सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 1396 - 1410 of 2221 Total 149 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Jun 2010, 10:26:52
नशा नाश की जड़ : नायक
सोजत रोड, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक बीएल नायक ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे जहां आदमी को शारीरिक एवं मानसिक नुकसान होता है, वहीं आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। इसका असर पूरे परिवार व समाज पर पड़ता है। नायक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ मुक्ति एवं तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे के सीरवी छात्रावास में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया : नायक ने वर्तमान में नशीले पदार्थों का सेवन एवं तस्करी करने वालों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पर बल देतà¥..
Posted By : Posted By LalaramKag Narlai on 27 Jun 2010, 19:45:35
श्री आईमाता आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी पाली की बालिका राजस्थान मेरिट में, सीरवी बालिका ने पाली जिले में बनाया 8वां स्थान
दसवीं के घोषित परिणाम में छात्रा कल्पना चम्पावत ने राजस्थान मेरिट में 14वां स्थान बनाते हुए पाली जिले की मेरिट में प्रथम स्थान हारिल किया।
सदगुरु श्रीश्री 1008 बुद्धगिरीजी महाराज के संरक्षण और आशीष से फलीभूत एक बेहतरीन विद्यालय को देखने की लालसा मुझे नहीं रोक पाई और आज मैंने प्रत्यक्ष व्यवस्था और प्रबन्धन से मिलकर इसका अनुभव किया।
शुभम सोलंकी ने सांतवा और सोनू सीरवी ने जिले की मेरिट में 8वां स्थान बना कर एड़वोकेट सीरवी गà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Jun 2010, 17:36:12
बिलाड़ा,मानसून पूर्व बारिश के कारण किसानों ने खेत में हल जोतने के साथ बुवाई की तैयारी कर ली है लेकिन खाद की कमी इसमें आड़े आ रही है। बिलाड़ा मार्केटिंग समिति में गुरुवार को खाद खरीदने पहुंचे किसानों को पहले तो शाम को आने का कहा गया लेकिन जब किसान शाम को पहुंचे तो बताया गया कि दोपहर में ही ट्रक भरकर माल आया था जो पूरा बिक गया।
कस्बे में स्थित बिलाड़ा मार्केटिंग की दुकान पर गुरुवार सुबह से ही किसानों की भीड़ लगी लेकिन खाद नहीं होने के कारण कई किसानों को निराश लौटना पड़ा। सुबह जब किसान खाद लेने पहुंचे तो कहा गया कि खाद की गाड़ी शाम को आएगी लेकिन बाद में दोपहर 12 बजे दुकान खोलकà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jun 2010, 12:31:10
जोधपुर। बंगाल की खाड़ी से पैदा हुआ चक्रवाती परिसंचरण तन्त्र बुधवार को राजस्थान में प्रवेश कर गया। इससे राज्य के हाड़ौती क्षेत्र और दक्षिण हिस्से में तेज बारिश की संभावना है। आगे बढ़ते तन्त्र के कमजोर होने की वजह से थार प्रदेश में कम बारिश ही नसीब होगी। उधर उत्तर-पश्चिमी मानसून की एक और नई शाखा बुधवार को निकलकर राजस्थान के बेहद करीब पहुंच गई है।
मानसून अभी झालावाड़ और बारां के समीप ही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में इसके प्रवेश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
चक्रवाती परिसंचरण तन्त्र बुधवार को राज्य में घुस गया, हालांकि इसका काफी हिस्सा अभी भी गुजरात और मध्यप्रदे..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Jun 2010, 12:30:58
जोधपुर. जोधपुर के कम्प्यूटरीकृत अग्रिम आरक्षण कार्यालय (पीआरएस) पर सीबीआई ने बुधवार सुबह छापा मारा। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान एक ट्रेवल एजेंसी के एक कर्मचारी को टिकट की कालाबाजारी करने के संदेह में पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान उसके पास से टिकट व कुछ कागजात भी जब्त किए गए हैं। सीबीआई को लंबे समय से जयपुर, अजमेर व जोधपुर मंडल की ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार के कारण टिकटों व तत्काल कोटे में कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर सीबीआई ने रेलवे विजिलेंस की टीम के साथ बुधवार सुबह पीआरएस खुलते ही जोधपुर के रिजर्वेशन कार्यालय पर छापा मारा।
