सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Dec 2010, 10:52:42
पाली। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पाली के चुनाव रविवार को राउप्रावि आदर्श नगर में पर्यवेक्षक तरुण भाटी की देखरेख एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ के सान्निध्य में चुनाव अधिकारी इब्राहीम भाटी ने संपन्न कराए गए। जिसमें घीसाराम चौधरी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह आशापुरा एवं कमला वर्मा उपाध्यक्ष, राधेश्याम राजपुरोहित मंत्री, वीरेंद्र व्यास सभाध्यक्ष, मालसिंह उप सभाध्यक्ष, मंजू माली महिला मंत्री, नारायणसिंह कोषाध्यक्ष, मोहनलाल आगलेचा, यशवंत चौधरी, पं.स. सदस्य जसराज खोरवाल, संस्कृत शिक्षा गोपाललाल पंवार, शारीरिक शिक्षा बंशीलाल, नागेश्वर जोशी निजी शिक्षा, ईश्वरसिंह चौहान प्रबोधक एवं बलवंतसिंह राजपुरोहित, लादूराम वैष्णव, पृथ्वीराज राजपुरोहित, घीसाराम चौधरी एवं श्रीमती उमा कंवर राजपुरोहित प्रदेश महासमिति सदस्य के साथ ही जिला महासमिति के लिए 21 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
साभार- दैनिक नवज्योति