सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Dec 2010, 09:31:50

बिलाड़ा,बिलाड़ा के निकटवर्ती पवित्र स्थल कल्पवृक्ष के प्रांगण में विराट प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं की ओर से मंगल गीतों के बीच यज्ञ में आहुतियां दी गईं और भगवान महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव व पावर्ती की संगमरमर निर्मित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में संगमरमर से बने अद्भुत कलाकृति वाले इस मंदिर की मनोरम छटा को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
समारोह में दानवीर भामाशाहों ने बोलियां लगाई। भामाशह पेमाराम जी हांबड ने एक लाख दो हजार 501 रुपए देकर ध्वजा व ईडा चढ़ाया। विधायक ने इनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। फूली देवी धर्मपत्नी तेजाराम व निर्मला देवी धर्मपत्नी नेमाराम यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां दे रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति दुर्गादेवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मिश्रीलाल राठौड़, पार्षद पन्नालाल जाजावत, लक्ष्मणराम लाखावत, मानाराम जी राठौड़, रतन लाल चोयल, सीरवी समाज परगना समिति के अध्यक्ष धनाराम लालावत तथा कई भाजपा नेता व पार्षद भी उपस्थित थे। इससे पहले शनिवार को भव्य भक्ति संध्या आयोजित की गई। प्रसिद्ध गायक कलाकार गोपाराम अशोक नाथ व उनकी पार्टी ने इलेक्ट्रानिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ शिव महिमा का गुणगान किया। शिव महीमा सुनने में भक्त इतने लीन हो गए कि उन्हें सर्द हवाओं का अहसास भी नहीं हुआ।
साभार - दैनिक भास्कर