सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Mar 2010, 00:31:12

बांता, क्षेत्र में हवा में विचरण कर रहे मोयला कीट ने इन दिनों वाहनों के चक्कों को धीमा कर दिया है। आंखों में पड़ते कीट के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
चिकित्सकों की माने तो आंखों में मोयला कीट के पड़ जाने से आंख की पुतली में इंफेक्शन हो सकता है। यदि उसको निकालने का सही तरीका नहीं अपनाया जाए तो संबंधित व्यक्ति को मोतियाबिंद तथा काला पानी सहित आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियां भी हो सकती है तथा आंखों में रसी भी पड़ सकती है। बिना चिकित्सकीय राय के दुकान से खरीदी गई आई ड्रॉप इसमें और सहायक बन सकती है।
ऐसे निकाले आंखों से कीट को : डा. राकेश कुमार, राजकीय चिकित्सालय बांता ने बताया कि आंखों में पड़े मोयला कीट को हाथ या रुमाल से निकालने की कोशिश इंफेक्शन को बुलावा दे सकती है।