सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 02 Apr 2010, 12:40:21

बिलाड़ा (आंचलिक)& कस्बे में संपर्क, समर्पण, सहयोग, सेवा व संस्कार के लिए समर्पित आंचल की एकमात्र संस्थान की बैठक नामदेव छीपा समाज आयोजित की गई। बैठक संस्था के वयोवृद्ध सदस्य भीकमचंद कंसारा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संस्था अध्यक्ष रूप सिंह सीरवी ने संस्था की साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष रूप सिंह सीरवी को, सचिव कवि व साहित्यकार सुरेश हरियाला को व कोषाध्यक्ष दिनेश छीपा को सर्व सहमति से बनाया गया। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष सीरवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में रूप सिंह सीरवी, शिवदत्त कविया, श्याम छीपा, गिरधारी लाल कंसारा, कमरुद्दीन, सुख जी पटेल, महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. उमेश कंसारा , देवराज पटेल, डॉ. पुष्पेंद्र नाथ व्यास, डॉ. महेंद्र पटेल, अशोक सोनी, मनोहर सोनी, श्याम टेलर, जयप्रकाश सोनी, कानाराम पटेल, दिनेश सीरवी, नेमीचंद खत्री, चेतन साहू सहित दर्जनों संस्था के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
साभार- दैनिक भास्कार