाताजी के करीब ५०० वर्ष पुराने बैल (धर्मरथ) के नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। गुरुवार दोपहर गायत्री शक्तिपीठ परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। इ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Mar 2010, 00:31:12
बांता, क्षेत्र में हवा में विचरण कर रहे मोयला कीट ने इन दिनों वाहनों के चक्कों को धीमा कर दिया है। आंखों में पड़ते कीट के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
चिकित्सकों की माने तो आंखों में मोयला कीट के पड़ जाने से आंख की पुतली में इंफेक्शन हो सकता है। यदि उसको निकालने का सही तरीका नहीं अपनाया जाए तो संबंधित व्यक्ति को मोतियाबिंद तथा काला पानी सहित आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियां भी हो सकती है तथा आंखों में रसी भी पड़ सकती है। बिना चिकित्सकीय राय के दुकान से खरीदी गई आई ड्रॉप इसमें और सहायक बन सकती है।
ऐसे निकाले आंखों से कीट को : डा. राकेश कुमार, राजकीय चिकित्साल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Mar 2010, 10:17:52
सादड़ी। राणकपुर तीर्थ के सूर्य मंदिर लोक देवता सोनाणा खेतलाजी मंदिर पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले गोडवाड़ महोत्सव 2011 को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार की देर शाम जिला कलक्टर नीरज के. पवन की अध्यक्षता व गोडवाड़ महोत्सव संयोजक उपखण्ड अधिकारी मोहनसिंह राजपुरोहित, पर्यटन विभाग प्रभारी विकास पण्ड्या के सानिध्य मे बैठक हुई, जिसमे गोडवाड़ महोत्सव को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने की महत्ती योजनाओं, महोत्सव इम्पू्रवमेन्ट एवं एडवेंचर टयूरिज्म को बढावा देने की महत्ती योजना अनुरूप प्रतियोगिताओं के आयोजन पर वैचारिक मथंन किय..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Mar 2010, 10:17:25
पाली,मौसम में अचानक हुए परिर्वतन से इन दिनों कई किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। खेतों में बोई फसल इन दिनों पकने की अवस्था में है तो कई जगह पक भी गई है, ऐसे में पिछले दो दिन से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से जीरे की फसल में रोग की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कुछ दिनों पहले हुई बारिश से भी जीरे की फसल में खासा खराबा हुआ था, अब फिर मौसम पलटने से छाछिया रोग व मोयला कीट का प्रकोप बढ़ेगा। रायपुर व जैतारण क्षेत्र में जीरे में अधिक खराबा बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि इतने दिन तो सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन अब फसल पकने की अवस्था में आ गई है और मौसम धोखा दे रहा है..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Mar 2010, 09:06:28
पाली। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिडकी पर लाइन में लगकर टिकट लेने वाले अवैध दलालों की अब खैर नहीं है। साथ ही, भविष्य में अवैध दलाल टिकट खरीदते पाए जाने पर आरक्षण करने वाले बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलक्टर नीरज के. पवन बुधवार शाम राजेन्द्र नगर में हिन्दू सेवा मंडल के कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। उन्हें काफी समय से आरक्षण टिकट खिडकी पर फर्जी नामों से टिकट आरक्षित कराने की शिकायतें मिल रही थी। शाम साढे छह बजे कलक्टर स्टेशन पहुंचे, उन्होंने वहां आरक्षण बुकिंग बाबू से आरक्षण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने एक-दो दलालों के नाम भी उसे बताए जो फर्जी नामों से टिकट आरक्षित क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Mar 2010, 09:06:05
बिलाड़ा, जैतिवास के सरपंच सीरवी ओमप्रकाश मुंदरिया ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर गेहूं की फसलों का सर्वे कराने की राज्य सरकार से मांग के ज्ञापन में बताया गया कि जैतिवास सहित कई गांवों में गेहूं की फसल 80 प्रतिशत तक रोली रोग के कारण खराबा हो चुका है, इसलिए इस क्षेत्र में गेहूं की फसलों का सर्वे कराकर राज्य सरकार से उचित सहायता की मांग की गई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Mar 2010, 12:02:08
गंधवानी (धार)। सोमवार को यहाँ अभा क्षत्रिय सिर्वी समाज के धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी का आगमन हुआ। उनकी अगवानी के लिए पूरे नगर में स्वागत द्वार और बैनर लगाए गए। बस स्टैंड पर समाज की धर्मशाला से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बैंडबाजे व डीजे की धुन पर युवक-युवतियाँ नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार युवक धर्म पताका लिए चल रहे थे। संपूर्ण नगर में शोभायात्रा का सैकड़ों स्थानों पर स्वागत किया गया। धर्मगुरु को पुष्पमाला पहनाई, आरती उतारी और चरण छूकर आशीर्वाद लिए। शोभायात्रा बस स्टैंड, सबरंग चौपाटी, पुराना थाना मार्ग, होलीपुरा चौराहा, सदर बाजा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Mar 2010, 11:38:43
