सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 23 Nov 2010, 11:05:28


बिलाड़ा,वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में आयोजित राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ अभियान का समापन बिलाड़ा नगर के एसपी ताराचंद जाट छात्रावास में हुआ।
दीप यज्ञ में धर्मगुरु दीवान माधोसिंह, अर्जुनलाल गर्ग एवं नगर के 502 धर्मप्रेमी नागरिकों ने दीप जलाकर राष्ट्र जागरण का संदेश दिया। दीप की रोशन से उज्ज्वलित प्रांगण में धर्मप्रेमियों ने मां गायत्री के आशीर्वाद एवं गुरुदेव तथा गुरुमाता के सान्निध्य में युग परिवर्तन के इस काल खंड में अपनी भूमिका निर्वहन के लिए अपनी आत्मा में ज्ञान दीप को प्रज्ज्वलित किया। धर्मप्रेमियों ने 5001 दीपक जलाकर, व्यसन मुक्ति के लिए कत्र्तव्यमूढ़ होकर शपथ ली। शांति कुंज हरिद्वार से इस दीप यज्ञ के रूप में राष्ट्र जागृति उत्पन्न करने के लिए प्रवर्तक धन्नलाल साब एवं उनके साथियों ने उपदेशों एवं संगीत के माध्यम से भाव उत्पन्न किए।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में अशोक राजपुरोहित, गोपालकृष्ण लक्षकार, मनोहरसिंह राजपुरोहित, प्रकाश सोलंकी, राजेंद्र सैन, आईदानराम चौधरी, जगदीश प्रजापत, घनश्याम लक्षकार एवं महेंद्र सिंह ने प्रभात फेरी एवं जनसंपर्क के माध्यम से राष्ट्र जागरण के लिए दीप यज्ञ में भाग लेने के लिए आह्वान किया।
दीप यज्ञ को सफल बनाने में श्री जगदंबा विद्यालय, आरडी शिक्षण संस्थान एवं राउमावि के एनसीसी कैडेट्स ने सहयोग प्रदान किया।
साभार- दैनिक भास्कर