सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 22 Jun 2010, 11:44:19
पाली। बादलों के छाए रहने से मंगलवार को धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन सूर्य की तीखी तपन और उमस के तेवर में नरमी देखने को नहीं मिली। महिलाओं ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर होने से पहले ही घर का काम निपटा दिया तो पुरूष भी दोपहर में सड़कों पर कम ही नजर आए। सूर्य के तेवरों के कारण तापमापी के पारे में कोई खास अन्तर नहीं आया। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ा और न्यूनतम 0.5 डिग्री घटा। अधिकतम आद्रüता में 8 प्रतिशत की कमी आई और न्यूनतम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।