सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Mar 2010, 09:04:28
शोभायात्रा के दौरान विशाल जन समुदाय व गेर नृत्य करता दल। फ ोटो : दिलीप ठाकुर कुक्षीशोभायात्रा के दौरान विशाल जन समुदाय व गेर नृत्य करता दल। फ ोटो : दिलीप ठाकुर कुक्षी ङ"ख८ऋ
कुक्षी/आली। श्री आई माता मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सिर्वी समाज के धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंहजी एवं आई पंथ का धर्मरथ (बैल) का रविवार की दोपहर ग्राम आली आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। दीवान साहब एवं धर्मरथ का बंधावा रमेश लालाजी जिराती परिवार द्वारा किया गया। सुस्तीपुरा से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। १ किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में महिलाएँ, बालिकाएँं एवं युवा वर्ग द्वारा विशेष वस्त्र धारण किए हुए थे। शोभायात्रा का दूसरा छोर ग्राम आली तक पहुँच गया।
धर्मरथ का आकर्षण
शोभायात्रा में सबसे अधिक आस्था का केन्द्र धर्मरथ बैल रहा। आई माताजी ने आई पंथ की स्थापना के साथ ५१२ वर्ष पूर्व इस रथ पर सवार होकर मनुष्य के जीवन के सुधार हेतु गॉंव-गॉंव भ्रमण कर धर्म का प्रचार-प्रसार किया था।
रथों पर विशिष्टजन
विशिष्ट रथ पर धर्मगुरु दीवान साहब विराजित थे। अन्य सुसज्जित रथ पर क्षेत्र के प्रसिद्घ संत कमलदासजी कोटेश्वर तीर्थ, संतश्री मंगलगिरीजी तालनपुर एवं श्री जती भग्गा बाबा, भँवरजी महाराज नारलाई धाम विराजित थे। नागरिकों ने धर्मरथ, दीवान साहब, संत मण्डली का जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष रेलम चौहान एवं विधायक मुकामसिंह किराड़े के साथ ही राजस्थान, मुंबई, इंदौर, धार, बड़वानी आदि जिलों के विशिष्ट समाजजन शामिल थे।
शोभायात्रा की भव्यता
शोभायात्रा में मॉं आईजी के भक्ति गीतों पर सिलकुआँ, श्री जीजीसा जाग्रति ग्रुप छडावद (सरदारपुर) के विशिष्ट साजो- सामान व वेशभूषा में सजे गेर मंडलों ने आकर्षक नृत्य कर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। आगे धर्मध्वजा लिए धर्म रक्षक घोड़े पर सवार थे। एक ही परिधान में सैकड़ों युवतियाँ व महिलाएँ गरबा नृत्य तथा युवक ढोल की थाप पर राजस्थान एवं मारवाडी नृत्य कर रहे थे। २० से भी अधिक ड्रेस कोड में महिला-पुरुषों ने वेशभूषा पहन रखी थी। समाज के सकल पंच हेमाजी कोटवाल, मुलाजी मुकाती, भानाजी चौधरी, भिमाजी जमादारी एवं नवयुवक मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल बर्फा व नवयुवक सदस्य सक्रियता के साथ शोभायात्रा की व्यवस्था में जुटे थे। शोभायात्रा में मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाली अंबे माताजी एवं राम दरबार की प्रतिमाएँ सुसज्जित रथ पर विराजित थीं। प्रतिमाओं का ग्राम जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
शीतल पेयजल की व्यवस्था
शोभायात्रा के दौरान विधायक मुकामसिंह किराड़े के नेतृत्व में खेड़ापति ग्रुप व रेणुका ग्रुप आली द्वारा कुल्फ ी व शरबत वितरित किया। वहीं साँई सेवा समिति कुक्षी ने शीतल जल व युवक कांग्रेस द्वारा रसना की व्यवस्था की गई थी। पूरे गाँव में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समापन श्री आई माता मंदिर प्रांगण पर हुआ। जहॉं महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। समाज के सकल पंच एवं नवयुवक मंडल ने भव्य शोभायात्रा में पधारे संतों, विशिष्टजनों एवं समाजजनों का आभार माना है। -निप्र