सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Dec 2010, 11:16:16 
	
	
सोजत। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों के हित में कलेक्टर नीरज के पवन ने निजी विद्यालयों का समय बदलकर प्रात: ९ बजे करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद नगर में कई निजी विद्यालयों द्वारा कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। कड़ाके की ठंड में सवेरे ६ बजे उठकर बच्चे तैयार होते हैं तथा ७ बजे खुली टैक्सियों में बैठ कर ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर हैं। ज्ञातव्य है कि हिमाचल के आसपास बर्फबारी एवं उत्तरी-पूर्वी हवा के कारण पाली जिले क ा न्यूनतम पारा भी ८.६ डिग्री सेल्सियस हो गया है। सर्दी लगातार बढ़ रही है। 
दैनिक भास्कर