सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Mar 2010, 10:03:13
पाली, धनला गांव में शुक्रवार को एक जंगली सूअर ने खेत में काम कर रहे दो जनों पर हमला कर दिया। इस कारण से दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे पकाराम देवासी व चौथीबाई पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार चल रहा है।