सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Mar 2010, 09:06:28
पाली। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिडकी पर लाइन में लगकर टिकट लेने वाले अवैध दलालों की अब खैर नहीं है। साथ ही, भविष्य में अवैध दलाल टिकट खरीदते पाए जाने पर आरक्षण करने वाले बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलक्टर नीरज के. पवन बुधवार शाम राजेन्द्र नगर में हिन्दू सेवा मंडल के कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। उन्हें काफी समय से आरक्षण टिकट खिडकी पर फर्जी नामों से टिकट आरक्षित कराने की शिकायतें मिल रही थी। शाम साढे छह बजे कलक्टर स्टेशन पहुंचे, उन्होंने वहां आरक्षण बुकिंग बाबू से आरक्षण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने एक-दो दलालों के नाम भी उसे बताए जो फर्जी नामों से टिकट आरक्षित करवाते हंै। कलक्टर ने बुकिंग बाबू को चेताया कि भविष्य में अवैध दलाल लाइन में खडे मिले तो कडी कार्रवाई की जाएगी।