30-35 सदस्यों की टीम न..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Jun 2010, 11:44:19
पाली। बादलों के छाए रहने से मंगलवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन सूर्य की तीखी तपन और उमस के तेवर में नरमी देखने को नहीं मिली। महिलाओं ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर होने से पहले ही घर का काम निपटा दिया तो पुरूष भी दोपहर में सड़कों पर कम ही नजर आए। सूर्य के तेवरों के कारण तापमापी के पारे में कोई खास अन्तर नहीं आया। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ा और न्यूनतम 0.5 डिग्री घटा। अधिकतम आद्रüता में 8 प्रतिशत की कमी आई और न्यूनतम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Jun 2010, 11:44:05
बिलाड़ा/पीपाड़, दिन भर गर्मी के बाद शाम को बिलाड़ा और पीपाड़ क्षेत्र में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बिलाड़ा में रात साढ़े आठ बजे आसमान में काले बादल छाने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे उमस बढ़ी। क्षेत्र के कलाउना, उदलियावास, खारिया मीठापुर, बिजवाडिय़ा कई गांवों में बूंदाबांदी के समाचार मिले हैं। इसके बाद हुई तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिचियाक में रात साढ़े नौ बजे तक मूसलाधार बारिश हो रही थी। पीपाड़ में रात पौने नौ बजे तेज आंधी शुरू हुई। 20-25 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। ओसियां में देर रात साढ़े दस बजे बारिश शुरू हुई।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Jun 2010, 10:39:48
कोटा। छावनी तिलक नगर स्थित एक मकान में तीन दिन से बंद एक बुजुर्ग महिला को पड़ोसियों की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने मुक्त किया। पड़ोसियों का कहना है कि इस महिला को उसके बेटे-बहू बंद कर मुंबई चले गए। दिन में भी पुलिस मकान पर पहुंची थी और रोशनदान के जरिये महिला से बात की थी। तब महिला ने कहा था कि वह घर से बाहर नहीं जाना चाहती, इस पर पुलिस लौट गई थी।
देर रात जिला कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने घर का ताला तोड़ा। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी थी, लेकिन वह घर पर ही रहना चाह रही थी। पुलिस यह जानने का प्रयास करती रही कि आखिर मामला क्या है? उससे बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत देने को भी कà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Jun 2010, 10:39:03
जोधपुर। प्रदेश में सबसे अधिक अनपढ़ बच्चे जोधपुर जिले में हैं। जिले में ड्रॉपआउट और अनामांकित बच्चों की संख्या 80 हजार 66 के आंकड़े को छू गई है। अनपढ़ बच्चों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर बाड़मेर है। वहां 80 हजार बच्चे अनामांकित और ड्रॉपआउट हैं। ये वे बच्चे हैं जो कभी स्कूल गए ही नहीं और गए भी तो बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इस बात का खुलासा चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (सीटीएस) सर्वे रिपोर्ट में हुआ है।
गत वर्ष जुलाई से अगस्त माह के दौरान सीटीएस सर्वे हुआ था। इसमें पूरे राजस्थान में 12.10 लाख बच्चे ड्रॉपआउट व अनामांकित पाए गए। इनमें सर्वाधिक बच्चे जोधपुर जिले में हैं। सर्वे में à..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 21 Jun 2010, 10:38:48
जयपुर। दक्षिण पश्चिमी मानसून आगे बढ़ गया है। इसके जल्द राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो यह 23 जून तक कोटा से राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। इसके दबाव से हाड़ौती, जयपुर, अजमेर, उदयपुर में अच्छी बरसात हो सकती है।
