सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : - 
	
	
जोधपुर। पश्चिमी विक्षोभ से हो रही बारिश का असर खत्म होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी है। जोधपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक साथ पांच डिग्र्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम खुलने से हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठण्डी हवा के असर से दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। सम्भाग के अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम बना हुआ है।
सूर्यनगरी में सुबह हल्का कोहरा छाया, लेकिन बाद में धूप खिल गई। इससे पहले सर्द हवा ने ठिठुरन का अहसास करवाया। सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने वाले बच्चों व मॉर्निग वॉक पर जाने वाले लोगों को स्वेटर-टॉपी पहननी पड़ी। बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान गुरूवार के मुकाबले करीब पांच डिग्र्री टूट कर 14.3 डि.से. पर आ गया। दोपहर को धूप तो खिली, लेकिन इसमें तीखापन नहीं के बराबर था। मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान एक डिग्र्री चढ़कर 29.7 डि.से. रहा। जिले के ग्र्रामीण इलाकों में भी सर्दी असर दिखाने लगी है। सुबह-शाम सर्दी के चलते लोगों को अलाव जलाने पड़ रहे हैं।
सीमावर्ती जैसलमेर व बाड़मेर में भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है। बाड़मेर में तापमान अधिकतम 29 व न्यूनतम 16 डि.से. रहा, जबकि जैसलमेर में तापमान अधिकतम 29.9 व न्यूनतम 16.3 डि.से. दर्ज हुआ।
साभार - राजस्थान पत्रिका 
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 20 Nov. 2010 at 11.07AM )