सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Dec 2010, 11:05:41

मारवाड़ जंक्शन,विधायक केसाराम चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर विद्यार्थी मित्रों के समायोजन की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया है कि प्रदेश में करीब 27000 विद्यार्थी मित्र गत तीन वर्ष से गांव—गांव में अपनी सेवाएं अल्प वेतन में दे रहे हैं। वर्तमान में राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षकों की नई भर्ती ले रही है, जिसमें इनके तीन वर्षों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए स्थाई रूप से समायोजित किया जाना चाहिए।
साभार - दैनिक भास्कर