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक एस.एस. सिंह ने बताया कि 21 से 23 जून तक इन इलाकों में मानसून की झमाझम जारी रहेगी। इसी दौरान मानसून का प्रवेश कोटा से होगा। इस समय मानसून के बादल पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ गए हैं। अगले दो दिनों में यह पूरे इलाके में छा जाएंगे। इसके बाद मानसून का राजस्थान में प्रवेश होगा।
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Jun 2010, 11:57:39
जोधपुर। बंगाल की खाड़ी की पैदा हुए चक्रवाती परिसंचरण तन्त्र से थार के कुछ हिस्सों में मंगलवार तक बारिश की संभावना है। फिलहाल तन्त्र का कुछ हिस्सा अनूपगढ़, गंगानगर और अलवर के ऊपर से गुजर रहा है। इससे वहां छितराई बारिश हुई है। उधर मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान भी व्यक्त किया है। बंगाली की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और उत्तरप्रदेश व बिहार के गंगा प्रवाही क्षेत्र में बहुत गहरा दबाव बन गया है।
इसके चलते इन हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। यह चक्रवाती तन्त्र देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्से की तरफ आगे बढ़ रहà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Jun 2010, 10:56:09
बेंगलोर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट 73.70% रहा। इस बार मेरिट व परिणाम में छात्रों ने बाजी मारी। 73.78% छात्र और 73.59% छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
श्री आईजी विद्या मंदिर, बिलाड़ा के दो होनहार सीरवी विद्यार्थी जोधपुर जिलो में 9 वां व 11 वां स्थान प्राप्त किया। भावी निवासी निपुल सीरवी सुपुत्र श्री जोधारामजी (रोल नं. 561584, प्राप्त अंक 557 ) को 9वां स्थान व बिलाड़ा निवासी मीनाक्षी सुपुत्री श्री जयराम जी राठोड़ ( रोल नं. 561575 प्राप्त अंक 555 ) 11वां स्थान रहा । ज्ञात रहे कि श्री आईजी विद्या मंदिर बिलाड़ा, सीरवी समाज द्वारा संचालीà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Jun 2010, 15:18:51
रानी.फतापुरा स्थित आई माता मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार रात्रि में भजन संध्या आयोजित हुई। साथ ही इस उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। खेताराम महाराज ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व रात्रि में भजन संध्या में गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोता झूम उठे। इस मौके पर पूनाराम, मकनाराम, धन्नाराम, चेलाराम, पेमाराम, नवाराम, फुआराम, गेनाराम, जेठाराम सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Jun 2010, 15:17:42
बिलाडा़ ,ग्रामीण इलाकों में फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से पशु समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं। कई पशु तो हड्डियों का ढांचा बनकर रह गए हैं। फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से पशुओं को कई बीमारियों ने घेर लिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई सर्वे तो नहीं हुआ है, पर पशु विशेषज्ञों की मानें तो यह सब फ्लोराइडयुक्त पानी पीने का असर है।
पशु विशेषज्ञ बताते हैं कि फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से पशुओं के दांत कमजोर हो रहे हैं और वे सही ढंग से चारा भी नहीं खा पा रहे हैं। यह पानी उनकी औसत उम्र भी कम कर रहा है। समय पर उपचार न होना और निरंतर ऐसा पानी पीने से पशुओं की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है।
हडà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 19 Jun 2010, 14:17:44
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकंडरी परीक्षा 2011 का परिणाम रविवार शाम को घोषित करेगा। परिणाम www.examresult.net, rajeduboard.nic.in, rajasthaneducation.net, indiaresults.com, educationgateway.co.inआदि वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षार्थी द्वारा इंटरनेट पर स्कूल का नाम फीड करने पर संबंधित स्कूल के सभी परीक्षार्थियों का परिणाम भी सामने आ जाएगा।..