सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By LalaramKag Narlai on 27 Jun 2010, 19:45:35
श्री आईमाता आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी पाली की बालिका राजस्थान मेरिट में, सीरवी बालिका ने पाली जिले में बनाया 8वां स्थान
दसवीं के घोषित परिणाम में छात्रा कल्पना चम्पावत ने राजस्थान मेरिट में 14वां स्थान बनाते हुए पाली जिले की मेरिट में प्रथम स्थान हारिल किया।
सदगुरु श्रीश्री 1008 बुद्धगिरीजी महाराज के संरक्षण और आशीष से फलीभूत एक बेहतरीन विद्यालय को देखने की लालसा मुझे नहीं रोक पाई और आज मैंने प्रत्यक्ष व्यवस्था और प्रबन्धन से मिलकर इसका अनुभव किया।
शुभम सोलंकी ने सांतवा और सोनू सीरवी ने जिले की मेरिट में 8वां स्थान बना कर एड़वोकेट सीरवी गिरधारी परमार के विद्यालय की लगातार मेरिट परम्परा को अक्षुण्ण बनाये रखा।
श्री आईमाता आदर्श विद्यालय वाकई में पिछले कई वर्षों से आठवीं बोड़ की मेरिट को दोहराते हुए लगातार तिसरे वर्ष मेरिट के साथ शत प्रतिशत परिणाम देकर जनता कॉलोनी पाली में अपनी पैठ बनाए हुए है।
श्री गिरधारी परमार (सीरवी) एड़वोकेट के साथ एमñ अñ अंग्रजी विषय के बेहतरीन अध्यापक है। जिनके सपनों की उड़ान की मंजिल के बारे में पूछने पर आप बताते है कि
निकट भविष्य में विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर तक ले जाकर स्तरीय गुणवत्ता वाला श्रेष्ठ विद्यालय बनाना चाहते हें।
सीरवी विद्याथियों की बहुलता वाले इस आदर्श विद्यालय की बालिका सोनू सीरवी के अलावा चेतन सीरवी ने 88.33 प्रतिशत अंक अर्जित किये तो वहीं पूजा सीरवी ने 87.83 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन परिक्षा परिणाम से आशानुरूप प्रदर्शन किया। आपके विद्यालय के सुनील सीरवी, राकेश सीरवी, नवीनप्रकाश सीरवी, प्रेमप्रकाश सीरवी, मैना सीरवी के अलावा राजाराम सीरवी भी बेहतरीन अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।
सम्पर्क पताः
ड़ायरेक्टर
श्री गिरधारी परमार एड़वोकेट
एम.ए. अंग्रेजी, एल.एज.बी., ड़ी.सी.एल.एल
जनता कॉलोनी पाली
फोन नम्बर 9352562023
प्रस्तुतिः
लालाराम काग,
9460324295, seerviacademy.com, lalaramkag@gmail.com