सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 10 Mar 2010, 13:35:47

पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य बजट में पाली, जोधपुर और बालोतरा में पावरलूम उद्योग स्थापना के लिए निवेश प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इससे पाली में पावरलूम इकाइयां स्थापित होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। पॉवरलूम उद्योग लगने से पाली के उद्योग जगत में बूम आएगा। कम से कम 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
रीको के नया गांव स्थित प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में पावरलूम उद्योग विकसित किया जाना प्रस्तावित है। पाली शहर में रंगाई-छपाई की लगभग छह सौ औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। ग्र्रे कपड़ा महाराष्ट्र के मालेगांव, इचलकरंजी एवं भिवंडी में स्थापित पॉवरलूम उद्योगों से मंगवाया जाता है। इस कारण पॉवरलूम इंडस्ट्रीज के लिए जरूरी हो गया है।
इन्होंने कहा
मुख्यमंत्री ने पाली को पॉवरलूम प्रोजेक्ट का तोहफा दिया है। इससे भारत के उद्योग मानचित्र पर पाली उभरकर आएगा। रोजगार के अपार संभावनाएं बनेंगी। पिछले तीन चार माह से पॉवरलूम उद्योग की स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयासरत थे। जिला कलक्टर नीरज के पवन व मुख्य सचिव का भी काफी सकारात्मक सहयोग मिला है।
सम्पतराज भंडारी, उद्यमी
रोजगार सृजन
12 लूम्स के लिए वांछित ऑपरेटर/ हेल्पर 15 कामगार
100 लूम्स के लिए वांछित ऑपरेटर/ हेल्पर 126 कामगार
25000 लूम्स के लिए वांछित ऑपरेटर/ हेल्पर 31,500 कामगार
इन लूम्स के लिए डिजाइन, वारपिंग, मेंडिंग व अन्य-5000
प्रतिदिवस रोजगार
36,500 कामगार
पॉवरलूम उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं
-ग्रे क्लॉथ की आवश्यकता-180 करोड़ मीटर प्रतिवर्ष
-मांग आपूर्ति के लिए आवश्यकता-600 पॉवरलूम इकाइयां
-प्रारम्भिक चरण में सम्भावित-250 पॉवरलूम इकाइयों
-प्रारम्भिक चरण में ग्रे उत्पादन-75 करोड़ मीटर
(250 इकाइयों गुणा 100 लूम्स गुणा 300 दिन गुणा 100 मीटर-75 करोड़ मीटर)
ग्रे क्लॉथ की कीमत
75 करोड़ मीटर गुणा 15 रूपए मीटर- 1125.00 करोड़ रूपए सालाना
250 पॉवरलूम इकाइयों में यार्न की आवश्यकता
100 मीटर पॉवरलूम क्लॉथ में यार्न चाहिए-8 किलो
75 करोड़ मीटर पॉवरलूम क्लॉथ में यार्न चाहिए-60 हजार टन
250 पॉवरलूम इकाइयों में यार्न वेट से रेवेन्यू प्राप्तियां
-सिन्थेटिक यार्न से- 13.50 करोड़ रूपए
-कॉटन यार्न से-33.60 करोड़ रूपए
कुल सम्भावित प्राप्तियां-46.86 करोड़ रूपए
पॉवरलूम इकाइयों में विद्युत दरों में अपेक्षित अनुदान संबंधी गणना
-1 लूम पर मासिक खपत-300 यूनिट प्रतिमाह
-25000 लूम पर वार्षिक खपत-9.0 करोड़ यूनिट प्रतिवर्ष
-9 करोड़ यूनिट गुणा 2 रूपए 30 पैसे रिवेट- 20.70 करोड़ रूपए (प्रतिवर्ष)
250 पॉवरलूम इकाइयों में विद्युत अनुदान का आय-व्यय विवरण
-अपेक्षित यार्न वेट रेवेन्यू प्रतिवर्ष- 46.86 करोड़ रूपए
-अपेक्षित विद्युत अनुदान प्रतिवर्ष- 20.70 करोड़ रूपए
-कुल रेवेन्यू अधिशेष प्रतिवर्ष- 26.16 करोड़ रूपए
साभार - राजस्थान पत्रिका