गाँवों की दूरी पट गई शोभायात्रा में
गेर मंडलों, गरबा नृत्य दलों, नृत्य करती घोड़ी की प्रभावी प्रस्तुति
कुक्षी/बड़दा। आई माताजी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिन मंगलवार को धर्मगुरु दीवान माधवसिंहजी व ५०० वर्ष पुराने धर्मरथ बैल के ग्राम में प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। दो किलोमीटर लंबी यात्रा में महिलाएँ, बालिकाएँ, युवा एवं पदाधिकारी विशेष वस्त्र परिधान धारण कर कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान कर रहे थे। यात्रा ने दो गाँवों की दूरियों को पाट दिया। ग्राम आली से निकली शोभायात्रा का दूसरा छोर ग्राम बड़दा तक पहुँच गया।
धर्मरथ बैल : शोभा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Mar 2010, 11:38:17
पाली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा बारह की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। शहर स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र के सवालों के जवाब लिखे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Mar 2010, 11:37:55
पाली, कृषि विपणन (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री गुरमीतसिंह कुन्नर 4 मार्च को पाली में नवनिर्मित किसान भवन का उद्घाटन करेंगे।
----------..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Mar 2010, 10:22:58
बिलाड़ा, भावी गांव में रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। बुजुर्गों ने रक्तदान के प्रति गांव-गांव में जाकर रक्तदान की अलख जगाई। आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित इस शिविर में गांव के युवा व बड़े सहित 21 युवाओं ने रक्तदान किया। इस भवन का उद्घाटन का समारोह दिनांक 5 मार्च को होना था और इस भवन में पहली बार पुण्यार्थ का कार्य कर युवाओं द्वारा इसके प्रांगण को पवित्र कर दिया गया। रक्तदान महादान की प्रेरणा देने में बुजुर्ग भंवरलाल आर्य, चतुराराम बर्फा, सोमदत्त आर्य, पूनाराम फौजी, चैनाराम, अंबाराम सीरवी ने गांव के प्रत्येक मोहल्ले में जाकर र..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Feb 2010, 09:46:03
पाली। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बांगड़ चिकित्सालय में प्रसूताओं को लगाए जाने वाले एक कम्पनी के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन में गड़बड़ी की आशंका के चलते प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर औषधि विभाग ने रविवार को उस बैच के सभी इंजेक्शन कब्जे में लेकर सेम्पल जांच के लिए कलकत्ता स्थित सेंट्रल ड्रग लेबोरट्री में भेज दिए हैं।
यह ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन प्रसूताओं में प्रसव के दौरान व रक्तस्राव होने पर लगाया जाता है। इस इंजेक्शन में क्या गड़बड़ी है, इसका जांच के बाद ही खुलासा होगा। हालांकि 180 इंजेक्शन प्रसूताओं के लगाए जा चुके हैं। हालांकि अब तक किसी के विपरीत असर नहीं हुआ है।
..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 28 Feb 2010, 09:45:12
पाली। पाली और सिरोही जिले के 32 हजार से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मीटर खराब पड़े होने के कारण उनके हाल-बेहाल हैं। वे मीटर बदलाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं डिस्कॉम यह कहकर हाथ खड़े कर रहा है कि उनके पास नए मीटर की कमी है। हालात यह हो गए हैं कि इन खराब मीटर के कारण उपभोक्ताओं को औसत उपभोग के आधार पर बनाए गए बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। हैरान उपभोक्ता की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। नए मीटर के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
एक साल से खराब मीटर
पाली व सिरोही में उपभोक्ताओं के मीटर खराब होने का सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है। उपभोक्ता इसकी शिकाय..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 27 Feb 2010, 23:20:36
जैतारण,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राजस्थान की प्रतिपक्ष नेता मनोनीत करने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र गोयल के आवास पर पंचायत समिति प्रधान मल्लाराम सीरवी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री संतोष कुमार वैष्णव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी व आतिशबाजी की।..