सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : साभार - राजास्थान पत्रिका , पाली
पाली। परिवार के भरण-पोषण के लिए पढाई छोडने वाले होनहार छात्र प्रकाश ने फिर से हाथ में कलम व पुस्तक थाम ली है। प्रवासी व स्थानीय लोगों की मदद से उसका हौसला बढ गया है। बेंगलुरू की संस्था सीरवी सेवा संघ ट्रस्ट लिंगराजपुरम की ओर से गुरूवार को प्रकाश की सहायता के लिए ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए भेजे गए। यह राशि संस्था के सदस्य निम्बाडा कलां निवासी बालूराम भायल ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय में प्रकाश को प्रदान की।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका में प्रकाश की आर्थिक स्थित को लेकर नन्हे कंधों पर परिवार का बोझ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। प्रकाश के पिता एक दुर्घटना में घायल होने के कारण बिस्तर से उठ नहीं सकते। उनकी याददाश्त जा चुकी है। बडा भाई विकलांग है। दादी, चाचा व दो बुआ मानसिक विक्षिप्त है।