सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Dec 2010, 10:52:21
चीन के लि चुंग युन दुनिया में सबसे लंबी उम्र जीने वाले इंसान हैं। उनकी मौत 6 मई 1933 में चीन के सिचुआन में हुई थी, लेकिन उनके जन्म की तारीख विवादित है।
उनके अनुसार उनका जन्म 1736 में हुआ था, वहीं एक रिकॉर्ड से पता चला कि उनका जन्म 1677 में हुआ था। दोनों हिसाब से देखा जाए तो उनकी उम्र 197 या फिर 256 साल रही होगी। हर हाल में यह सबसे लंबे जीवन के कन्फर्म रिकॉर्ड 122 साल 164 दिन से कहीं ज्यादा है।
लि चुंग मार्शल आर्ट और औषधि विज्ञान के ज्ञानी थे। एक बार एक योद्धा ने उनसे लंबी उम्र का राज पूछा था। उनका जवाब था, कछुए जैसे बैठना, कुत्ते जैसे सोना, कबूतर जैसे चलना और हमेशा मन शांत रखना।
साभार- दैनिक भास्कर