सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Mar 2010, 11:05:07

पाली, श्रमिकों के अभाव में रबी फसल की कटाई हो रही है प्रभावित, काश्तकारों की पेशानी पर चिंता की लकीरें
शिवगंज, इन दिनों रबी की फसल पककर तैयार हो गई है, लेकिन किसानों को इसकी कटाई के लिए श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। नरेगा कार्य शुरू होने व श्रमिक मजदूरी बढऩे से अधिकांश श्रमिक नरेगा पर कार्य कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पककर तैयार तारामीरा की फसल कटाई के लिए किसान चिंतित हैं। पिछले कई वर्षों बाद इस बार अच्छी बारिश होने से बंपर पैदावार हुई है, लेकिन नरेगा योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों पर श्रमिकों के चले जाने से फसल कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है। तारामीरा की फसल पूरी तरह से सूख जाने के कारण इसकी उपज को नुकसान होने का अनुमान है।
जिले में बंपर पैदावार : रबी फसल की बुवाई के समय दो बार अच्छी बारिश होने से सब्जी व जीरे की फसल के अलावा लगभग सभी फसलों को फायदा हुआ था। इसमें तारामीरा की फसल के लिए तो सोने पे सुहागा की कहावत चरितार्थ सिद्ध हो रही है। इस बार गेहंू, जौ, अरंडी, रायड़े व तारामीरा की फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। ग्राम खेजडिय़ा के काश्तकार हजारीमल सोलंकी ने बताया कि बारिश से रबी फसलों की उपज पिछले वर्ष से दुगुनी मिलने की संभावना है, लेकिन फसलों की कटाई में इस बार खर्च अधिक आ रहा है। श्रमिकों के अभाव में महंगे दाम में भी श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। इससे रबी फसल का कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
साभार - दैनिक भास्कर