सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : Posted By Mangal Senacha on 26 Nov 2010, 09:04:10 
	
	
बिलाड़ा हर्ष मार्ग पर तीन विद्यालय, दो छात्रावास एवं कई वार्डों की आबादी बसी हुई है। यह मार्ग इन दिनों बेमौसम की बारिश से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों से आमजन सहित वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
मार्ग के आस-पास बने मकानों के वाशिंदों भी बारिश का पानी जमा होने व कीचड़ फैलने से परेशान है। वर्षों पूर्व बिलाड़ा से हर्ष एवं बींजवाडिय़ां पंचायत मुख्यालय को जोडऩे के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस मार्ग का डामरीकरण किया जो इन दिनों हुई बारिश से गड्ढों में तब्दील हो गया। बिगड़े मार्ग से सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है। ग्रामीणों ने इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सड़क की हालत सुधारने का आग्रह किया। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। वार्डवासियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया है। 
यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क है। इसकी मरम्मत का कार्य वो ही कराएंगे। इस मार्ग की सफाई तो की गई है। दोनों ओर रहने वाले कुछ लोग अपनी नालियों का पानी सड़क पर 
बहा रहे हैं। उनके विरुद्ध एक-दो दिन में कार्यवाही की जाएगी।
जितेंद्र परमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका बिलाड़ा।
क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में जानकारी मिली है। बरसात रूकने के बाद सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी और बजट भी आएगा।
सुनील माथुर, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिलाड़ा। सा
साभार- दैनिक भास्कर
------------