सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : - 
	
	
बिलाड़ा, कस्बे के कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह की अगली कड़ी में गुरुवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी ओमप्रकाश सीरवी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 80 छात्राओं ने भाग लिया। इसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षा पेपर वस्तुनिष्ठ रखा गया जिसमें 50 प्रश्न थे। संस्था के निर्देशक शिवदत्त कविया ने बताया कि इस तरह के आयोजन महाविद्यालय में अब निरंतर होते रहेंगे जिससे छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहायता मिलेगी। लालाराम परिहार के अनुसार छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा वातावरण के लिए एक विशेष कार्यक्रम पर जोर दिया। 
साभार - दैनिक भास्कर 
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 19 Nov. 2010 at 10.44AM )