सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Mar 2010, 09:40:44
जोधपुर. जोधपुर के रहने वाले 42 इंच लंबे मोहम्मद रमजान और उदयपुर की अनीशा (43 इंच) के बीच बुधवार को यहां हुआ निकाह यादगार बन गया। इस अद्भुत जोड़ी के निकाह को देखने पटेल सर्कल व दीवान शाह कॉलोनी के बाशिंदे भी दुल्हन के घर पहुंच गए।
कई लोगों ने इस जोड़ी को कैमरे में कैद किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की दुआएं भी कीं। यहां पटेल सर्कल स्थित दीवान शाह कॉलोनी निवासी हाफिज खान की पुत्री अनीशा ने रमजान के साथ निकाह करना कबूल कर उसकी हमसफर बनने की मुराद पूरी की। अनीशा रमजान से एक इंच लंबी है।
साभार - दैनिक भास्कर