सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 09 Mar 2010, 16:57:05
कुक्षी/लोहारी। आई माताजी के स्मरण मात्र से सारे कार्य में सफ लता मिलती है। घर में प्रतिदिन आई माताजी एवं दुर्गा माँ की आरति करने से वातावरण शुद्ध हो जाता है। शनिवार माताजी के विशेष महत्व का दिन जाना गया है। इस दिन उनकी पूजा करने से घर-परिवार की सारी विपदाएॅं दूर हो जाती हैं।
यह बात सिर्वी समाज के धर्मगुरु श्री माधवसिंहजी दीवान साहब ने लोहारी में आयोजित धर्मसभा में कही। उन्होंने कहा कि अन्न का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। जिस घर मे अन्न की इज्जत की जाती है वह घर सुख-समृद्घि से सरोबार रहता है। प्रत्येक घर में पुजा का एक अलग कमरा निर्मित होना चाहिए। जो सत्य पर चलेगा उसका सभी युगो में कल्याण होगा। इसके पूर्व आई माताजी की आरती की गई तथा समाजसेवी डॉ. राज बफ र्ा एवं टीकमचंद पंवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सिर्वी समाज के सकल पंचो ने श्री दीवान साहब, श्री भगा बाबाजी, श्री भंवरजी महाराज, महंत श्री मंगल गिरिजी महाराज का स्वागत किया गया।
बस स्टैंड से ग्राम के प्रमुख मार्ग से होकर हनुमान मंदिर चौक तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आई माताजी का रथ तथा श्री माधवसिंहजी दीवान साहब का घर-घर से स्वागत किया गया।-निप्र
साभार - नईदुनिया