सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Mar 2010, 13:34:25

टोंकी (धार)। स्थानीय आईमाता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल भंडार के साथ संपन्ना हुआ। इसमें सैक़ड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके पूर्व धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी के स्वागत में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
आयोजन को लेकर हर वर्ग में सुबह से ही उल्लास देखा गया। युवतियों द्वारा हर गली-मोहल्ले को रंगोली से सजाया गया। शोभायात्रा में स्थानीय मद्रासी हरिओम बाबा के लिए विशेष रथ तैयार किया गया था। शोभायात्रा झील प्रांगण बस स्टैंड, राम मंदिर चौक से होते हुए आई माता मंदिर पर समाप्त हुई। सबसे आकर्षण का केन्द्र रायपुर का मारवा़ड़ी गेर नृत्य था, जिसमें पुरुषों द्वारा पैरों में घुँघरू बाँधकर नृत्य किया।
प्रतिदिन १ रु. संग्रह करें : दीवान सा. ने कहा कि १ रुपया भी हर रोज संग्रह करें तो एक वर्ष में ३६० रु. होते हैं। अगर हर परिवार मंदिर में दान करे तो समाज संपन्ना होगा। दीवान सा. ने मनिबाई राठौर का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। इन्होंने मंदिर को सा़ढ़े चार बीघा कृषि भूमि दान की है तथा मृत्यु पश्चात मकान भी धर्मशाला के रूप में देने की घोषणा की। संचालन समिति अध्यक्ष राधेश्याम पँवार व श्याम काग ने किया। आभार सोहन पँवार ने माना। मंच पर दीवान सा., समाज के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिर्वी, अशोक राठौर, तहसील अध्यक्ष जगदीश चोयल, कैलाश मुकाती (मनावर) थे। करणसिंह सेन, दयाराम पाटीदार, शंकर मेड़ा, श्याम जायसवाल, अशोक पाटनी आदि ने स्वागत किया।
शोभायात्रा में राज्यमंत्री रंजना बघेल ने भी शिरकत की। आईमाता के दर्शन करने के पश्चात शोभायात्रा में ढोल की थाप पर नृत्य भी किया।-निप्र
साभार - दैनिक नईदुनिया