सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2010, 11:01:34
देसूरी,भारतीय किसान संघ की बैठक प्रदेश महामंत्री गणपतलाल एवं उपाध्यक्ष जब्बरसिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ की आयोजित इस बैठक में बाली, सुमेरपुर, देसूरी तहसील क्षेत्र के पदाधिकारियों व किसानों ने भाग लिया। इसमें प्रदेश से आए पदाधिकारी गणपतलाल,जब्बरसिंह, दलाराम, हीरालाल चौधरी ने संघ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान समय पर होने को लेकर बैठक में प्रस्ताव लिए गए। बैठक में तीन तहसील को मिलाकर बाली को संघ जिला बनाते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रामप्रकाश बोहरा देसूरी अध्यक्ष, कुपाराम चौधरी घाणेराव, हनुमान मिस्त्री सुमेरपुर, पुराराम गुड अखेराज उपाध्यक्ष, दुदाराम चौधरी वकील बाली मंत्री, भेराराम बाली कोषाध्यक्ष, कालुराम मेवीकला सहमंत्री एवं दिनेश आदिवाल प्रचार प्रमुख नियुक्त किए गए। इसी तरह देसूरी तहसील कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें बाबूलाल जाट सादड़ी अध्यक्ष, पूनाराम देसूरी, पुखराज वाडा सोलंकीयान, फुआराम देसूरी उपाध्यक्ष, पुखराज सादड़ी मंत्री मनोनीत किए गए। बैठक में बाली एवं सुमेरपुर तहसील की कार्यकारिणी 25 दिसंबर तक गठन करने का निर्णय लिया गया।
साभार - दैनिक भास्कर